धीरे धीरे electric vehicle की डिमांड भारत में बढ़ती जा रही है |
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत और सरकार के तरफ से दी रही छूट भी एक बिशेष कारण है |
इससे पहले भी हमने देखा है की बहुत सारे electric vehicle के मालिक अपना एक्सपेरिएंस ऑनलाइन शेयर किया है |
जब Electric Vehicle बात करते है तो सबसे पहले Tata Nexon EV की बात आती है |
इसके अलावा पैसेंजर सेगमेंट में Tata Tigor EV का विकल्प भी उपलब्ध है |
Tata Tigor EV के एक मालिक ने PluginIndian Electric Vehicles YouTube चैनल में एक वीडियो शेयर किया है |
वीडियो में उन्होंने दबा किया है कि solar panel के जरिये Tata Tigor EV को चार्ज करके अब तक 12,500 किमी ड्राइव की |
करीब 5 महीना पहले उन्होंने Tata Tigor EV को ख़रीदा था, तब से लेकर अब तक 12,500 किमी कम्प्लीट कर चुके है |
घर के छत पर उन्होंने 10KW का सोलर पैनल सेट कर रखा है |
जिससे वह अपनी घर एक सारे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते है और कार को भी चार्ज करते है |
यह कहना गलत नहीं होगा की सोलर पैनल इंस्टॉल करने में काफी लागत लगती है |
तो अगर आपके पास भी लागत उपलब्ध है तो electric Car एक बेहतर विकल्प बन सकती है |