Electric Scooter की अधिक कीमत लोगों को खरीदने से पहले 10 बार बजट बनाने के लिए मजबूर कर देते है |
आप किसी भी Electric Scooter को ले लीजिये, अगर अच्छा परफॉरमेंस के साथ लेना हो तो 1 लाख रुपये से ज्यादा का बजट बनाना पड़ेगा |
आज जो खबर बताने जा रहा हु इससे आपके मन में लड्डू फूटेंगे |
क्यों की भारत में मिलने वाले Electric Scooter की कीमत होने वाली है कम
ऐसा इसलिए की अब तक Electric Scooter में लगने वाली lithium ion बैटरी बाहर से इम्पोर्ट किया जाता था |
लेकिन अब यह lithium ion बैटरी भारत में बनाया जा रहा है, इससे बैटरी की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिलेगी |
इस कारण सभी तरह के electric vehicle कि कीमत में कमी होने की अनुमान है |
Ola Electric ने लोकल बाजार में lithium ion cells बनाने के लिए सेटअप रेडी कर लिया है |
इस कारण Ola Electric Scooter की कीमत सीधे 25% तक कम हो जाएगी
अनुमान है की लोकल lithium ion cells मनु फैक्टरिंग की सेटअप से बैटरी बनाने की लागत में 40% की गिरावट आएगी |
Lithium Ion cells अब तक चीन, साउथ कोरिया, ताइवान और जापान से इम्पोर्ट किया जाता था |
जिस कारण इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती थी की सबके लिए एफोर्ट करना मुश्किल हो जाता था |
अगर यह Lithium Ion cells लोकल मनुफक्चर बनाएंगे तो खाली कीमत ही नहीं, बैटरी की क्वालिटी पर भी असर होगा |
लोकल प्रोड्यूसर भारत के वातावरण के हिसाब से बैटरी को बनाएंगे तो सुरक्षा के लिहाज़ से ज्यादा बेहतर होगा |
उदाहरण के लिए अधिक गर्मी के कारण बैटरी में लगने वाली आग |
Ola Electric सबसे पहले होममेड बैटरी को अपने Electric Scooter पर इस्तेमाल करेंगे |
और घरेलु डिमांड को पूरा करेंगे ताकि भारत में हर कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पाए |