9 सितंबर 2022 को पुरे दुनिया में World EV Day मान्य जाता है | ऑटो इंडस्ट्री के लिए भी यह एक अहम दिन है | अगर बात करे भारत की तो पिछले कुछ सालों में लोगों में इलेक्ट्रिक वाहन पर काफी ज्यादा दिलचस्बी बड़ी है | साथ के साथ सरकार ने भी इस सेगमेंट मे काफी ज्यादा दिलचस्बी दिखाई है और लोगों का उत्साह भी बढ़ाया है, अलग अलग स्किम के जरिये |
इसका दूसरा सबसे बड़ा कारण लगातार पेट्रोल और डीजल के कीमत में बढ़ोतरी | CNG के बढ़ती कीमत ने भी रही सही कसर पूरी कर दी | ऐसे में आम लोगों के पास केवल electric वाहन का विकल्प ही बचता है | इलेक्ट्रिक वाहन के सेगमेंट मे दो पहिया वाहन की मांग सबसे अधिक है | इलेक्ट्रिक वाहन मेकिंग कम्पनिया मार्किट की इस ग्रोथ को देखते हुए एक से बाद कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लांच कर रही है | फ़िलहाल भारतीय मार्किट में Electric Scooter की एक अच्छी खासी रेंज उपलब्ध है | ग्राहक इनमे से अपना बेहतर ऑप्शन चुन सकते है | आइये जानते है कुछ बेहतर electric scooter के बारे में |
Ather Electric Scooter
Ather Energy ने हाल फिलहाल में ही अपनी नई electric scooter 450X Gen-3 को लांच किया है | यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कई नई फीचर केक साथ लॉन्च हुआ है | पहले के तुलना में इसकी परफॉरमेंस और राइडिंग की गुणवत्ता को बढ़ाया गया है | पहले से ज्यादा पावर फूल 3.7kWh बैटरी दी गई है | जिसमे स्कूटर को राइडिंग को समय यूजर्स को ज्यादा पावर प्रदान करता है | इस मॉडल में 5 राइडिंग मोड प्रदान किये गए है, Wrap, Sport, Ride, SmartEco और Eco. Wrap मोड में सबसे अधिक 6.2 kW 8.7 hp पावर प्रदान करता है | इस मॉडल में 25 प्रतिशत ज्यादा बड़ी बैटरी दी गई है, जो की 146 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है |
Ather Energy features की बात करे तो electric scooter 450X Gen-3 उपग्रड डैशबोर्ड के साथ 2 gb ram दिया गया है, इससे इसका परफॉरमेंस काफी अच्छा होगा | ज्यादा तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस देगा | 7.0 इंच का स्क्रीन दिया गया है | 22 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा | 12 इंच का एलॉय व्हील भी मिलेगा | electric scooter 450X Gen-3 को बंगलुरु में एक्स शोरूम कीमत 155,657 रुपये पर लांच किया गया है |
Okinawa Okhi 90
Okinawa Okhi 90 एक हाई परफॉरमेंस electric scooter है | इसमें 72V 50 Ah लिथियम रिमूवल बैटरी दिया गया है | 3800 वॉट का मोटर दिया गया है | स्कूटर की बैटरी एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है | एक बार बैटरी को फूल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है | 0 – 90 km प्रति घंटे की रफ़्तार केवल 10 सेकंड में पकड़ लेता है | Eco और Sport दो ड्राइविंग मोड के साथ आता है | Eco मोड सबसे अधिक 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है | Sport मोड में सबसे अधिक 90 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है | एक बार फूल चार्ज होने पर करीब 160 किमी तक चल सकती है | कंपनी के मुताबिक Eco मोड पर 200 किमी तक चल सकती है | इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.21 रुपये है |
Ola Electric Scooter
अच्छे electric scooter की रेंज में Ola Electric S1 और S1 Pro बाजार में उपलब्ध है | इस स्कूटर को दो वेरिएंट में उतारा गया है S1 121 किमी तक ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है और S1 Pro 181 किमी तक ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है | S1 की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है और S1 Pro की कीमत 127,670 रुपये है |
Simple One
Simple Energy अपना पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लांच कर दिया है | Simple One एक बार फुल चार्ज होने पर 236 किमी की दूरी तय कर सकती है | जबरदस्त लुक और पावरफुल मोटर के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.10 से 1.44 लाख रुपये तक है |
Also Read:
Hop Electric Mobility Hop Oxo electric bike लांच 150 किमी चलेगी
Mahindra ने एक बार फिर दिखाया All-electric XUV400 subcompact SUV