SIP DATE Ka Kya Mahatva Hai?

5, 10 या 15 तारीख में कौन बेहतर? जानिए SIP की सही तारीख चुनने का आसान तरीका।

क्या SIP की Date से Return बदलता है?

बहुत से निवेशकों के मन में यह सवाल रहता है कि... क्या महीने की किसी खास तारीख को SIP करने से ज्यादा Return मिल सकता है? इसका जवाब थोड़ा दिलचस्प है।

क्या SIP की Date से Return बदलता है?

5, 10, 15 या 25 तारीख... इनमें से कोई भी तारीख हमेशा ज्यादा Return देने की गारंटी नहीं देती। Market किसी एक तारीख के हिसाब से नहीं चलता।

SIP Date का असली महत्व क्या है?

SIP Date का सबसे बड़ा संबंध है: आपकी Salary + Expenses + Bank Balance ऐसी तारीख चुनें जिस दिन SIP के लिए खाते में पर्याप्त पैसा आसानी से उपलब्ध रहे।

Salary 1 तारीख को आती है?

तो SIP की Date ऐसी रख सकते हैं जिससे salary आने के बाद आपके खाते में पर्याप्त balance रहे। उदाहरण: Salary → 1 तारीख SIP → 5 या 10 तारीख लेकिन अपनी expenses को जरूर ध्यान में रखें।

सिर्फ Market देखकर SIP Date न बदलें!

आज बाजार गिर सकता है... कल बाजार और ऊपर या नीचे जा सकता है। इसलिए हर महीने “सही दिन” खोजने की कोशिश करने के बजाय: SIP को नियमित रखना ज्यादा जरूरी है।

SIP की ताकत Date में नहीं... Consistency में है! 💰

हर महीने नियमित निवेश करने से अलग-अलग market levels पर units खरीदी जाती हैं। इसे Rupee Cost Averaging कहा जाता है।

SIP Date ऐसी रखें जो आपके लिए आसान हो

अगर SIP की तारीख पर खाते में पर्याप्त पैसा नहीं है, तो installment fail हो सकती है। इसलिए: Salary → जरूरी खर्च → SIP Planning के हिसाब से तारीख चुनना बेहतर है।

5 तारीख या 15 तारीख? किसी एक तारीख को “सबसे अच्छी” मानने के बजाय अपनी financial situation देखें।

✔ Salary Date ✔ Monthly Expenses ✔ SIP Amount ✔ Bank Balance ✔ Long-Term Goal आपके लिए convenient date ही बेहतर date है।

अब आपकी SIP Date कौन-सी है?

क्या आप जानते हैं कि आपकी SIP की तारीख आपके cash flow के लिए सही है या नहीं?