प्रेगनेंसी वजन Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 21 Jul 2020 09:01:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 प्रेगनेंसी वजन Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना कितना सही है, जानें यहां https://www.indianpillar.com/health-news/know-what-is-ideal-weight-in-pregnancy-and-know-what-are-the-risks/ Tue, 21 Jul 2020 09:01:02 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3111 जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो सभी घरवाले उसकी खिदमत में लग जाते हैं। हर कोई उसे खुश रखने की कोशिश करता है। साथ ही साथ उसे खाना भी…

The post प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना कितना सही है, जानें यहां appeared first on Indian Pillar.

]]>

जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो सभी घरवाले उसकी खिदमत में लग जाते हैं। हर कोई उसे खुश रखने की कोशिश करता है। साथ ही साथ उसे खाना भी अच्छा दिया जाता है। इस दौरान महिलाओं का कई चीजें खाने का मन करता है और वो खाती भी हैं। लेकिन वो ये भूल जाती हैं कि इससे उनका वजन कितना बढ़ सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, 40 फीसद महिलाओं का वजन प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा बढ़ जाता है।

जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो वो एक साथ दो लोगों का ख्याल रखती है। एक अपना और एक अपने बच्चे का। खुद के साथ-साथ महिला को अपने बच्चे का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी होता है। उसे सभी पोषक तत्व देना बेहद आवश्यक होता है। हालांकि, इस दौरान महिला को ज्यादा तला हुआ खाना और मीठा नहीं खाना चाहिए। इससे वजन बढ़ जाता है।

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वजन बढ़ता है तो आपको आगे जाकर काफी दिक्कतें होने लगती हैं। इसका असर बच्चे के विकास पर भी पड़ता है। अगर आपका वजन इस दौरान ज्यादा बढ़ जाता है तो हाइपरटेंशन, डायबिटीज, लंबा लेबर, ऑपरेशन या बच्चे का वक्त से पहले पैदा होने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। रिसर्च में बताया गया है कि अगर प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ जाए तो बच्चे पर भी उसकी सेहत का असर पड़ता है।

हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान वजन का अलग हिसाब होता है। प्रेग्नेंसी से पहले के आपका वजन और अगले 9 महीने में 11 से 16 किलो वजन बढ़ना हेल्दी होता है। आपको बता दें कि कुछ महिलाओं का वजन प्रेग्नेंसी के शुरुआत में ही बढ़ जाता है। तो कुछ का आखिरी के तीन महीनों में बढ़ता है। लेकिन संतुलन बढ़ना महिला के लिए बेहद आवश्यक है।

प्रेग्नेंसी ऐसा वक्त होता है जब महिला को खुद का ख्याल तो रखना ही होता है लेकिन उससे पहले अपने बच्चे का ध्यान भी देना होता है। इस दौरान खाने-पीने का खास ख्याल रखना होता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजों की जानकारी दे रहे हैं जो आपके बच्चे के दिमाग को तेज रखने में मदद करेंगी। ये आपके बच्चे को मानसिक रूप से तेज बनाएंगी। यहां जानें महिला को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

The post प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना कितना सही है, जानें यहां appeared first on Indian Pillar.

]]>
3111