160cc bike bellow 1 lakh Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 09 Jul 2020 20:09:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 160cc bike bellow 1 lakh Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 स्टाइलिश लुक और बेहतर माइलेज के साथ 1 लाख रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये 4 बाइक्स https://www.indianpillar.com/automobile-news/bajaj-to-yamaha-here-are-the-best-bs6-bikes-under-1-lakh-for-daily-commuter/ Fri, 10 Jul 2020 06:30:46 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2836 शहरी इलाके में डेली कम्यूट करने के लिए बाइक सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। किन कामों में बाइक का ज्यादा इस्तेमाल होगा इसके लिहाज से लोग बाइक का चयन…

The post स्टाइलिश लुक और बेहतर माइलेज के साथ 1 लाख रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये 4 बाइक्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

शहरी इलाके में डेली कम्यूट करने के लिए बाइक सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। किन कामों में बाइक का ज्यादा इस्तेमाल होगा इसके लिहाज से लोग बाइक का चयन करते हैं। आमतौर पर देखा गया है कि लोग रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 125cc से 160cc तक की बाइक्स को ज्यादा पसंद करते हैं। इस मिड सेगमेंट की बाइक बजट रेंज के साथ स्टाइलिस्ट लुक, 55kmpl तक की माइलेज और लेटेस्ट तकनीक के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। इस आर्टिकल में बेस्ट 4 बाइक्स के बारे हम आपको बताने जा रहे हैं जो 1,00,000 रुपये से कम में खरीदी जा सकती हैं। सा ही इनका लुक और परफॉरमेंस भी बढ़िया है।

Bajaj Pulsar 150:

बजाज कंपनी की इस बाइक को लॉन्च से लेकर अब तक कई बार अपडेट किया गया है। कंपनी ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव किया है और यह लोगों को पसंद भी आया है। इस बाइक में 149.5cc BS6 सिंगल सिलिंडर, 2 वाल्वस, एयर कूल इंजन दिया गया है। यह इंजन 13.6bhp @ 8,000 rpm पावर और 13.4Nm @ 6,000 rpm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स दिए गए हैं। यह बजाज कि बेस्ट सेलिंग बाइक है। यह बाइक 50kmpl तक माइलेज दे सकती है। इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 90,985 रुपये है।

TVS Apache RTR 160:

TVS Apache RTR 160 बाइक में स्पोर्टी लुक और ड्यूल कलर का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने समय-समय पर इस बाइक को लेटेस्ट तकनीक के साथ अपडेट किया है। इस बाइक में 159.7cc BS6 सिंगल सिलिंडर, 2 वाल्वस, एयर कूल इंजन दिया गया है। यह इंजन 15.1bhp @ 8,400 rpm पावर और 13.9Nm @ 7,000 rpm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स दिए गए हैं। इस बाइक को इंस्टेंट पिकअप, लुक और बेहतर परफॉरमेंस के लिए लोग पसंद करते हैं। यह बाइक 45 से 50kmpl तक की माइलेज दे सकती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 98,096 रुपये से शुरू है।

Yamaha FZ FI:

Yamaha FZ FI एक बेहतर स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। इस बाइक के लॉन्च के बाद से ही यामाहा कंपनी भारतीय बाजार में पकड़ बनाने में सफल हुई। इस बाइक का स्पेशल डिजाइन और बेहतर टायर ग्रिप लोगों को काफी पसंद आया। इस बाइक में 149cc BS6 सिंगल सिलिंडर, 2 वाल्वस, एयर कूल इंजन दिया गया है। यह इंजन 12.2bhp @ 7,250 rpm पावर और 13.6Nm @ 5,500 rpm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स दिए गए हैं। इस बाइक में फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है। यह बाइक एंटी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। यह बाइक 45kmpl तक की माइलेज दे सकती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 99,896 रुपये है।

Avenger Street 160:

Bajaj Avenger Street 160 एक क्रूसेर बाइक है। इस बाइक का एक ही वेरिएंट भारत में उपलब्ध है। इस बाइक का स्टाइलिश लुक और कम्फर्ट राइडिंग बैलेंस लोगों को काफी पसंद है। इस बाइक में 160cc BS6 सिंगल सिलिंडर, 2 वाल्वस, एयर कूल इंजन दिया गया है। यह इंजन 14.6bhp @ 8,500 rpm पावर और 13.7Nm @ 7,000 rpm टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स दिए गए हैं। इस बाइक में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम उपलब्ध है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह बाइक 45kmpl तक माइलेज दे सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 95,627 रुपये है।

The post स्टाइलिश लुक और बेहतर माइलेज के साथ 1 लाख रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये 4 बाइक्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
2836