2020 honda dio Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 11 Feb 2020 17:19:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 2020 honda dio Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Honda Dio BS6 Scooter 2020 भारत में लॉन्च, कीमत 59,990 रुपये से शुरू https://www.indianpillar.com/automobile-news/honda-dio-bs6-scooter-2020-launched-in-india-price-starting-at-rs-59990/ Tue, 11 Feb 2020 17:19:19 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=968 Honda कंपनी ने अपनी Dio को नए अपडेट के साथ पेश किया है। यह 110 cc Bs6 स्टैंडर्ड इंजन में अपडेट किया गया है। साथ में इसमें ACG साइलेंट स्टार्ट…

The post Honda Dio BS6 Scooter 2020 भारत में लॉन्च, कीमत 59,990 रुपये से शुरू appeared first on Indian Pillar.

]]>

Honda कंपनी ने अपनी Dio को नए अपडेट के साथ पेश किया है। यह 110 cc Bs6 स्टैंडर्ड इंजन में अपडेट किया गया है। साथ में इसमें ACG साइलेंट स्टार्ट सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है। इंजन के साथ-साथ कंपनी ने इसके डिजाइन में भी बदलाव किया है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 59,990 रखी है। नए अपडेट Dio में कंपनी 6 साल की वारंटी दे रही है। जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की ऑप्शनल वारंटी शामिल है। नया Dio दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला स्टैंडर्ड और दूसरा डिलक्स। इसे 7 कलर में खरीदा जा सकेगा।

इंजन:

इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Dio में 110cc bs6 स्टैंटर्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसमें Honda इको टेक्नोलॉजी (HET) भी दी गई है। साथ ही इसके डिजाइन और फीचर्स में भी बदलाव किया गया है। इसे Honda एनहान्स स्मार्ट पावर सिस्टम के तहत बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि यह गाड़ी की ऊर्जा को ऑप्टिमाइ कर ज्यादा पावर जेनेरेट करेगा। वहीं, इंजन की घर्षण को भी कम करेगा। इस टेक्नोलॉजी के वजह से गाड़ी स्मूथ चलेगी। लेकिन गाड़ी की पावर जनरेशन थोड़ी कम हो जाएगी। नए Honda Dio इंजन 7.68bhp पर 8000 rpm और 8.79 nm प्रति 5250 rpm टार्क उपलब्ध कराता है। इसमें Honda ने साइलेंट स्टार्ट फीचर दिया है। स्टार्ट करते समय गियर घर्षण की आवाज नहीं आएगी।

डिजाइन:

नए Honda Dio में फ्रेश डिजाइन दिया गया है। इसमें बॉडी ग्राफिक, नए मॉडर्न डिजाइन टेल लैंप, सिग्नेचर LED पोजीशन लैंप और आकर्षक लोगो दिया गया है। वहीं, इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर भी दिया गया है। इसमें काफी जानकारी मिलती है। उदाहरण के तौर पर: सर्विस डीयू, रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंट, समय, कुल ट्रिप, टोटल डिस्टेंस एमटी रीडिंग आदि। वहीं, नया इंजन स्टार्ट स्विच, बूट स्पेस ओपन के लिए सेपरेट स्विच, पास स्विच, हाई और लो बीम स्विच, बाहरी फ्यूल फिलिंग लिड, साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया या है। नए Dio के फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंस दिया गया है। इसके रियर में 3 स्टेप एडजस्ट होने वाला सस्पेंस दिया गया है। इसके अलावा CBS यानी कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है।

कीमत:

नया Honda Dio दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 59,990 रुपये (दिल्ली में) है। यह चार कलर ऑप्शन में मिलेगा। दूसरा डीलक्स वेरिएंट है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 63,340 रुपये (दिल्ली में) है। यह 3 कलर ऑप्शन में मिलेगा।

The post Honda Dio BS6 Scooter 2020 भारत में लॉन्च, कीमत 59,990 रुपये से शुरू appeared first on Indian Pillar.

]]>
968