Actress Priyanka Chopra Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 19 May 2021 12:44:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Actress Priyanka Chopra Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर, भारत के कोरोना मरीजों की प्रियंका चोपड़ा ऐसे कर रही हैं मदद, जुटाए इतने करोड़ रुपये https://www.indianpillar.com/entertainment/priyanka-chopra-is-thankful-as-donations-for-covid-19-relief-crosses-usd-3-million-procures-422-oxygen-cylinders/ Wed, 19 May 2021 12:44:49 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9902 बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रहे भारत के लिए हर तरह की मदद करने में जुटी हुई हैं। वह…

The post 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर, भारत के कोरोना मरीजों की प्रियंका चोपड़ा ऐसे कर रही हैं मदद, जुटाए इतने करोड़ रुपये appeared first on Indian Pillar.

]]>
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रहे भारत के लिए हर तरह की मदद करने में जुटी हुई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और लोगों को इस महामारी के खिलाफ जागरूक भी करती रहती हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी चीजें और सुविधा पहुंचाकर भी मदद कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा गिव इंडिया के जरिए भारत की मदद करने में लगी हुई हैं। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां और लोग अभिनेत्री की धन जुटाने में मदद कर रहे हैं। जिनके सहयोग से प्रियंका चोपड़ा ने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को नियुक्ती भी की है, जो आने वाले दो महीने में 6000 से ज्यादा भारत के लोगों का टीकाकरण करेंगे।

इस बात की जानकारी दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इन सभी स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी दी है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने फंड जुटाने में सहयोग करने वाला का शुक्रिया अदा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने फंडराइजिंग से 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये जुटाए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आप में से हर एक को धन्यवाद जिन्होंने डोनेट किया है और इन कार्यों को संभव बनाया है… कृपया जान लें कि आपने जीवन बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से अब हमने अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये) कर दिया है।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लगातार कोरोना वायरस से लड़ रहे भारत के लोगों के लिए मदद कर रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जागरूक भी करती रहती हैं।

source

The post 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर, भारत के कोरोना मरीजों की प्रियंका चोपड़ा ऐसे कर रही हैं मदद, जुटाए इतने करोड़ रुपये appeared first on Indian Pillar.

]]>
9902