amazfit bip s amazon Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 03 Jun 2020 11:50:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 amazfit bip s amazon Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Amazfit Bip S स्मार्टवॉच 5,000 रुपये से कम कीमत में हुई लॉन्च, मिलेगा 40 दिन का बैटरी बैकअप https://www.indianpillar.com/technology/amazfit-bip-s-smartwatch-launched-in-rs-4999-with-40-days-battery-backup/ Wed, 03 Jun 2020 10:56:34 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1653 Xiaomi की स्वामित्व वाली कंपनी Huami ने भारतीय मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसका नाम Amazfit Bip S है। यह कई खास फीचर्स के साथ पेश की…

The post Amazfit Bip S स्मार्टवॉच 5,000 रुपये से कम कीमत में हुई लॉन्च, मिलेगा 40 दिन का बैटरी बैकअप appeared first on Indian Pillar.

]]>

Xiaomi की स्वामित्व वाली कंपनी Huami ने भारतीय मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसका नाम Amazfit Bip S है। यह कई खास फीचर्स के साथ पेश की गई है। यह स्मार्टवॉच GPS सपॉर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ पेश की गई है। लॉन्च की है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच 40 दिन के बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 5 ATM water resistance फीचर दिया गया है। यह वॉच 50 मीटर तक पानी में सर्वाइव कर सकती है। आपको बता दें कि यह Amazfit Bip Lite का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

Amazfit Bip S की कीमत: इसका कीमत 4,999 है। अगर आप इस वॉच को खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon, Flipkart और Myntra जैसी ऑनलाइन वेबसाइट्स पर जा सकते हैं। वहीं, इसे क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराई गई है।

Amazfit Bip S के फीचर्स: इसमें 1.28 इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 176×176 है। इसके डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले भी दिया गया है। इसमें कुछ सेंसर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं जिसमें फिटनेस और स्लीप ट्रैंकिंग सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 10 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं जिसमें ट्रेडमिल, आउटडोर रनिंग, इनडोर साइकलिंग, आउटडोर साइकलिंग, ओपन वॉटर, पूल, योगा, इलिप्टिकल ट्रेनर और फ्रीस्टाइल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर भी उपलब्ध कराया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ v5.0 और ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Amazfit Bip S स्मार्टवॉच 5,000 रुपये से कम कीमत में हुई लॉन्च, मिलेगा 40 दिन का बैटरी बैकअप appeared first on Indian Pillar.

]]>
1653