Amitabh bachchan Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 02 Jan 2021 14:00:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Amitabh bachchan Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 बच्चन फैमिली ने साथ में किया New Year 2021 सेलिब्रेट, अमिताभ बच्चन ने गोल्डन हैट लगाकर मनाया जश्न, देखें Photos https://www.indianpillar.com/bollywood/amitabh-bachchan-celebrated-new-year-2021-with-family/ Sat, 02 Jan 2021 11:39:44 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=8791 साल 2020 को एक बुरी याद की तरह भुलाकर पूरी दुनिया नए साल 2021 का नई उम्मीदों के साथ स्वागत कर रही है. भारत में भी देशवासियों ने नए साल…

The post बच्चन फैमिली ने साथ में किया New Year 2021 सेलिब्रेट, अमिताभ बच्चन ने गोल्डन हैट लगाकर मनाया जश्न, देखें Photos appeared first on Indian Pillar.

]]>
साल 2020 को एक बुरी याद की तरह भुलाकर पूरी दुनिया नए साल 2021 का नई उम्मीदों के साथ स्वागत कर रही है. भारत में भी देशवासियों ने नए साल का खुशी मन से स्वागत किया. यहां तक की फिल्म इंडस्ट्री में भी नए साल के मौके पर नया उत्साह देखने को मिल रहा है. नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जहां कुछ सेलेब्स वेकेशन पर गए हुए तो कुछ सिलेब्रिटीज ने घर पर ही परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पूरे जोर-शोर से अपने घर पर ही फैमिली के साथ नए साल का स्वागत किया.

पत्नी जया, बेटे-बहू अभिषेक-ऐश्वर्या और पोती अराध्या के साथ बिग बी ने जबरदस्त अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. उनके नए साल का जश्न मनाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में बच्चन फैमिली रंग-बिरंगे हैट लगाए हुए काफी खुशी से पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तस्वीरें

बता दें कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन की ये तस्वीर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. एक तस्वीर में पूरी बच्चन फैमिली एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं तो दूसरी तस्वीर अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में वह पोती अराध्या के हेयर बैंड जिस पर हैप्पी न्यू ईयर लिखा है उसे अपने गोल्डन हैट के ऊपर पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में वह काफी खुश लग रहे हैं उन्होंने लाइट्स वाले गॉगल्स भी पहने हैं.

ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “प्यार, शांति, आशीर्वाद, एक खुशहाल 2021…” बता दें नए साल को लेकर बच्चन फैमिली भी काफी एक्साइटेड है. पिछले साल में कोरोना से बच्चन फैमिली ने भी जंग जीती थी. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में बिजी हैं. वह टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 भी होस्ट कर रहे हैं. वहीं अभिषेक अपने अपकमिंग फिल्म बॉब द विश्वास में बिजी हैं. ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐश्वर्या राय भी जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन में नजर आने वाले हैं.

Source link

The post बच्चन फैमिली ने साथ में किया New Year 2021 सेलिब्रेट, अमिताभ बच्चन ने गोल्डन हैट लगाकर मनाया जश्न, देखें Photos appeared first on Indian Pillar.

]]>
8791
KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए https://www.indianpillar.com/bollywood/kbc-winner-have-to-pay-this-much-huge-tax-on-one-crore-amount-and-only-this-much-the-winner-takes-to-home/ Mon, 21 Dec 2020 11:30:37 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6669 KBC:‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे…

The post KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए appeared first on Indian Pillar.

]]>
KBC:‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे और बड़ी धनराशि घर ले जाए. इस अद्भुत खेल में कई लोगों की किस्मत चमकी है और वे सभी सवालों का सही जवाब देकर करोड़ों की धनराशि जीतने में कामयाब रहे हैं. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 1 करोड़ जीतने के बाद भी कंटेस्टेंट को पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती गई रकम में का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चुकाना होता है.

चलिए आपको बताते हैं कि अगर कोई कंटेस्टेंट केबीसी में 1 करोड़ जीतता है तो उसे कितने रुपये टैक्स में देने होते हैं और उसके हाथ में आखिर में कितनी धनराशि आती है.

34.2 लाख रुपये टैक्स में चुकाने होते हैं

टैक्स के अंडर सेक्शन 194 बी के अनुसार, यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ की धनराशि जीतता है तो उस धनराशि पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा यानि 30 लाख रुपये टैक्स लगेगा. यानी 30 लाख उसे टैक्स में चुकाना होगा. इसके साथ ही 30 लाख टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा जोकि 3 लाख है. इसके अलावा 30 लाख पर 4 फीसदी सेस लगेगा जो कि 1.2 लाख है. कुल मिलाकर 1 करोड़ की राशि में से कंटेस्टेंट को 34.2 लाख टैक्स में ही देना होगा. इतनी राशि टेक्स में देने के बाद उसके हाथ में करीब-करीब 65 लाख रुपये आते हैं. इस राशि को वह घर ले जा सकता है. इस हिसाब से आप हर अमाउंट की गणना कर सकते हैं.

इस गणना के बाद यह तो क्लियर है कि 1 करोड़ की राशि जीतने के बाद भी कोई कंटेस्ट करोडपति नहीं बनता वह लखपति ही रह जाता है.

Source link

The post KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए appeared first on Indian Pillar.

]]>
6669
नए साल को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया मज़ेदार ट्वीट, नींबू मिर्ची लगाकर बोले कृपा कृपा कृपा https://www.indianpillar.com/bollywood/amitabh-bachchan-post-a-funny-tweet-on-the-new-year-2021/ Sat, 19 Dec 2020 12:30:16 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6421 2020 कैसा रहा ये तो हम सब जानते ही हैं. इस साल के शुरुआत से लेकर अब तक कोरोनावायरस का खात्मा नहीं हो चुका है. कोरोना के चलते लॉकडाऊन हुआ,…

The post नए साल को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया मज़ेदार ट्वीट, नींबू मिर्ची लगाकर बोले कृपा कृपा कृपा appeared first on Indian Pillar.

]]>
2020 कैसा रहा ये तो हम सब जानते ही हैं. इस साल के शुरुआत से लेकर अब तक कोरोनावायरस का खात्मा नहीं हो चुका है. कोरोना के चलते लॉकडाऊन हुआ, लोग बेरोजगार हुए, काम धंधा सब ठप हो गया. और इसीलिए 2020 को अच्छा साल नहीं माना जा रहा है. 

वहीं साल 2020 अब जाने वाला है और 2021 के वेलकम के लिए हम तैयार हैं. लेकिन आने वाले साल को किसी की नज़र न लगे इसके लिए अमिताभ बच्चन ने इंतजाम कर लिया है. 

अमिताभ बच्चन ने किया मज़ेदार ट्वीट

बॉलीवुड के शहंशाह ने क्या इंतज़ाम किया है वो उनके ट्वीट से पता चल जाता है. साल 2021 के आगे बिग बी ने नींबू मिर्ची टांग दिया है. साथ ही लिख दिया है कृपा कृपा कृपा. इतने ट्वीट भर से ही लोगों को अंदाज़ा हो जाता है कि अमिताभ जी क्या कहना चाहते हैं. 

वहीं इस ट्वीट पर अब लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं. वाकई अमिताभ बच्चन के सेंस ऑफ ह्यूमर का जवाब नहीं. लोगों को उनका ये अंदाज़ ए बयां खूब भा भी रहा है. बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. और अपने दिल के जज्बातों को बयां करते रहते हैं. साल 2020 किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा लेकिन अमिताभ बच्चन के लिए ये किसी बुरे सपने के समान था. वो इस साल खुद जानलेवा कोरोनावायरस की चपेट में आए. साथ ही अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और आराध्या भी कोरोना से संक्रमित हुई. हालांकि अब उनका परिवार सकुशल है.

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं बिग बी वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे. ये तीन पार्ट में बनने जा रही हैं. जिसका पहला पार्ट जल्द ही रिलीज़ होगा. इस फिल्म में अमिताभ के साथ साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट होंगी. वहीं फिल्म का निर्देशन करेंंगे अयान मुखर्जी. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी खबर आई थी कि ये 500 करोड़ में बनने जा रही है. 

Source link

The post नए साल को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया मज़ेदार ट्वीट, नींबू मिर्ची लगाकर बोले कृपा कृपा कृपा appeared first on Indian Pillar.

]]>
6421
KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने खोले अपने जिंदगी के कई राज, बताया अपनी पसंदीदा कार का नाम https://www.indianpillar.com/bollywood/amitabh-bachchan-reveals-many-secrets-of-his-personal-life-on-kbc/ Thu, 17 Dec 2020 14:00:49 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6148 सोनी टीवी पर प्रसारित होना वाला शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो है. क्योंकि इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं.  टीवी शो…

The post KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने खोले अपने जिंदगी के कई राज, बताया अपनी पसंदीदा कार का नाम appeared first on Indian Pillar.

]]>
सोनी टीवी पर प्रसारित होना वाला शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो है. क्योंकि इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं.  टीवी शो केबीसी का ये हफ्ता सभी के लिए काफी दिलचस्प रहा है. केबीसी का ये हफ्ता ‘स्टूडेंट स्पेशल वीक’ था. जिसमें देश के कोने-कोने से आए बच्चों ने अपने कला और ज्ञान से दर्शकों के साथ-साथ बिग बी का भी दिल जीत लिया है. शो के हाल ही में टेलीकास्ट हुए बुधवार के एपिसोड में उडुपी, कर्नाटक से आए अनामया दिवाकर हॉट सीट पर थे.

पिता को रहती थी शिकायत

अमानया बिग बी को इतने पसंद आए कि उन्होंने उसके साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए. अमिताभ ने अमानया को बताया कि उन्हें कारों का बहुत शौक है और वो भविष्य में अपनी खुद की कार निर्माण करने वाली एक कंपनी खोलना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अपनी दादी के बहुत करीब थे. और उनके पिता को उनसे हमेशा यहीं शिकायत रहती थी कि वो सुबह जल्दी क्यों नहीं उठ पाते. बिग बी ने अमानया को ये भी बताया कि जब वो छोटे होते थे तभी से वो अपनी सपनों की कारों के नाम एक कागज के एक टुकड़े पर लिख रहे हैं.और उसे अपनी अलमारी में रखते हैं. वहीं उन्होंने अपनी पांच सबसे पसंदीदा कारों के नाम भी बताए.

केबीसी में जीतना चाहते हैं धनराशि

बिग बी ने केबीसी  के मंच पर ये खुलासा किया कि एक्टर होने के साथ-साथ  उनका सपना अपनी कारों का निर्माण करना भी है. और वो चाहते हैं कि वो भी केबीसी के मंच से धनराशि जीते और उससे अपनी कार की कंपनी खोले. इसके साथ ही वो इस राशि का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों की मदद के लिए दान भी करना चाहते हैं.

बच्चपन से ही था कारों का शौक

वहीं जब बिग बी से उनकी पसंदीदा कार के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे तो उन्हें मस्टैंग कार बहुत पसंद थी और जब वो दिल्ली में रहते थे, तो उनके एक पड़ोसी के पास वो कार होती थी,और वो उसे देखकर बहुत जलते भी थे. साथ ही उन्होंने ये भी शेयर किया कि वो कार के उस ब्रांड को खरीद नहीं सकते थे,लेकिन उस वक्त उनके दोस्त के पास वो कार थी तो वो उसे कभी कभी चली लेते थे.

Source link

The post KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने खोले अपने जिंदगी के कई राज, बताया अपनी पसंदीदा कार का नाम appeared first on Indian Pillar.

]]>
6148
Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा https://www.indianpillar.com/bollywood/kaun-banega-crorepati-12-contestant-tells-amitabh-bachchan-he-wants-to-marry-kiara-advani/ Wed, 09 Dec 2020 03:30:08 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4621 फिल्मी हस्तियों के लिए फैन्स की दीवानगी वक्त-वक्त पर देखने को मिलती रहती है. फैन्स अपने चहेते स्टार्स से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं, कोई उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता…

The post Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा appeared first on Indian Pillar.

]]>
फिल्मी हस्तियों के लिए फैन्स की दीवानगी वक्त-वक्त पर देखने को मिलती रहती है. फैन्स अपने चहेते स्टार्स से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं, कोई उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता है तो कोई अपने स्टार की सिर्फ एक झलक से ही खुश हो जाता है. लेकिन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-12’ के एक प्रतिभागी कियारा आडवाणी के इतने बड़े फैन हैं कि वो उनकी बहुत सारी तस्वीरें अपने साथ रखते हैं. साथ ही वो कियारा से शादी की इच्छा भी रखते हैं.

दरअसल, ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन के शो पर आने वाले कंटेस्टेंट कई बार अपने अतरंगी स्टाइल और हरकतों की वजह से चर्चा में आ जाते हैं. इस शो में करोड़पति बनने की ख्वाहिश के साथ आने वाले कंटेस्टेंट के साथ स्टार्स के दीवाने फैन्स भी आते रहे हैं. ऐसे ही एक कंटेस्टेंट विजयपाल सिंह बिग बी के शो का हिस्सा बने हैं. विजय पाल सिंह ना सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बेहद डाई हार्ड फैन हैं बल्कि विजय के पास कियारा की सैकड़ों तस्वीरें भी हैं.

Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा

विजयपाल सिंह की इच्छा है कि कियारा उनकी जीवनसाथी बनें. शो के दौरान विजय ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो कियारा आडवाणी के काफी बड़े फैन हैं और उनसे शादी करने की इच्छा रखते हैं. उनकी दीवानगी इस बात से भी झलकती है कि वो हर वक्त कियारा की एक तस्वीर अपने साथ रखते हैं. उन्होंने शो के दौरान कियारा की फोटो भी दिखाई.

Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा

कियारा के इतने बड़े फैन होने के पीछे उनसे वजह पूछा तो विजयपाल सिंह ने बताया कि कियारा उनके लिए काफी लकी हैं. इसलिए लकी चार्म के तौर पर हमेशा वो उनकी तस्वीर अपने साथ लेकर चलते हैं.

 

विजय ने शो के दौरान बताया कि अपना पूरा कमरा उन्होंने कियारा की तस्वीरों से भर रखा है. विजय की इस दीवानगी के बारे में सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए और उनकी बातों को सुनकर बिग बी हंसते भी दिखे.

Source link

The post Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा appeared first on Indian Pillar.

]]>
4621
अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख को पीछे छोड़ इस मामले में आगे निकले अमिताभ बच्चन https://www.indianpillar.com/bollywood/amitabh-bachchan-become-most-followed-indian-star-on-twitter/ Wed, 19 Aug 2020 13:18:52 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3535 बॉलीवड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन आज लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जो इनके अभिनय का कायल न हो। डिजिटल दुनिया की…

The post अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख को पीछे छोड़ इस मामले में आगे निकले अमिताभ बच्चन appeared first on Indian Pillar.

]]>

बॉलीवड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन आज लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जो इनके अभिनय का कायल न हो। डिजिटल दुनिया की बात करें तो अमिताभ हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं और अपने फैन्स से जुड़े भी रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को फॉलोवर्स के मामले में टक्कर देते हैं। देखा जाए तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन का डिजिटल दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है।

ये तो सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही नहीं, अमिताभ नंबर के साथ ट्वीट करते हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके पोस्ट में विविधता देखने को मिलती है। वो सिर्फ एक ही तरह के पोस्ट शेयर नहीं करते हैं। अमिताभ बच्चन फनी पोस्ट समेत सामाजिक मुद्दों पर भी अपने विचार व्यक्त करते हैं। साथ ही निजी और फिल्मी करियर से जुड़ी बातें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लोगों के साथ शेयर करते हैं।

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की बात करें तो एक्टर ने अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ रखा है। अमिताभ बच्चन भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं। इन्होंने वर्ष 2010 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 43.8 मिलियन यानी 4 करोड़ 38 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अमिताभ के बाद सलमान खान हैं जिनके 41.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद शाहरुख खान हैं जिनके 40.9 फॉलोअर्स हैं। वहीं, बॉलिवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के 38.2 फॉलोअर्स हैं। यह डाटा एक यूजर ने ट्वीट कर साझा किया है। इस ट्वीट को अमिताभ बच्चन ने री-ट्वीट किया है और कमेंट किया है। कमेंट में अमिताभ ने इसे लोगों का प्यार बताया है।

The post अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख को पीछे छोड़ इस मामले में आगे निकले अमिताभ बच्चन appeared first on Indian Pillar.

]]>
3535