ankita lokhande age Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 21 Dec 2020 13:46:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 ankita lokhande age Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा https://www.indianpillar.com/bollywood/ankita-lokhande-troll-for-celebrating-birthday-with-sushant-singh-rajput-friend-sandip-singh-for-this-reason/ Mon, 21 Dec 2020 17:00:45 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6802 अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बीते शनिवार को अपना 36वां बर्थडे मनाया. अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच…

The post Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा appeared first on Indian Pillar.

]]>
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बीते शनिवार को अपना 36वां बर्थडे मनाया. अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद सुशांत के फैंस का गुस्सा अंकिता पर फूट रहा है. दरअसल, अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड विक्की ने एक्ट्रेस के लिए शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की थी जिसमें तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी. ऐसे में एक वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह का इस पार्टी में नजर आना उनके फैंस को जरा पसंद नहीं आ रहा है.

दरअसल अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. लेकिन इनमें से एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. इस वीडियो क्लिप में पार्टी के दौरान मस्ती करते हुए नीले कुर्ते में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं. अब लोग अंकिता से सवाल कर रहे हैं कि इस पार्टी में संदीप सिंह को क्यों बुलाया गया था? यहां देखिए सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के रिएक्शंस

आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग अंकिता को टैग करके यह बात पूछ रहे हैं. यही वजह है कि ट्विटर पर अंकिता #Ankita फिलहाल ट्रेंड कर रही हैं. खास बात यह है कि इन वीडियोज पर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अंकिता को विश किया है.

क्यों संदीप से नाराज है सुशांत के फैंस

याद दिला दें कि यह वही संदीप सिंह हैं जो खुद को सुशांत का दोस्त कहते हैं. संदीप सिंह का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार सुर्खियों में रहा है. सुशांत की मौत के तुरंत बाद से संदीप सिंह उनके क्रिया कर्म और मुंबई के कूपर हॉस्पिटल की हर तस्वीर में नजर आ रहे थे. संदीप का नाम सुशांत की मर्डर मिस्ट्री में भी खूब चर्चाओं में रहा. ऐसे में अंकिता की पार्टी में संदीप का पहुंचना फैंस को नागवार गुजर रहा है.

Source link

The post Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा appeared first on Indian Pillar.

]]>
6802
‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गाने के बोल पर Ankita Lokhande ने Sushant को दिया खूबसूरत डान्स ट्रिब्यूट https://www.indianpillar.com/bollywood/ankita-lokhande-remembers-sushant-singh-rajput-with-emotional-song/ Wed, 09 Dec 2020 02:30:42 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4625 बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी फोटोज और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो…

The post ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गाने के बोल पर Ankita Lokhande ने Sushant को दिया खूबसूरत डान्स ट्रिब्यूट appeared first on Indian Pillar.

]]>
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी फोटोज और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट की है, जिसमें अंकिता एक अवॉर्ड शो में कौन तुझे यूं प्यार करेगा के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Video) ने ‘जी रिश्ते अवार्ड्स’ में इस गाने पर डांस करके सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को बेहद खूबसूरत सा ट्रिब्यूट दिया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है|

अंकिता लोखंडे वीडियो में व्हाइट आउटफिट में नज़र आईं. वहीं अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी इस ट्रिब्यूट के चलते काफी चर्चा में बनी हुई हैं. अंकिता का ये ट्रिब्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सुशांत सिंह को दिए गए इस ट्रिब्यूट में अंकिता सुशांत सिंह के ही गाने पर डांस करती नज़र आईं. अंकिता ने इस वीडियो को सोशल साइट पर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा कि, ‘झलक’. इस वीडियो को देखकर सुशांत के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं.

अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत सुशांत सिंह के साथ टीवी इंडस्ट्री में पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल से की थी. इस टीवी शो में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में दिखाई दिए थे. साथ ही इसी शो के सेट से दोनों के बीच प्यार हुआ था. वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे कंगना की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में आखिरी बार नज़र आई थीं.

Source link

The post ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गाने के बोल पर Ankita Lokhande ने Sushant को दिया खूबसूरत डान्स ट्रिब्यूट appeared first on Indian Pillar.

]]>
4625