anup jalota new wife Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 19 Dec 2020 11:59:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 anup jalota new wife Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 भजन सम्राट अनूप जलोटा पर चढ़ा हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग, जसलीन मथारू संग रैपर लुक में आए नज़र https://www.indianpillar.com/bollywood/anup-jalota-is-seen-in-rapper-look-with-jasleen-matharu/ Sat, 19 Dec 2020 14:30:31 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6529 अनूप जलोटा के नाम से हर कोई वाकिफ हैं. उनके भजन लोगों के दिलों को छूते हैं लेकिन बीते कुछ सालों से भजन सम्राट के रंग ढंग कुछ बदले बदले…

The post भजन सम्राट अनूप जलोटा पर चढ़ा हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग, जसलीन मथारू संग रैपर लुक में आए नज़र appeared first on Indian Pillar.

]]>
अनूप जलोटा के नाम से हर कोई वाकिफ हैं. उनके भजन लोगों के दिलों को छूते हैं लेकिन बीते कुछ सालों से भजन सम्राट के रंग ढंग कुछ बदले बदले से हैं. वहीं अब अनूप जलोटा एक नए रंग रूप में नज़र आ रहे हैं. जिसे देख लगता है कि उन पर हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग चढ़ गया है.

रैपर लुक में दिखे 

अनूप जलोटा का अब जो नया लुक वायरल हो रहा है उसमें वो रैपर बने हुए नज़र आ रहे हैं. गले में गोल्डी की मोटी मोटी चेन, सभी उंगलियों में गोल्ड की अंगूठियां, फंकी टीशर्टी और शॉर्ट्स यानि फुल रैपर वाले लुक में अनूप जलोटा बेहद अलग लग रहे हैं. क्या आपको ये लुक जाना पहचाना नहीं लगता. जी हां…जनाब सही सोचा आपने. इन्हें देखकर बप्पी लाहरी और हनी सिंह की ही याद आ रही है. 

भजन सम्राट अनूप जलोटा पर चढ़ा हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग, जसलीन मथारू संग रैपर लुक में आए नज़र

फिल्म में नज़र आएंगे अनूप जलोटा

वैसे आपको बता दें कि अनूप जलोटा का ये अवतार उनकी आने वाली फिल्म Vo Meri Student Hai में नज़र आने वाला है. इस फिल्म में उनके साथ उनकी रीयल लाइफ स्टूडेंट जसलीन मथारू भी होंगी. इस तस्वीर में भी दोनों एक साथ नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल खत्म हो चुकी है. 

भजन सम्राट अनूप जलोटा पर चढ़ा हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग, जसलीन मथारू संग रैपर लुक में आए नज़र Photo Credit – jasleen matharu instagram

बिग बॉस 12 में साथ आए थे नज़र

जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की जोड़ी काफी चर्चित जोड़ी रही है. दोनों सबसे पहले बिग बॉस 12 में एक साथ आए थे. इस सीज़न में जोड़ियों को आना था. जिसमें जसलीन मथारू का साथ अनूप जलोटा ने दिया था. तब घर में एंट्री से पहले दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करके हर किसी को हैरान कर दिया था. लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था और सफाई भी दी थी कि केवल शो के लिए ही उन्होंने ऐसा किया था. वैसे जसलीन अनूप जलोटी का शिष्या हैं. वो उनसे लंबे समय से म्यूज़़िक सीख रही हैं. 

Source link

The post भजन सम्राट अनूप जलोटा पर चढ़ा हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग, जसलीन मथारू संग रैपर लुक में आए नज़र appeared first on Indian Pillar.

]]>
6529