Apple iPhone 8 Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 19 Jun 2020 06:34:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Apple iPhone 8 Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Flipkart Big Saving Days Sale: इन फोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, 23 जून से शुरू होगी सेल https://www.indianpillar.com/technology/flipkart-big-saving-days-sale-offers-big-discounts-on-vivo-z1x-apple-iphone-8-google-pixel-3a-and-more/ Fri, 19 Jun 2020 06:34:41 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2294 ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 23 जून से Big Saving Days सेल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में आप Vivo…

The post Flipkart Big Saving Days Sale: इन फोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, 23 जून से शुरू होगी सेल appeared first on Indian Pillar.

]]>

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 23 जून से Big Saving Days सेल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में आप Vivo Z1x, Apple iPhone 8, Google Pixel 3a, और Xiaomi Mi Mix 2 को आर्कषक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। यह सेल 27 जून तक चलेगी। इन चार दिवसीय सेल में आपको कई डिस्काउंट्स और डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सेल में यूजर्स को HDFC Bank कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो सेल का इंतजार कर सकते हैं।

Flipkart Big Saving Days Sale में मिलेंगे ये ऑफर्स: Vivo Z1x का 16,990 रुपये के बजाय 14,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, iPhone 7 Plus के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 36,999 रुपये की कीमत 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर भी 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Google Pixel 3a सीरीज को 30,999 रुपये के बजाय 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Oppo A9 (2020) के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 15,990 रुपये के बजाय 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Mi Mix 2 को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 19,999 रुपये है। Vivo Nex को 29,990 रुपये के बजाय 23,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।  इस पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।iPhone 7 का 32 जीबी वेरिएंट 29,499 रुपये के बजाय 28,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 58,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 62,999 रुपये है। इस पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Motorola Razr (2019) को 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। iPhone 8 को 38,999 रुपये के बजाय 36,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post Flipkart Big Saving Days Sale: इन फोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, 23 जून से शुरू होगी सेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
2294