Asus Gaming Laptop Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 03 Jun 2020 11:47:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Asus Gaming Laptop Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Asus TUF और ROG गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप लॉन्च, कीमत 60,990 रुपये से शुरू https://www.indianpillar.com/technology/asus-tuf-a15-gaming-laptop-and-desktop-launched-in-india-starting-at-rs-60990/ Wed, 03 Jun 2020 11:47:12 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1656 भारतीय मार्केट में Asus ने चार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इन्हें TUF और ROG सीरीज के तहत पेश किया गया है। इनमें से दो TUF गेमिंग लैपटॉप हैं और दो…

The post Asus TUF और ROG गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप लॉन्च, कीमत 60,990 रुपये से शुरू appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारतीय मार्केट में Asus ने चार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इन्हें TUF और ROG सीरीज के तहत पेश किया गया है। इनमें से दो TUF गेमिंग लैपटॉप हैं और दो ROG गेमिंग डेस्कटॉप हैं। इन्हें कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है जिसमें AMD Ryzen 9 4900H प्रोसेसर और 32 जीबी रैम जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, इनकी शुरुआती कीमत 60,990 रुपये है। इन्हें बॉनफार ब्लैक, फॉर्टरेस ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Asus गेमिंग लैपटॉप की कीमत: Asus TUF A15 की भारत में शुरूआती कीमत 60,990 रुपये है। इसे बॉनफायर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसी की एक मॉडल फॉर्टरेस ग्रे कलर में भी उपलब्ध कराया गया है जिसकी कीमत 62,990 रुपये है। वहीं, Asus TUF A17 लैपटॉप केवल फॉर्टरेस ग्रे कलर में आता है जिसकी कीमत 60,990 रुपये है। अब आते हैं डेस्कटॉप वेरिएंट पर। Asus ROG GA15 डेस्कटॉप की बात करें तो इसकी कीमत 65,990 रुपये है। वहीं, ROG GA35 की कीमत 1,79,990 रुपये है। इन्हें Amazon, Reliance Digital समेत अन्य ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Asus गेमिंग लैपटॉप के फीचर्स: Asus TUF A15 और Asus TUF A17 दोनों लैपटॉप में ही AMD Ryzen 9 4900H प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों 32 जीबी DDR4 SD रैम से लैस हैं। ये दोनों ही विंडोज 10 पर काम करते हैं। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इनमें बेहतर परफॉर्मेंस क्षमता दी गई है। वहीं, 1 टीबी HDD स्टोरेज दी गई है। साथ ही 48Wh बैटरी पैक भी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए TUF A15 में Nvidia GeForce RTX 2060 और 6 जीबी GDDR6 रैम तक दी गई है। वहीं, TUF A17 में Nvidia GeForce GTX 1660Ti और 6 जीबी रैम दी गई है। कनेक्वटिविटी के लिए लैपटॉप्स में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, चार USB पोर्ट और हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Asus TUF में 15 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं, TUF A17 में 17 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

ROG GA15 में AMD Ryzen 7 3700X प्रोसेसर मौजूद है। वहीं, AMD B450 मदरबोर्ड और Nvidia GeForce 1660 Ti 6GB GPU मौजूद है। इनमें 32 जीबी रैम और 1 टीबी SSD स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा ROG GA35 में AMD Ryzen 9 3950X प्रोसेसर दिया गया है। इसे Nvidia Ge Force RTX 2080 Ti और 11GB ग्रॉफिक्स कार्ड के साथ पेश किया गया है। कनेक्वटिविटी के लिए इसमें 802.11 ac गीगाबीट-क्लास, ब्लूटूथ v5.1 और यूएसबी पोर्ट्स के लिए वाइड एरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें 500W 80 प्लस पावर सप्लाई दिया गया है। ROG GA35 में AMD X570 मदरबोर्ड दिया गया है। साथ ही Nvidia GeForce RTX 2080 Ti 11 जीबी तक का ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसमें 128 जीबी ृDDR4 3,200MHz तक की रैम दी गई है।

The post Asus TUF और ROG गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप लॉन्च, कीमत 60,990 रुपये से शुरू appeared first on Indian Pillar.

]]>
1656