Bajaj Platina 100 ES variant launched Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 18 Aug 2020 10:08:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Bajaj Platina 100 ES variant launched Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Bajaj Platina 100 का इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट 60,698 रुपये में भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत https://www.indianpillar.com/automobile-news/bajaj-platina-100-es-disc-variant-launched-in-india-price-at-rs-60698/ Tue, 18 Aug 2020 10:08:58 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3517 Bajaj Platina अपनी बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है। बजाज कंपनी ने Bajaj Platina 100 ES को नई लुक और अवतार में लॉन्च कर दिया है। इस बार बजाज…

The post Bajaj Platina 100 का इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट 60,698 रुपये में भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत appeared first on Indian Pillar.

]]>

Bajaj Platina अपनी बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है। बजाज कंपनी ने Bajaj Platina 100 ES को नई लुक और अवतार में लॉन्च कर दिया है। इस बार बजाज कंपनी ने Platina के 100ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) डिस्क वेरिएंट में लॉन्च किया है। प्लैटिना इलेक्ट्रिक स्टार्ट डिस्क वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 60,698 रुपये रखी गई है। वहीं, प्लैटिना इलेक्ट्रिक स्टार्ट ड्रम वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 58,477 रुपये है और Platina किक स्टार्ट ऑयल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 50,464 रुपये हैं। बता दें कि Platina इलेक्ट्रिक स्टार्ट ड्रम वेरिएंट और Platina किक वेरिएंट पहले से ही बाजार में उपलब्ध है।

नई Platina 100ES डिस्क वेरिएंट के फ्रंट में 240 mm का डिस्क दिया गया है और रियर में एंटी-स्किड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 110 mm का ड्रम ब्रेकर दिया गया है। वर्ष 2015 में सबसे पहले Bajaj Platina का इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट बाजार में उपलब्ध कराया गया था। सरकारी आदेश के बाद इस मॉडल का BS6 इंजन वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल Platina सबसे बेहतर माइलेज देने वाली बाइक की लिस्ट में शामिल है। कंपनी के नई Platina 90kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। जबकि प्रैक्टिकल माइलेज की बात की जाए तो यह बाइक 70-80 kmpl की माइलेज तक दे देती है।

कंपनी के विज्ञापन में Bajaj Platina 100ES को आराम की सवारी कहा जाता है। इस बाइक में स्लीक हेडलैंप LED DRL के साथ लाल और काले कलर का ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है। इसकी इंजन की बात करें तो इसमें 102cc 4 स्ट्रोक DTSi सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500rpm @ 7.9bhp पावर और 5500rpm @ 8.3nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 4 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। वहीं, बाइक की सबसे अधिक स्पीड 90km प्रति घंटा है।

सबसे पहले कंपनी ने वर्ष 2006 में Platina को लॉन्च किया था। वर्षों से बजाज Platina लोकप्रिय कम्यूटर बाइकों में से एक है। Platina देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 बाइकों में से एक है। फिलहाल बजाज की पल्सर बाइक से बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Platina है।

The post Bajaj Platina 100 का इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट 60,698 रुपये में भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत appeared first on Indian Pillar.

]]>
3517