banking fraud Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 22 Feb 2021 11:34:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 banking fraud Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 बैंकों के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज पर RBI ने जताई चिंता, शेयर किए ये सेफ्टी टिप्स https://www.indianpillar.com/business/banking-fraud-awareness-how-to-keep-your-identity-secure/ Mon, 22 Feb 2021 11:34:58 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9296 मौजूदा दौर में रोजाना बैंक के नाम से फर्जी कॉल या मैसेज के जरिये धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जालसाज बैंक का नाम लेकर कॉल या मैसेज कर…

The post बैंकों के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज पर RBI ने जताई चिंता, शेयर किए ये सेफ्टी टिप्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
मौजूदा दौर में रोजाना बैंक के नाम से फर्जी कॉल या मैसेज के जरिये धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जालसाज बैंक का नाम लेकर कॉल या मैसेज कर बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगते हैं और फर्जीवाड़े को अंजाम देते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बीच-बीच में धोखाधड़ी से बचने के लिए सुरक्षा टिप्स शेयर करते रहता है। RBI ने हाल ही में मोबाइल नंबरों का उपयोग कर नए धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी जारी की थी। नोटिस के अनुसार, बैंकों या वित्तीय संस्थानों के टोल फ्री नंबरों के समान मोबाइल नंबरों से धोखाधड़ी की जा रही है। RBI ने बताया था कि फ्रॉड करने वाले वित्तीय संस्थानों के टोल फ्री नंबरों की तरह मोबाइल नंबर रखते हैं और संस्था के नाम के साथ ट्रूकॉलर जैसे ऐप पर नंबर सेव करते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने फिर एक नई चेतावनी जारी की है। RBI ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये बताया है कि ग्राहक अपना पिन, OTP और बैंक खाते से जुड़े किसी भी जानकारी को शेयर न करें। केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि अगर किसी ग्राहक का कार्ड चोरी हो जाता है या खो जाता है तो तुरंत कार्ड को ब्लॉक करा दें। इसके अलावा ग्राहक किसी भी तरह के KYC डिटेल से जुड़ी जानकारी मांगने पर भी अलर्ट रहें और ऐसी कोई भी जानकारी किसी से भी शेयर न करें।

पिछले दिनों RBI ने बैंक के नाम से आने वाले फ्रॉड फोन कॉल को लेकर चेतावनी जारी की थी। केन्द्रीय बैंक ने कहा था कि मान लें कि बैंक से आने वाले फोन कॉल की संख्या 1600-123-1234 है। तब ये जालसाज़ 600-123-1234 की तरह ही इसके लिए एक नंबर लेते हैं और इसे ट्रूकॉलर या अन्य सेवा देने वाले एप पर बैंक के टोल फ्री नंबर के रूप में रजिस्टर्ड करते हैं। इससे लोग यह पता नहीं लगा पाते कि यह कॉल बैंक/वित्तीय संस्थान की ओर से है या कोई फ्रॉड करने वाला फोन कर करा है।

RBI ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि कोई भी वित्तीय संस्थान या उनके प्रतिनिधि ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश नहीं भेजते हैं या व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी पूछने के लिए फोन पर कॉल नहीं करते हैं। इस तरह के ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश या फोन कॉल का कभी जवाब न दें। ग्राहकों को कभी भी कार्ड के ‘सत्यापन’ के लिए एसएमएस के माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ग्राहकों को हमेशा अपनी आधिकारिक वेबसाइट से बैंक के संपर्क डिटेल तक पहुंचना चाहिए और समस्याओं के मामले में उनसे संपर्क करने के लिए सुरक्षित साधनों का उपयोग करना चाहिए।

source

The post बैंकों के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज पर RBI ने जताई चिंता, शेयर किए ये सेफ्टी टिप्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
9296
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए RBI ने बताए ये तरीके, आप भी अपनाएं https://www.indianpillar.com/business/reserve-bank-of-india-told-how-to-avoid-online-fraud/ Thu, 06 Aug 2020 05:30:37 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3393 लोग बैंकों में अपना पैसा सुरक्षा को देखते हुए रखते हैं। सुरक्षित सेवा के चलते लोग बैंकों को प्राथमिकता देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 में 18 सरकारी बैंकों…

The post ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए RBI ने बताए ये तरीके, आप भी अपनाएं appeared first on Indian Pillar.

]]>

लोग बैंकों में अपना पैसा सुरक्षा को देखते हुए रखते हैं। सुरक्षित सेवा के चलते लोग बैंकों को प्राथमिकता देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 में 18 सरकारी बैंकों में 1,48,427 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामलों को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को सावधान किया है। RBI ने ट्वीट करके ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किसी भी तरह के फोन कॉल, ईमेल, SMS और ऑनलाइन लिंक पर निजी जानकारी को शेयर न करने की नसीहत दी है।
https://twitter.com/RBIsays/status/1290504245364441089?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1290504245364441089%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fbusiness%2Ftop15-rbi-warns-customers-about-fraud-dont-make-these-mistakes-or-you-can-lose-money-20589953.html

RBI ने यह भी कहा है की अगर आपको किसी तरह का कोई संदेह हो तो संस्था के आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राहक हेल्प लाइन नंबर को जांच लें। RBI ने ट्वीट के जरिए कहा है की ऑनलाइन धोखाधड़ी पलीभर में हो जाती है इसलिए सतर्क रहें। साथ ही यह भी कहा है की अपनी किसी भी प्रकार की निजी जानकारी, कार्ड से जुड़े जानकारी, बैंक खाता से जुड़ी जानकारी, आधार और पैन से जुड़ी जानकारी किसी से शेयर न करें। RBI ने यह भी कहा की अगर आपके पास किसी फोन कॉल, SMS या अन्य कोई ऑनलाइन माध्यम से निजी जानकारी या KYC से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है तो उनसे संपर्क न करें।

गौर करने वाली बात यह है की 2019-20 में वर्तमान में 18 सरकारी बैंकों में कुल 1,48,427 करोड़ रुपये के फ्रॉड के 12,461 मामले हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा धोखाधड़ी SBI में हुई है। कुछ ही समय पहले एक RTI कार्यकर्ता ने रिजर्व बैंक से यह जानकारी प्राप्त की थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद पंजाब नेशनल बैंक में 15,354 करोड़ रुपये के 395 मामले सामने आए हैं। कुल फ्रॉड मामलों में अकेले 30 फीसद SBI में ही है। बैंक ऑफ बड़ौदा तीसरे नंबर पर है।

The post ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए RBI ने बताए ये तरीके, आप भी अपनाएं appeared first on Indian Pillar.

]]>
3393