best smart way to recharge your smartphone Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 23 Oct 2022 17:40:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 best smart way to recharge your smartphone Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 गलत तरीकों से Smartphone की बैटरी को करते है चार्ज, फ़ोन हो जायेगा खराब https://www.indianpillar.com/technology/best-smart-way-to-recharge-your-smartphone/ Tue, 23 Aug 2022 17:11:43 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=12889 स्मार्टफोन यूजर्स को फोन की बैटरी को लेकर काफी मिथ्स हैं जिनका दूर होना बेहद ही जरूरी हैं। यूजर्स हमेशा लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में ही रहते हैं। लेकिन…

The post गलत तरीकों से Smartphone की बैटरी को करते है चार्ज, फ़ोन हो जायेगा खराब appeared first on Indian Pillar.

]]>
स्मार्टफोन यूजर्स को फोन की बैटरी को लेकर काफी मिथ्स हैं जिनका दूर होना बेहद ही जरूरी हैं। यूजर्स हमेशा लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में ही रहते हैं। लेकिन इन्हीं मिथ्स के चक्कर में बैटरी चार्जिंग को लेकर काफी परेशानी आ जाती है और उन्हें बार-बार फोन को चार्ज करना पड़ता है। यूजर को फोन चार्ज करने का सही तरीका नहीं आता है और फोन की बैटरी के साथ काफी लापरवाही हो जाती है। वैसे तो आजकल फास्ट चार्जिंग का जमाना है। लेकिन फिर भी फोन की बैटरी को लेकर कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें नजरअंदाज किया जाना बेहद जरूरी होता है। ध्यान रहे कि अगर फोन की बैटरी खराब हो जाती है तो वो ब्लास्ट भी हो सकती है और इससे आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है।

पार्शियल चार्जिंग:

ऐसे कई स्मार्टफोन यूजर्स हैं जो अपने फोन को अक्सर 100 प्रतिशत तक चार्ज करना पसंद करते हैं। वैसे तो आपके लिए अपने फोन को दिन भर चालू रखना जरूरी है, लेकिन यह बैटरी के लिए कई बार खराब हो सकता है। कई यूजर्स की आदत होती है कि जब तक बैटरी 0 प्रतिशत तक नहीं चली जाती है, तब तक अपने फोन को नहीं छोड़ते हैं। जब ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको फोन को आंशिक रूप से चार्ज करना बेहद जरूरी है। फोन को 90 प्रतिशत तक चार्ज करें और तब तक उपयोग करते रहें जब तक कि यह 30 प्रतिशत तक न हो जाए। इसके बाद फोन को दोबारा चार्ज पर लगा दें।

चार्ज होने पर अपने फोन को अनप्लग करें:

कई लोग मानते हैं कि ओवरनाइट फोन का चार्ज करने से बैटरी लाइफ बेहतर होती है। यह एक मिथक है। आपको फोन चार्ज होने के बाद उसे हटा देना चाहिए रातभर इसे चार्जिंग पर न लगाएं। इससे फोन की बैटरी खराब हो सकती है। अपने फोन की लाइफ बढ़ाने के लिए ट्रिकल चार्जिंग से बचें।

चार्ज करते समय अपने फोन के इस्तेमाल से बचें:

फोन को चार्ज करते समय कई लोग फोन इस्तेमाल करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर फोन को चार्ज करते समय इस्तेमाल किया जाए तो वो फोन चला भी लेंगे और फोन की बैटरी भी खत्म नहीं होगी। लेकिन यह गलत है। फोन चार्ज होते समय फोन को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जब आप चार्ज करते समय अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो डिस्प्ले, प्रोसेसर, जीपीयू और अन्य ऐप्स का इस्तेमाल निरंतर होता है और इससे फोन की बैटरी लाइफ पर लॉन्ग टर्म में बुरा असर पड़ता है।

फोन को ज्यादा हीट होने से बचाएं:

कुछ लोगों को लगता है कि फोन अगर थोड़ा बहुत हीट हो भी जाती है तो कोई दिक्कत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। फोन चार्ज करते समय या फिर गेमिंग या नॉर्मल काम करते समय अगर गर्म हो जाता है तो यह बैटरी की खराबी होने की पूरी संभावना है। बैटरी न केवल खराब हो जाती है, बल्कि फूल जाती है और फट भी सकती है। इसलिए जब भी फोन को चार्ज करें तो यह ध्यान रखें कि फोन हीट न हो। इसके अलावा, ध्यान रखें कि बहुत ठंडे वातावरण में फोन चार्ज न किया जाए क्योंकि क्योंकि फोन बैटरी कम तापमान के कारण अपनी क्षमता खो देती है। साथ ही बहुत गर्म तापमान में भी फोन चार्ज न करें।

नकली चार्जर:

कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने फोन को किसी भी फोन के चार्जर से चार्ज कर लेते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करना सही है। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप नकली चार्जर या किसी दूसरे फोन के चार्ज से अपने फोन को चार्ज करते हैं तो आपके फोन की बैटरी लाइफ धीरे-धीरे कम हो सकती है।

 

source

The post गलत तरीकों से Smartphone की बैटरी को करते है चार्ज, फ़ोन हो जायेगा खराब appeared first on Indian Pillar.

]]>
12889