bodyguard Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 12 Dec 2020 09:27:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 bodyguard Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 सलमान खान ने किया बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेशन, केक खाने के दौरान मजाकिया अंदाज में आए नजर,  देखें Video https://www.indianpillar.com/bollywood/salman-khan-celebrates-bodyguards-birthday-seen-in-funny-style-while-eating-cake-watch-video/ Sat, 12 Dec 2020 09:27:14 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5347 बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों सलमान जहां बिग बॉस सीजन 14 की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं उन्होंने…

The post सलमान खान ने किया बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेशन, केक खाने के दौरान मजाकिया अंदाज में आए नजर,  देखें Video appeared first on Indian Pillar.

]]>
बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों सलमान जहां बिग बॉस सीजन 14 की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है. फिलहाल सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड जग्गी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं.

बॉडीगार्ड के साथ सलमान का दिखा मजाकिया अंदाज

वायरल हो रही वीडियो में सलमान का एक अंदाज लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला रहा है. दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बॉडीगार्ड जग्गी केट काट कर सलमान खान को खिलाने की कोशिश करते हैं तभी वह अपना मुंह केक के पास लाते तो हैं लेकिन बिना केक खाए फौरन हटा भी लेते हैं. इसके बाद सलमान कहते नजर आते हैं केक बहुत अच्छा है. उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद सब लोग हंसने लगते हैं.

https://www.instagram.com/p/CIrxl40Jshi/

फिल्म ‘अंतिम’ की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान

बॉडीगार्ड का जन्मदिन सेलिब्रेट करने का सलमान खान का ये वीडियो फिल्म ‘अंतिम’ के सेट का है. इस वीडियो को वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राइम अकाउंट पर शेयर किया है. वहीं वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘अंतिम’ के सेट से सलमान खान का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सिर पर पग बांधे एक सिख के किरदार में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सलमान एक सिख का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं. आयुष शर्मा इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे वहीं सलमान खान एक कॉप के रोल में दिखेंगे.

Source link

The post सलमान खान ने किया बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेशन, केक खाने के दौरान मजाकिया अंदाज में आए नजर,  देखें Video appeared first on Indian Pillar.

]]>
5347