budget cars Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 12 Dec 2020 16:09:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 budget cars Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 साल 2021 में लॉन्च होंगी ये 5 लाख रुपए से कम क़ीमत की ये कारें https://www.indianpillar.com/automobile-news/these-cars-will-be-launched-in-the-year-2021-less-than-5-lakh-rupees/ Sun, 13 Dec 2020 01:30:03 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5399 हर नया साल नई उम्मीद लेकर आता है. लोग नए साल में कई प्लान बनाते हैं. अगर आप साल 2021 यानी नए साल में कार खरीदने का प्लान बना रहे…

The post साल 2021 में लॉन्च होंगी ये 5 लाख रुपए से कम क़ीमत की ये कारें appeared first on Indian Pillar.

]]>
हर नया साल नई उम्मीद लेकर आता है. लोग नए साल में कई प्लान बनाते हैं. अगर आप साल 2021 यानी नए साल में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कम बजट में भी आपको अच्छे फीचर्स वाली कार मिल जाएंगी. कई भारतीय और विदेशी कंपनियां देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. इसी के तहत वे अगले साल कई शानदार कार लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आज आपको 4 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत ₹500000 से कम है. साथ ही इन कारों की क्या खासियत हैं.

Maruti XL 5

मारुति की यह कार अगले साल फरवरी में लॉन्च होगी. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 5 लाख रुपए हो सकती है. 1.2L पेट्रोल इंजन वाली यह कार फाइव स्पीड मैनुअल, फोर स्पीड ऑटोमेटिक के साथ बाजार में आएगी. इस कार की डिजाइन वैगन आर जैसी होगी. इसमें पुश बटन स्टार्ट, एलइडी डीआरएल और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स होंगे.

Tata HBX

टाटा मोटर्स की यह कार मार्च 2021 में लॉन्च होगी. इसकी एक्स शोरूम कीमत भी करीब 5 लाख रुपए होगी. 1.2L Revotron पेट्रोल इंजन इसे दमदार कार बनाता है. यह कार फाइव स्पीड मैनुअल, 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ बाजार में आएगी. कार में ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सेटअप भी होगा. इस कार की डिजाइन बेहद शानदार होगी. टाटा मोटर्स की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है.

Honda Brio 2020

होंडा ने भी अगले साल कम बजट वाली कारों को बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है. यह कार अगले साल जून में लॉन्च होगी. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5 लाख रुपए होने की उम्मीद है. कंपनी इस कार का पिछला वर्जन इंडोनेशिया में लॉन्च कर चुकी है. हालांकि नई कार की डिजाइन बिल्कुल अलग होगी. 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन से लैस इस कार में कई एडवांस सुविधाएं हैं. कीलेस एंट्री, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल एयर बैग और एलइडी हेडलैंप और टेली लाइट्स इस कार के लेटेस्ट फीचर होंगे.

Hyundai Nexo

अगले साल अक्टूबर में हुंडई इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में उतार देगी. इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 5 लाख रुपए होने की उम्मीद है. 120kW मोटर इंजन वाली यह कार काफी दमदार होगी. खास बात यह है कि इस कार की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 156.6 लीटर होगी. मुंबई की यह इलेक्ट्रिक कार होगी. इस हैचबैक कार की डिजाइन बेहद आकर्षक है. यह कार 5 सीटर होगी.

Source link

The post साल 2021 में लॉन्च होंगी ये 5 लाख रुपए से कम क़ीमत की ये कारें appeared first on Indian Pillar.

]]>
5399
अगर कार खरीदने का है प्लान, तो ये 3 कारें बजट में हो सकती हैं फिट https://www.indianpillar.com/automobile-news/if-there-is-a-plan-to-buy-a-car-then-these-3-cars-can-be-fit-in-the-budget/ Fri, 11 Dec 2020 12:00:59 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5042 अगर आप इस महीने कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है. सबसे पहले तो आपको यह फैसला करना होगा कि…

The post अगर कार खरीदने का है प्लान, तो ये 3 कारें बजट में हो सकती हैं फिट appeared first on Indian Pillar.

]]>
अगर आप इस महीने कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है. सबसे पहले तो आपको यह फैसला करना होगा कि आपका बजट कितना है. यानी आप किस रेंज की कार खरीदना चाहते हैं. आजकल मार्केट में कम कीमत से लेकर करोड़ों की कारें भी उपलब्ध हैं. लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार व्हीकल चुनते हैं. आज आपको ऐसी 3 कारों के बारे में बताएंगे, जो 7 लाख रुपए तक के बजट वाले लोगों के लिए ‘बेस्ट’ साबित हो सकती हैं. इन कारों में भी शानदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है.

Hyundai i20

हुंडई की यह कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर बेहद शानदार है. इस कार में ऑक्सीबूस्ट एयर प्योरिफायर लगे हुए हैं, जो आपको कार के अंदर साफ हवा प्रदान करते हैं. यह अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी कार है जो iMT गियरबॉक्स (सेमी-मैनुअल) के साथ-साथ टर्बो पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 8.79 लाख रुपए है. कंपनी का दावा है कि इसका एवरेज करीब 20-25 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुजुकी की बलेनो का पेट्रोल इंजन BS-6 है और इसे पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस किया गया है. बलेनो के सिग्मा वैरिएंट की शुरुआती कीमत 5.63 लाख रुपये है. इसके 1.2-litre K12C पेट्रोल को नई स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक से लैस किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस कार का एवरेज 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर है. बलेनो को मार्केट में काफी पसंद भी किया जा रहा है. ऐसे में यह अच्छे लुक के साथ किफायती कार हो सकती है.

Tata Altroz

टाटा की शानदार कारों में से एक है टाटा अल्ट्रॉज. आपको ये कार 5 वेरियंट में मिल जाएगी. जिसमें XE, XM, XT, XZ और XZ (O) शामिल हैं. टाटा अल्ट्रॉज को इंडिया की सबसे सेफ हैचबैक कार माना जाता है. कार के इंजन और फीचर्स की बात करें तो 2-लीटर, 3-सिलिंडर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. इसका पेट्रोल इंजन 85bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है. प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है.

Source link

The post अगर कार खरीदने का है प्लान, तो ये 3 कारें बजट में हो सकती हैं फिट appeared first on Indian Pillar.

]]>
5042