Car Bikes News Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 23 Aug 2020 08:04:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Car Bikes News Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 खरीदनी है नई कार? Hyundai की इन कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर https://www.indianpillar.com/automobile-news/these-hyundai-cars-are-getting-a-discount-offer-of-up-to-60000-rupees/ Sun, 23 Aug 2020 08:04:14 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3589 कोरोनावायरस और आर्थिक मंडी के कारण कार कंपनियों की बिक्री पर बहुत गहरा असर पड़ा है। कार अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए लगातार ग्राहकों को नए-नए डिस्काउंट ऑफर्स…

The post खरीदनी है नई कार? Hyundai की इन कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोनावायरस और आर्थिक मंडी के कारण कार कंपनियों की बिक्री पर बहुत गहरा असर पड़ा है। कार अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए लगातार ग्राहकों को नए-नए डिस्काउंट ऑफर्स और नए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। देखा जाए तो लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से कार बिक्री में धीरे-धीरे रफ्तार आई है। ऐसे में 2019 जुलाई महीने की तुलना में 2020 जुलाई महीने में लॉकडाउन के चलते 2020 का आंकड़ा थोड़ा काम ही है। Hyundai कंपनी भी इस अवसर में अपनी कारों की बिक्री को तेजी देने के लिए कई तरह के डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही है। विस्तार से जानते हैं की Hyundai की किस-किस कार पर मिल रहा है कितनी डिस्काउंट।

Hyundai Aura:

अगस्त के महीने में कंपनी Hyundai Aura पर 20,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह कार बाजार में उपलब्ध मारुती डिजायर, हौंडा अमेज और टाटा टिगोर कारों को कड़ी टक्कर देती है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.8 लाख है। इसमें ग्राहक को 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन मिलता है। साथ में मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है।

Hyundai Grand i10:

कंपनी Hyundai Grand i10 पर 60,000 तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। भारतीय बाजार में हुंडई की इस कार की काफी डिमांड है। कंपनी ने सबसे पहले इस कार को 2013 में लॉन्च किया था और 2017 में इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख है।

Hyundai Santro:

कंपनी Hyundai santro की खरीद पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Hyundai की यह एंट्री लेवल कार बाजार में उपलब्ध मारुती वैगनआर से कड़ा मुकाबला करती है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख है। इस कार में 1.1 लीटर का इंजन मिलेगा। साथ ही मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प उपलब्ध है।

Hyundai Elite i20:

कंपनी Hyundai Elite i20 की खरीद पर 35,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Hyundai Elite i20 कंपनी की सबसे पॉपुलर कार है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपये है। इस कार में 1197cc का इंजन दिया गया है। साथ ही 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

Hyundai Elantra:

कंपनी Hyundai Elantra की खरीद पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस कार के बाजार में 2.0 लीटर और 1.5 लीटर इंजन वेरिएंट उपलब्ध हैं। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.6 लाख रुपये है। कंपनी इस कार पर मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प प्रदान कर रही है।

The post खरीदनी है नई कार? Hyundai की इन कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर appeared first on Indian Pillar.

]]>
3589
बजाज पल्सर की बाइक की कीमत में हुआ इजाफा, इतनी बढ़ गई कीमत https://www.indianpillar.com/automobile-news/bajaj-pulsar-180f-neon-price-in-india-increased-know-new-price/ Sun, 12 Jul 2020 05:30:57 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2884 कोरोनावायरस महामारी के चलते ऑटो सेक्टर पर काफी असर पड़ा है। इस दौरान गाड़ियों और बाइक्स दोनों की ही बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन लॉकडाउन खुलने…

The post बजाज पल्सर की बाइक की कीमत में हुआ इजाफा, इतनी बढ़ गई कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोनावायरस महामारी के चलते ऑटो सेक्टर पर काफी असर पड़ा है। इस दौरान गाड़ियों और बाइक्स दोनों की ही बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद ऑटो सेक्टर एक बार फिर से बिक्री का चलन शुरू हो चुका है। हालांकि, इस बार कंपनियां कुछ अलग कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। लेकिन इसी बीच कुछ कंपनियां अपनी बाइक्स और कारों की कीमत में भी बढ़ा रही हैं। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी कंपनी ने Bajaj Pulsar 180F Neon की कीमत में इजाफा किया है। तो चलिए जानते हैं कि इस बाइक की नई कीमत क्या है।

Bajaj Pulsar 180F Neon की नई कीमत: इस बाइक की कीमत में 998 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद इस बाइक को 1,11,328 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 1,10,380 रुपये थी। इस बाइक को ब्लैक एंड रेड, निऑन ऑरेंज, ब्लैक एंड सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। इससे पहले भी Bajaj Pulsar 150 Neon की कीमत को बढ़ाया गया था। इस बाइक की नई कीमत 90,003 रुपये है। इस बाइक को नवंबर 2018 में 64,889 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब तक इसकी कीमत 25,114 रुपये बढ़ाई जा चुकी है।

Bajaj Pulsar 180F Neon के फीचर्स: इसमें 4-स्ट्रोक, SOHC 4-वाल्व, एयर कूल्ड, BSVI कम्प्लायंट DTS-i Fi इंजन दिया गया है। इसमें 178.6cc इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000 rpm पर 12.5kW की पावर और 6500rpm पर 14.52Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक के साथ एंटी फ्रिक्शन बश दिया गया है। साथ ही रियर में 5 वे एडजस्टेबल, निट्रोक्स शॉट एबजॉर्वर दिया गया है। फ्रंट में 280mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मौजूद है। साथ ही 12V Full DC MF सिस्टम और H7 (12V 55W) – 2no हेडलैम्प भी दिए गए हैं।

The post बजाज पल्सर की बाइक की कीमत में हुआ इजाफा, इतनी बढ़ गई कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>
2884
BS6 TVS Apache RTR 160 4V और 200 4V की कीमत हुई बढ़ोत्तरी, जानें नई कीमत https://www.indianpillar.com/automobile-news/bs6-tvs-apache-rtr-160-4v-and-200-4v-price-hike-know-new-price/ Sun, 31 May 2020 11:11:39 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1563 भारत में बाइक प्रेमियों के मन में स्पोर्ट बाइक का ख्याल आता है तो कुछ गिने चुने ऑप्शन ही रहते हैं जिनमें कुछ बहुत लोकप्रिय हैं। साथ ही इनकी पकड़…

The post BS6 TVS Apache RTR 160 4V और 200 4V की कीमत हुई बढ़ोत्तरी, जानें नई कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारत में बाइक प्रेमियों के मन में स्पोर्ट बाइक का ख्याल आता है तो कुछ गिने चुने ऑप्शन ही रहते हैं जिनमें कुछ बहुत लोकप्रिय हैं। साथ ही इनकी पकड़ भारतीय बाजार में काफी अच्छी भी हैं। इन बाइक्स में TVS Apache स्पोर्ट बाइक युवाओॆ की पहली पसंद रहती है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बाइक निर्माता कंपनियों की सेल बिल्कुल निचले स्तर पर चली गई है। सेल को बूस्ट करने के लिए कंपनियां कुछ डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं और कुछ बाइक की कीमत भी बढ़ा रही हैं। इससे कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश में हैं। इसी बीच TVS कंपनी ने अपनी लोकप्रिय बाइक TVS Apache RTR 160 4V और TVS Apache TRT 200 4V के BS6 वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है। Apache RTR 160 4V के ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट में 2000 रुपये का इजाफा किया गया है। अब इसकी एक शोरूम कीमत क्रमशः ड्रम वेरिएंट 1,02,950 रुपये और डिस्क वेरिएंट 1,06,000 रुपये है। वहीं, Apache RTR 200 4V की कीमत में 2500 रुपये का इजाफा किया गया है। अब इसकी एक शोरूम कीमत 1,27,500 रुपये है।

TVS Apache RTR 160 4V: BS4 इंजन के मुकाबले नया Apache RTR 160 4V BS6 इंजन ज्यादा पावरफुल है। नई 160 4V BS6 बाइक में 159.7cc टू-वाल्व सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जो 13.9 Nm टॉर्क और 15.5 bhp का पावर जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। वहीं, BS4 वेरिएंट में 13.03 Nm टॉर्क और 14.9 bhp का पावर जनरेट करता है।

Apache RTR 200 4V: इसके BS6 वेरिएंट में 197.75cc सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल इंजन दिया गया है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है जो कि 16.80 Nm टॉर्क और 20.5 PS का पावर जनरेट करता है। इसमें दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसे ग्लॉसी ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

इन दोनों बाइक्स में नई LED लाइट दी गई हैं। नए तरीके से डिजाइन किए गए मिरर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन दोनों बाइक्स में स्लो स्पीड राइडिंग मोड GTT उपलब्ध हैं। कंपनी ने दावा किया है यह नई टेक्निक राइडर को स्मूथ राइडिंग का अनुभव देती हैं।

The post BS6 TVS Apache RTR 160 4V और 200 4V की कीमत हुई बढ़ोत्तरी, जानें नई कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>
1563