car cleaning Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 25 May 2021 06:47:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 car cleaning Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 कोरोना काल में अपनी कार को ऐसे करे साफ और खुद और अपने परिवार को रखे सुरक्षित https://www.indianpillar.com/automobile-news/this-corona-time-it-is-the-right-way-to-clean-your-car-make-your-family-safe/ Tue, 25 May 2021 06:47:34 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9968 कोरोना महामारी के इस दौर में खुद को सुरक्षित रखने के लिए हम में से ज्यादातर लोग घरों में बेठे हुए हैं. वहीं अगर ट्रैवल करना है तो ज्यादातर लोग…

The post कोरोना काल में अपनी कार को ऐसे करे साफ और खुद और अपने परिवार को रखे सुरक्षित appeared first on Indian Pillar.

]]>
कोरोना महामारी के इस दौर में खुद को सुरक्षित रखने के लिए हम में से ज्यादातर लोग घरों में बेठे हुए हैं. वहीं अगर ट्रैवल करना है तो ज्यादातर लोग अपने व्हीकल का इस्तेमाल कर रहे हैं. COVID-19 के इस दौर में कार में ट्रैवल करना काफी सुरक्षित हो सकता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमारी कार भी इन्फेक्शन फैलाने का एक कैरियर हो सकती है.

कार को साफ न रखना या फिर उसे सैनेटाइज न करना कई बीमारियों को बुलावा दे सकता है. अगर कार साफ करने की बात आती है तो हम लोग अपने केबिन स्पेस के कुछ एरिया को क्लीन कर लेते हैं सिसमें सीट और मिरर जैसी चीजें शामिल हैं. लेकिन चिन चीजों को हम छोड़ देते हैं वो हमारे लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कार स्टीयरिंग टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदी होती है. तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने कार को क्लीन रख सकते हैं…

कार के इन पार्ट्स का रखें खास ध्यान

स्टीयरिंग व्हील- रिपोर्ट्स के मुताबिक कार की स्टीयरिंग व्हील फोन स्क्रीन से 6 गुना ज्यादा गंदी होती है. यह टॉयलेट सीट से 4 गुना ज्यादा और पब्लिक लिफ्ट बटन से 2 गुना ज्यादा गंदी होती है. वहीं अगर इंटीरियर की बात करें तो ब्रिटेन की एक वाहन खरीदार कंपनी के रिसर्च के मुताबिक कारों का इंटीरियर स्मार्टफोन्स से 2,144 प्रतिशत ज्यादा गंदा हो सकता है.

फ्लोर मैट और ड्राइवर सीट- फ्लोर मैट पर हम अपने पैरों को रखते हैं और ऐसे में जूते में लगे बैक्टीरिया हमारे कार को इन्फेक्ट कर सकते हैं. ड्राइवर की सीट पर भी ज्यादा गंदी होने की आशंका होती है इसलिए उसको साफ करना भी जरूरी है.

सीटों के बीच का स्पेस और AC- कई बार ऐसा होता है कि सीटों के बीच में भी चीजें फंस जाती हैं. ज्यादा डस्ट होने पर यह एलर्जी भी पैदा कर सकते हैं जो हमारे हेल्थ को प्रभावित कर सकता है. एयर कंडिशनिंग सिस्टम में भी गंदगी आ सकती है और फिर उसे ऑन करने पर दुर्गंध आ सकता है जिससे स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

ऐसे करें कार को साफ

अपने कार में फैब्रिक मैट का इस्तेमाल करें क्योंकि उन्हें साफ करना आसान होता है. इसके साथ ही स्टीयरिंग व्हील और सीट के आस-पास के एरिया को एंटी-बैक्टीरियल वाइप या किसी बेहतर क्लीनर से साफ करें. इसके अलावा एयर कंडिशनिंग यूनिट के फिल्टर को हर साल बदलें और केबिन के सतहों पर डिसिन्फेक्ट स्प्रे का इस्तेमाल करें. इस बात का ध्यान रखें कि इवैपोरेटर और वेंट्स भी पूरी तरह से क्लीन हो.

source

The post कोरोना काल में अपनी कार को ऐसे करे साफ और खुद और अपने परिवार को रखे सुरक्षित appeared first on Indian Pillar.

]]>
9968