China Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 20 Jul 2020 16:37:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 China Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 ये देश बन सकता है Tiktok का नया हेडक्वाटर, चीन से रखेगा दूरी https://www.indianpillar.com/technology/tiktok-would-change-headquarter-may-take-distance-from-china/ Mon, 20 Jul 2020 16:37:52 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3081 शॉर्ट वीडियो ऐप Tiktok खुद को चीन से अलग करने पर काम कर रहा है। वैसे तो कंपनी पिछले काफी समय से लंदन में अपना हेडक्वाटर शिफ्ट करना चाहता है।…

The post ये देश बन सकता है Tiktok का नया हेडक्वाटर, चीन से रखेगा दूरी appeared first on Indian Pillar.

]]>

शॉर्ट वीडियो ऐप Tiktok खुद को चीन से अलग करने पर काम कर रहा है। वैसे तो कंपनी पिछले काफी समय से लंदन में अपना हेडक्वाटर शिफ्ट करना चाहता है। ृइस पर कंपनी ने काम करना भी शुरू कर दिया है। Tiktok इस बात को लेकर कंपनी की ब्रिटेन सरकार से विचार-विमर्श कर रही है। हालांकि, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर कई लोकेशन्स को ढूंढा है लेकिन वो अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। खबरों की मानें तो कंपनी कैलिफोर्निया को भी नए हेडक्वाटर के तौर पर देख रही है।

कंपनी ने वॉल्ट डिजनी के को-एक्जीक्यूटिव केविन मेयर को Tiktok का चीफ एक्जीक्यूटिव नियुक्त किया है। केविन इस समेय अमेरिका में हैं। खबरों के मुताबिक, कंपनी अमेरिका में अपना हेडक्वाटर बनाना चाहती है। लेकिन एक और खबर के मुताबिक कंपनी लंदन में अपना हेडक्वाटर बनाना चाहती है। फिलहाल इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले भारत सरकार ने देश में TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है। इसमें Tiktok, Helo, Shareit, CamScanner, Shein, Clash of Kings जैसी ऐप्स शामिल हैं। आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से Tiktok और Helo समेत कुछ ऐप्स से हटा दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब कोई भी नया यूजर इन ऐप्स को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड नहीं कर पाएगा। सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता और एकता का उल्लंघन करती हैं। ये यूजर्स का निजी डाटा भारत से बाहर भेज रही थीं।

Tiktok के अलावा CamScanner, Shein, और Clash of Kings को फिलहाल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, Likee को भी फिलहाल डाउनलोड किया जा सकता है। देखा जाए तो इन ऐप्स का बैन होना चीन और भारत के बीच बढ़ता तनाव है। कई लोग चीनी प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

The post ये देश बन सकता है Tiktok का नया हेडक्वाटर, चीन से रखेगा दूरी appeared first on Indian Pillar.

]]>
3081
सावधान! भारत में बड़े साइबर अटैक की संभावना, निशाने पर 20 लाख ई-मेल https://www.indianpillar.com/technology/alert-indian-users-could-face-a-massive-cyber-attack-by-chinese-hackers/ Sun, 21 Jun 2020 10:08:53 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2377 भारत और चीन के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सीमा पर चल रहे गतिरोध से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक खबर आई है…

The post सावधान! भारत में बड़े साइबर अटैक की संभावना, निशाने पर 20 लाख ई-मेल appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारत और चीन के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सीमा पर चल रहे गतिरोध से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक खबर आई है कि कोरोनावायरस से संबंधित बड़ा साइबर अटैक हो सकता है। इस बारे में खुफिया एजेंसी ने चेतावनी भी दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस अटैक को आज किया जा सकता है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो यूजर्स को ncov2019.gov.in के नाम से ई-मेल आने की संभावना है। इसमें भारतीय यूजर्स को COVID-19 की फ्री टेस्टिंग का झांसा देकर फंसाया जा सकता है। एजेंसी ने यूजर्स को इस बात से सतर्क रहने के लिए कहा है कि अगर उन्हें उपरोक्त मेल आईडी से कोई भी मेल आता है तो उसे ओपन न करें। वहीं, अगर आपने गलती से मेल ओपन कर लिया है तो उसमें मौजूद अटैचमेंट को डाउनलोड न करें।

हैकर्स के निशाने पर 20 लाख ई-मेल:

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो हैकर्स भारत में करीब 20 लाख से ज्यादा ई-मेल्स पर निशाना साधेंगे। इनमें पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह की आईडी शामिल होंगी। एजेंसी इस बारे में सतर्कता से काम कर रही है और इसी क्रम में कुछ वेबसाइट्स पर नजर भी रख रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि चीनी हैकर्स इस साइबर अटैक को अंजाम दे सकते हैं।

ये ग्रुप्स भी कर रहे हैं मदद:

कुछ सिक्योरिटी फर्म्स की मानें तो चीन तो इस काम को अंजाम देने की प्लानिंग कर ही रहा है। वहीं, नॉर्थ-कोरियन ग्रुप भी चीन की इस काम में मदद कर रहा है। सिंगापुर में स्थित सिक्योरिटी फर्म Cyfirma ने बताया है कि जो हैकर्स इस काम को अंजाम दे सकते हैं उनके पास जापान के 11 लाख निजी ई-मेल आईडी, भारत में 20 लाख ई-ईमेल आईडी और यूके में 1 लाख 80 हजार यूजर्स के ई-मेल आईडी मौजूद हैं।

इस तरह खुद को रखें सुरक्षित:

अगर आप इस साइबर अटैक से बचना चाहते हैं तो आप किसी भी अनजाने मेल को ओपन नहीं करना है। साथ ही किसी भी अटैचमेंट को डाउनलोड करने की गलती भी न करें। अघर आपको किसी भी तरह की स्कीम या ऑफर से संबंधित कोई मेल आए तो उसे अवॉयड करें और डिलीट कर दें।

The post सावधान! भारत में बड़े साइबर अटैक की संभावना, निशाने पर 20 लाख ई-मेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
2377