Coronavirus Oubreak Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 28 Apr 2020 09:11:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Coronavirus Oubreak Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी इन टिप्स को फॉलो करने की सलाह https://www.indianpillar.com/lifestyle/ayush-ministry-gave-tips-to-boost-immunity-power-amid-coronavirus-oubreak/ Tue, 28 Apr 2020 09:11:47 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1263 कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार और मेडिकल एक्सपर्ट का भी यही कहना है कि शरीर में रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ने से कोरोना से लड़ने में मदद…

The post इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी इन टिप्स को फॉलो करने की सलाह appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार और मेडिकल एक्सपर्ट का भी यही कहना है कि शरीर में रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ने से कोरोना से लड़ने में मदद मिलती है। इसके चलते सरकार के आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देश में काढ़ा पीना, योगा करना, आयुर्वेद और कुछ घरेलू उपचार शामिल हैं। आयुष मंत्रालय ने यह भी कहा है COVID-19 के लिए आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई दवाई भी नहीं आई है, ऐसे में एतिहात के तौर पर यह कदम उठाना उचित होगा जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देश में बताया गया है कि दिन में कई बार गुन-गुने पानी का सेवन करें।

  • घर पर रोजाना योगा करें, कम से कम 30 मिनट तक।
  • खाना पकाते समय मसाले के तौर पर हल्दी, जीरा, धनिया, लहसुन का इस्तेमाल करें।
  • रोजाना सुबह एक चम्मच चमनप्रश का सेवन कर सकते हैं।
  • मधुमेह ग्रस्त लोग शुगर फ्री चमनप्रॉश का सेवन कर सकते हैं।
  • दिन में दो बार हर्बल चाय या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, अदरक और मुनक्का मिलाकर काढ़ा बना सकते हैं। स्वाद के लिए आप चीनी और नींबू मिला सकते हैं।
  • दिन में एक या दो बार हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।
  • सुबह शाम नाक के दोनों नथुनों पर तिल तेल, नारियल तेल लगाएं।

नोट: आपको बता दें की यह सब घरेलू उपचार हैं। जबकी बेहतर तो यही है की आप डॉक्टर की सलाह लें। आपको बता दें कि ऊपर दिए गए सारे उपचार COVID-19 को ठीक करने का दावा नही करता हैं।

इसके अलावा भी इम्यूनिटी बढ़ाने के कई तरीके हैं जिसमें से एक जिक्र हमने अपने पहले के पोस्ट में किया था। हमने आपको बताया था कि बाजार में तरह-तरह की सब्जी मिलती हैं। कुछ सब्जी की अलग-अलग प्रजाति होती है। अब आलू के बारे में तो सब जानते हैं। इसकी भी एक प्रजाति है जिसका नाम स्वीट पोटैटो। अब स्वीट पोटैटो आपकी इम्यूनिटी कैसे बढ़ाने में मदद करते हैं इसे जानने के लिए क्लिक करें यहां

The post इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी इन टिप्स को फॉलो करने की सलाह appeared first on Indian Pillar.

]]>
1263