Coronavirus Precautions Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 28 May 2020 12:33:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Coronavirus Precautions Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Lockdown 4.0: हवाई यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल https://www.indianpillar.com/travel-news/national-lockdown-4-0-these-flight-guidelines-you-must-follow-during-air-travel-to-avoid-coronavirus/ Thu, 28 May 2020 12:33:05 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1501 कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनियाभर में है। सम्पूर्ण लॉकडाउन के बाद अब लॉकडाउन 4.0 में कुछ बातों की रियायत दे दी गई है। इन रियायतों में से एक है…

The post Lockdown 4.0: हवाई यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनियाभर में है। सम्पूर्ण लॉकडाउन के बाद अब लॉकडाउन 4.0 में कुछ बातों की रियायत दे दी गई है। इन रियायतों में से एक है एयरलाइन्स सेवा की शुरुआत। आपको बता दें कि 25 मई से एयरलाइंस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। यह खबर उन लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है जो काफी समय से अपने घर से दूर फंसे हुए हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ गाइडलाइन्स सरकार द्वारा जारी की गई हैं जिनका ख्याल यात्रियों को खासतौर से रखना होगा। लोगों को सिर्फ इन गाइडलाइन्स का ही नहीं बल्कि क्वारंटीन के लिए राज्य सरकार के नियमों का भी पालन करना होगा। यहां हम आपको हवाई यात्रा करते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे हैं।

हवाई यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल:

  • आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही मास्क और ग्लव्स पहनकर रखने होंगे।
  • फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है। इससे आपको पता चलेगा कि आपके आस-पास कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति तो नहीं है।
  • यात्रा के दौरान आपके पास पर्याप्त मात्रा में टिश्यू पेपर होने चाहिए। साथ ही पीने का पानी भी होना चाहिए।
  • हर आधे घंटे पर आपको अपने हाथ धोने होंगे।
  • यात्रा के समय अपने चेहरे, मुंह और नाक को न छुएं या फिर छूने से बचें।
  • पसीने को साफ टिश्यू पेपर से पोछें। खाली हाथ से पसीना न पोछें।
  • सरकार ने जो भी नियम बनाएं हैं उनका पालन करें और एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ का सहयोग करें।
  • अपने पास सैनिटाइजर जरूर रखें। किसी भी अनचाहे सामान को न छूएं। किसी भी चीज को छूने से पहले हाथ को सैनिटाइज करें और छूने के बाद भी सैनिटाइज करें। चाहें आप कैब ड्राइवर या किसी दुकान से पैसे ही वापस क्यों न ले रहे हों, हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।

The post Lockdown 4.0: हवाई यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल appeared first on Indian Pillar.

]]>
1501