covid-19 tracker Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 14 Apr 2020 15:08:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 covid-19 tracker Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 क्या है Aarogya Setu ऐप? जानें इसके बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी https://www.indianpillar.com/technology/what-is-aarogya-setu-app-and-how-we-can-use-this-everything-need-to-know/ Tue, 14 Apr 2020 15:08:06 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1172 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया जा रहा है। साथ ही Aarogya Setu ऐप से जुड़ी…

The post क्या है Aarogya Setu ऐप? जानें इसके बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी appeared first on Indian Pillar.

]]>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया जा रहा है। साथ ही Aarogya Setu ऐप से जुड़ी भी कुछ जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को यह ऐप अपने फोन में डाउनलोड करनी चाहिए। यह ऐप आपको कोरोनावायरस से जुड़ी अपडेट के साथ-साथ यह भी बताएगी की आप इस वायरस के जोखिम से कितना दूर हैं। यही नहीं, अगर आपके आस-पास कोई वायरस से संक्रमित व्यक्ति होगा तो आपक इस ऐप के जरिए अलर्ट भी मिलेंगे।

इस तरह करें Aarogya Setu ऐप को डाउनलोड:

  • इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store या App Store पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको कुछ विकल्पों को चुनना होगा। यहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसके बाद आपको कुछ जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही आपसे यह भी पूछा जाएगा कि क्या आप यह जानकारी चाहते हैं कि आपके आस-पास कोई COVID-19 पाजिटिव मरीज है या नहीं।
  • सबसे अहम बाद ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपके फोन में ब्लूटूथ और लोकेशन स्विच ऑन होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा आपको सेल्फ आइसोलेशन, COVID-19 के लक्षणों को लेकर भी सचेत किया जाएगा। साथ ही जानकारी उपलब्ध कराया जाएगी।
  • अब आपको टर्म एंड कंडिशन को Agree करना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • आपके फोन पर जो OTP आएगा उसे सबमिट कर दें।

इस तरह करें खुद की जांच:

  • इस ऐप के जरिए ऐप खुद की जांच भी कर सकते हैं। यहां पर पहले आपसे आपका जेंडर पूछा जाएगा।
  • इसके बाद उम्र की जानकारी ली जाएगी।
  • फिर बुखार, खांसी, कफ जैसे लक्षणों की जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद यूजर को डायबिटीज, हाइपरटेंशन, फेफड़े संबंधी बीमारी, दिल की बीमारी की डिटेल देनी होगी।
  • फइर 14 दिन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के सवाल पूछे जाएंगे।
  • इसी के आधार पर यह बताया जाएगा कि आप पर इस वायरस का खतरा है या नहीं।
  • इसमें कुछ कलर के निशान की जानकारी भी दी गई है। हरे निशान वाले यूजर्स को कम खतरा होगा।
  • अगर पीला निशान आए तो आपको कहा जाएगा कि आपको बहुत जोखिम है’ तो आपको सबसे पहले हेल्‍पलाइन में संपर्क करना चाहिए।
  • यूजर को यही से हेल्‍थ सेंटर्स बटन पर क्लिक कर देना होगा। इससे आपको लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी।

इन बातों का भी रखें ख्याल:

  • ऐप को लगातार चेक करते रहें।
  • लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग रखें।
  • लोगों से हाथ न मिलाएं।
  • सोशल गैदरिंग में शामिल न हों।
  • लोगों से करीब 6 फीट की दूरी पर रहें।

The post क्या है Aarogya Setu ऐप? जानें इसके बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी appeared first on Indian Pillar.

]]>
1172