Cow Punishing Girl Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 12 Jun 2020 03:23:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Cow Punishing Girl Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 गाय ने लड़की को सिखाया सबक, तस्वीर लेना पड़ा महंगा, देखें वायरल वीडियो https://www.indianpillar.com/miscellaneous/cow-punishing-girl-for-taking-her-photo-watch-viral-video/ Fri, 12 Jun 2020 13:30:22 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2058 सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी चीजें वायरल होती हैं जिन्हें देखकर काफी गुस्सा आता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देती हैं।…

The post गाय ने लड़की को सिखाया सबक, तस्वीर लेना पड़ा महंगा, देखें वायरल वीडियो appeared first on Indian Pillar.

]]>

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी चीजें वायरल होती हैं जिन्हें देखकर काफी गुस्सा आता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देती हैं। आप हम आपके सामने ऐसी ही एक वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे और अपनी हंसी रोक भी नहीं पाएंगे। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गाय ने लड़की को उसकी फोटो खींचने को लेकर डरा दिया है।

इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक गाय खुले मैदान में चारा खा रही है। आस-पास घना जंगल है। चारा खाते समय गाय एक लड़की गाय की फोटो लेने के लिए मैदान में आती है। जैसे ही वो फोटो लेने वाली थी वैसे ही गाय की नजर लड़की पर पड़ जाती है। लड़की को सबक सिखाने के लिए गाय उसकी तरफ भागकर जाती है। लड़की कैमरा और एक्शन की मुद्रा में होती है। गाय दौड़कर लड़की के पास आती है और लड़की को डराने लगती है।

लड़की को कुछ समझ नहीं आता है। उसे लगता है कि गाय उसे मारने के लिए आ रही है। इससे लड़की मैदान पर गिर जाती है। गाय को समझ आता है कि लड़की ज्यादा डर गई है। यह देखकर गाय लौट जाती है। इस वीडियो को देखर ऐसा लग रहा है कि मानों गाय कह रही हो कि आगे से ऐसी गलती मत करना।

यह वीडियो ट्वीटर यूजर Buitengebieden द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि केवल खेल रहा हूं। इस वीडिय को अब तक 3 हजार लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को 170 से ज्यादा लोगों ने लाइक और 22 लोगों ने रीट्विट किया है।

The post गाय ने लड़की को सिखाया सबक, तस्वीर लेना पड़ा महंगा, देखें वायरल वीडियो appeared first on Indian Pillar.

]]>
2058