Datsun Go Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 29 Jun 2020 07:49:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Datsun Go Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Datsun Go BS6 को इस साल खरीदें और अगले साल से दें EMI, कंपनी लाई शानदार ऑफर https://www.indianpillar.com/automobile-news/datsun-go-bs6-available-with-buy-now-pay-later-offer/ Mon, 29 Jun 2020 07:49:30 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2649 कार निर्माता कंपनी Datsun ने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर की शुरुआत की है। इस ऑफर के तहत Datsun Go को खरीदने पर Buy Now Pay Later ऑफर दिया…

The post Datsun Go BS6 को इस साल खरीदें और अगले साल से दें EMI, कंपनी लाई शानदार ऑफर appeared first on Indian Pillar.

]]>

कार निर्माता कंपनी Datsun ने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर की शुरुआत की है। इस ऑफर के तहत Datsun Go को खरीदने पर Buy Now Pay Later ऑफर दिया है। यह ऑफर कब तक वैध है इसकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर नहीं दी गई है। तो चलिए हम आपको बता दें कि आप इस ऑफर का लाभ कैसे उठा सकते हैं। साथ ही Datsun Go के फीचर्स और कीमत पर भी नजर डालते हैं।

Datsun Go पर मिल रहा यह शानदार ऑफर: Datsun Go के साथ Buy Now Pay Later ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक इस साल कार खरीदकर अगले वर्ष यानी 2020 से कार की EMI पे कर सकते हैं। इसके साथ ही कार की खरीद पर इंडस्ट्री में बेस्ट 7 महीने के लिए EMI Holiday ऑफर भी दिया जा रहा है। इस कार की खरीद पर EMI हॉलिडे ऑफर Datsun फाइनेंस के जरिए दिया जा रहा है। EMI Holiday ऑफर एक्सक्लूसिवली Datsun Finance के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी शोरूम में जा सकते हैं। अब आते हैं इसकी कीमत पर। BS6 Datsun Go की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Datsun Go के स्पेशिफिकेशन: इस गाड़ी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 75.94Hp की पावर और 104Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा Datsun Go की लंबाई 3788 mm, चौड़ाई 1636 mm, ऊंचाई 1507 mm, व्हीलबेस 2450 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है। साथ ही इसमें इंजन 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन दिया गया है। Datsun Go (ARAI माइलेज) MT में 19.02 kmpl और CVT में 19.59 kmpl देने में सक्षम है। Datsun Go के फ्रंट में लोअर ट्रांसवर्श लिंक के साथ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं, रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन भी उपलब्ध कराया गया है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

The post Datsun Go BS6 को इस साल खरीदें और अगले साल से दें EMI, कंपनी लाई शानदार ऑफर appeared first on Indian Pillar.

]]>
2649