dengue Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 27 Jun 2020 20:47:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 dengue Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 जानें गर्भवती महिलाओं के लिए कितना खतरनाक है जीका वायरस https://www.indianpillar.com/health-news/zika-virus-precautions-know-how-dangerous-is-this-virus-during-pregnancy/ Sun, 28 Jun 2020 06:30:45 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2625 डेंगू कि तरह मच्छरों से खतरनाक जीका वायरस भी फैलता है। एडीज मच्छर ही जीका वायरस को फैलाते हैं। इंसान के शरीर में तीन माह तक इस वायरस का असर…

The post जानें गर्भवती महिलाओं के लिए कितना खतरनाक है जीका वायरस appeared first on Indian Pillar.

]]>

डेंगू कि तरह मच्छरों से खतरनाक जीका वायरस भी फैलता है। एडीज मच्छर ही जीका वायरस को फैलाते हैं। इंसान के शरीर में तीन माह तक इस वायरस का असर रहता है। जीका वायरस जानलेवा बीमारी तो नहीं है लेकिन खतरनाक बीमारियों में से एक जरूर है। इस पोस्ट में हम आपको जीका वायरस के लक्षण समेत कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस से किस तरह सावधान रहना चाहिए।

जीका वायरस के लक्षण:

ज्यादातर रोगियों में यह देखा गया है की जीका वायरस का कोई निर्धारित या खास लक्षण दिखाई नहीं देता है। खास बात यह है की जीका वायरस के लक्षण एडीज मच्छरों के काटनेके 3 से 7 दिन के बाद ही दिखाई देते हैं।

जीका वायरस के मुख्य लक्षण:

धीमा या हल्का बुखार आना
सर दर्द की शिकायत होना
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
शरीर पर चकते या रेशेज होना
आंख लाल हो जाना

गर्भवती महिला को जीका वायरस के कारण होने वाली परेशानी:

डाक्टरों के मुताबिक, अगर गर्भवती महिला को जीका वायरस संक्रमण हो जाता है तो गर्भपात भी हो सकता है। इसके अलावा कई दूसरी परेशानी भी हो सकती है जैसे जन्म लेने वाले शिशु के सिर का आकर सामान्य से छोटा होना। मां की रोग प्रतिरोध क्षमता कम हो जाती है जिससे अधिक रक्त्स्त्राव होता है। समय से पहले बच्चे का जन्म हो जाना। कई बार मां और बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता है। कई मामलों में ऐसे भी देखा गया है की जीका वायरस के कारण बच्चे का सिर छोटा या चपटा हो गया है और सिर के सेल भी सही से डेवलप नहीं हो पाते हैं जो कि बहुत हानिकारक है। बच्चे के जन्म के बाद मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द रहता है। उसको चलने-फिरने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।

जीका वायरस का निवारण:

डाक्टरों का कहना है की जीका वायरस एडीज मच्छरों से फैलते है तो इस वायरस के संक्रमण से खुद को दूर रखने के लिए, खुद को मच्छरों से बचाना बहुत जरुरी है। ज्यादा से ज्यादा समय ऐसे कपडे पहनें जो पूरे शरीर को ढकें। मच्छरों को भगाने वाली क्रीम या अन्य साधनों का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। पानी जमा होने न दें जिससे मच्छर पैदा न हो।

नोट: जीका वायरस का अभी तक कोई निर्धारित वैक्सीन नहीं आया है। अगर आप इसकी रोकथाम कि लिए कुछ सावधानी बरतते हैं तो इससे जीता जा सकता है। इस बीमारी में रोगी को ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। वहीं, अगर आप उपरोक्त में से कुछ लक्षण लगते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

The post जानें गर्भवती महिलाओं के लिए कितना खतरनाक है जीका वायरस appeared first on Indian Pillar.

]]>
2625
मानसून में बीमारियों और संक्रमण से दूर रहने के लिए अपनाए ये टिप्स https://www.indianpillar.com/health-news/health-care-tips-to-keep-safe-in-monsoon/ Thu, 25 Jun 2020 11:50:37 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2509 मानसून का मौसम आते ही बीमारियां और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियां में जैसे बुखार, डेंगू, मलेरिया वायरल इन्फेक्शन, स्किन इन्फेक्शन आदि हो सकता है। हांलाकि, कुछ…

The post मानसून में बीमारियों और संक्रमण से दूर रहने के लिए अपनाए ये टिप्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

मानसून का मौसम आते ही बीमारियां और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियां में जैसे बुखार, डेंगू, मलेरिया वायरल इन्फेक्शन, स्किन इन्फेक्शन आदि हो सकता है। हांलाकि, कुछ जरुरी उपायों को अपनाकर इस तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। बस कुछ ही दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश के मौसम का इंतजार तो सबको रहता है, लेकिन यह मौसम कई तरह की बीमारियां को भी साथ लाता है। ऐसे मौसम में खुद को गंदे पानी से दूर रखना, बाहर का अनहाइजेनिक खाने से परहेज करना और अधपका खाने से भी परहेज कना बेहद जरूरी है क्योंकि इस तरह से आप कई तरह के संक्रमण से दूर रह सकते हैं। यही नहीं, इस समय आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे चीजों को भी शामिल कर सकते हैं जो आपकी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं।

मानसून में इन बातों का रखें ख्याल:

इम्युनिटी को मजबूत करें:

अपनी डाइट लिस्ट में ऐसी खाने-पीने की चीजेों शामिल करें जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाए। आप खाने की लिस्ट में गाजर, ब्रोकली, हल्दी और अदरक आदि को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने से साथ-साथ स्किन और बालों को भी फायदा पहुंचाती है। हल्दी एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो खांसी में मददगार होता है। जुखाम से आराम दिलाने के लिए अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण लाभकारी होता है। जिस खाने में विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा हो उसको अपने लिस्ट में शामिल करें।

अधपका खाना मत खाएं:

काफी देर से कटी हुई फल या सब्जी को खाने से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। अधपका खाना न खाएं, कोशिश करें खाने को पूरी तरह से पका कर खाएं।

खुली चोट का इलाज करें:

इस मानसून में कीटाणु ज्यादा तेजी से फैलते हैं। अगर शरीर पर कोई खुली चोट है या कोई पुराना घाव है तो उसे खुला न रखें। समय पर उसका इलाज जरूर करें और चोट या घाव को ढकें। खुली चोट या खुले घाव कीटाणु और संक्रमण को आमंत्रित करते हैं।

कीटनाशक का इस्तेमाल करें:

बारिश के मौसम में आसपास डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियां ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। ऐसे में जितना हो सके आप इस तरह के कपड़े पहने जो पूरे शरीर को ढकें। साथ ही मच्छर और मक्खी भागने के कीटनाशक का भी इस्तेमाल करें। अपने आसपास गंदा पानी जमा होने न दें।

स्किन का ख्याल:

केवल आनंद के लिए बारिश के पानी में न भीगें। अगर आप किसी कारण बस बारिश के पानी में भीगते हैं तो घर पर पहुंच कर तुरंत साफ पानी से नहा लें। अपने शरीर को पूरी तरह सूखा लें जिससे बारिश के पानी से होने वाली एलर्जी और संक्रमण दूर रहें। कसे या गीले कपड़े ज्यादा देर तक न पहनें। गीले शरीर में एसी के सामने न जाएं।

इन सब छोटी-छोटी बातों का ख्याल रख कर मानसून में आप खुद को संक्रमण से दूर रख सकते हैं।

The post मानसून में बीमारियों और संक्रमण से दूर रहने के लिए अपनाए ये टिप्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
2509