Dhanush Atrangi Re Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 21 Dec 2020 13:15:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Dhanush Atrangi Re Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Atrangi Re: ताजमहल के सामने शाहजहां के अवतार में झूमते दिखे अक्षय कुमार, शेयर किया ये वीडियो https://www.indianpillar.com/bollywood/atarangi-re-akshay-kumar-shared-a-video-from-set-infront-of-tajmahal/ Mon, 21 Dec 2020 12:30:09 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6753 बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग शुरु कर दी है. उन्होंने हाल ही में सारा अली खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग…

The post Atrangi Re: ताजमहल के सामने शाहजहां के अवतार में झूमते दिखे अक्षय कुमार, शेयर किया ये वीडियो appeared first on Indian Pillar.

]]>
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग शुरु कर दी है. उन्होंने हाल ही में सारा अली खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग को ज्वाइन किया है. कुछ घंटे पहले उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. ये वीडियो ताजमहल के सामने उसके परिसर में फिल्माया गया है.

इस वीडियो में अक्षय कुमार शाहजहां के किरदार में दिखा दे रहे हैं. इस फोटो में अक्षय ताजमहल के सामने हाथ में गुलाब लेकर खड़े हैं और गुलाब लेकर गोल-गोल घुम रहे हैं. इस वीडियो को स्लो मोशन में शूट किया गया है. अक्षय कुमार ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”वाह ताज.”.

यहां देखिए अक्षय कुमार का वीडियो-

 एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी 

आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में अक्षय की हीरोइन सारा अली खान हैं. सारा ने सोशल मीडिया पर पहले कहा था कि वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर खुद को बहुत उत्साहित और आभारी महसूस कर रही हैं. इस फिल्म को एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी के रूप में पेश किया गया है.

अक्षय कुमार के साथ काम करके खुश हैं सारा

इससे पहले सारा अली खान ने इसी ही तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,”अतरंगी रे और भी रंगीन हो गई है. अक्षय कुमार आपके साथ काम करके काफी खुशी, एक्साइटेड और थैंकफुल महसूस कर रही हूं.”

2021 में रिलीज होगी फिल्म

सारा कथित तौर पर बिहार की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं और फिल्म में वे धनुष और अक्षय के साथ रोमांटिंक गानों में नजर आएंगी. सारा और धनुष ने लॉकडाउन से पहले वाराणसी में फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया था. हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित फिल्म 2021 में रिलीज होगी. फिल्म में निमरत कौर भी हैं.

Source link

The post Atrangi Re: ताजमहल के सामने शाहजहां के अवतार में झूमते दिखे अक्षय कुमार, शेयर किया ये वीडियो appeared first on Indian Pillar.

]]>
6753