diljit dosanjh age diljit dosanjh wife Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 12 Dec 2020 17:13:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 diljit dosanjh age diljit dosanjh wife Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Kangana Ranaut की ‘फुलटॉस गेंद’ पर Diljit Dosanjh ने ट्विटर पर फिर जड़ा छक्का https://www.indianpillar.com/bollywood/diljit-dosanjh-hit-a-six-on-twitter-after-kangana-ranauts-fulltose-ball/ Sun, 13 Dec 2020 04:00:07 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5315 किसान आंदोलन को ट्विटर पर आमने सामने आए कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच जुबानी जंग तो सभी ने देखी. उसके बाद दिलजीत 3 दिनों से शांत हैं. हालांकि आज…

The post Kangana Ranaut की ‘फुलटॉस गेंद’ पर Diljit Dosanjh ने ट्विटर पर फिर जड़ा छक्का appeared first on Indian Pillar.

]]>

किसान आंदोलन को ट्विटर पर आमने सामने आए कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच जुबानी जंग तो सभी ने देखी. उसके बाद दिलजीत 3 दिनों से शांत हैं. हालांकि आज जब कंगना ने # Diljit_Kitthe_aa? के साथ ट्वीट किया तो अब इसका जवाब दिलजीत ने अपने ही अंदाज़ में देकर कंगना की बोलती बंद कर दी है.

कंगना ने किया था ये ट्वीट

शुक्रवार को कंगना ने एक ट्वीट किया उन्होने इस ट्वीट में अपने पूरे दिन शेड्यूल बताते हुए लिखा था कि आज 12 घंटों की शूटिंग के बाद वो एक चैरिटी फंक्शन में शामिल हुईं और #Diljit_Kitthe_aa? लिखकर कहा कि हर कोई उन्हें ढूंढ रहा है. कुछ ही समय बाद ये हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और इस हैशटैग के साथ यूजर्स ट्वीट भी करने लगे. और फिर जड़ा दिलजीत दोसांझ ने छक्का.

दिलजीत के जवाब ने कंगना की बोलती बंद की

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी अपने दिन भर के शेड्यूल को ट्विटर पर बता डाला. वो भी मज़ेदार अंदाज में.

वहीं दिलजीत के इस ट्वीट के सामने आते ये वायरल भी हो गया और इस पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

प्रियंका को भी बनाया निशाना

वहीं दिलजीत से भिड़ने के बाद गुरुवार को कंगना ने प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि ये लोग कृषि बिल के बारे में जानते भी नहीं है और किसानों के समर्थन में उतर आए हैं. इससे पहले कंगना की दिलजीत दोसांझ के साथ लंबी बहस चली थी. ये बहस उस वक्त काफी तीखी हो गई जब दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ सारी सीमाएं लांघना शुरु कर दिया था. कंगना इस आंदोलन के समर्थन में नहीं है और वो लगातार सोशल मीडिया पर इसका विरोध कर रही हैं, जबकि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड से कई सेलेब्स इनका समर्थन करते नज़र आ रहे हैं.

Source link

The post Kangana Ranaut की ‘फुलटॉस गेंद’ पर Diljit Dosanjh ने ट्विटर पर फिर जड़ा छक्का appeared first on Indian Pillar.

]]>
5315