diljit dosanjh kangana twitter Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 16 Dec 2020 13:50:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 diljit dosanjh kangana twitter Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Kangana Ranaut बोलीं-किसानों को भड़काकर गायब हो गए Diljit Dosanjh, एक्टर ने दिया जवाब-पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती https://www.indianpillar.com/bollywood/diljit-dosanjh-priyanka-chopra-instigated-farmers-says-kangana-ranaut-actor-gave-her-reply/ Wed, 16 Dec 2020 15:00:20 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6025 किसान आंदोलन पर पिछले दिनों कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीडिया पर जमकर कहासुनी हुई थी. दोनों के झगड़े ने इस कदर तूल पकड़ लिया था कि…

The post Kangana Ranaut बोलीं-किसानों को भड़काकर गायब हो गए Diljit Dosanjh, एक्टर ने दिया जवाब-पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती appeared first on Indian Pillar.

]]>
किसान आंदोलन पर पिछले दिनों कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीडिया पर जमकर कहासुनी हुई थी. दोनों के झगड़े ने इस कदर तूल पकड़ लिया था कि हर तरफ इन्हीं की चर्चा थी. कुछ दिनों तक मामला शांत रहा लेकिन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

कंगना ने इस बार दिलजीत के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा को भी निशाने पर ले लिया है जिन्होंने पिछले दिनों किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था. कंगना ने एक न्यूज चैनल के वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ”मैं चाहती हूं कि @diljitdosanjh और @priyankachopra जी जो कि किसानों के लिए लोकल क्रांतिकारियों की भूमिका में दिखे थे कम से कम एक वीडियो के जरिए किसानों को ये तो बताएं कि उन्हें विरोध किस बात का करना है,दोनों किसानों को भड़काकर ग़ायब हो गए हैं, देखो किसानों की और हमारे देश की ये हालत है.’

कंगना यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, जब प्रसिद्ध और जाने माने कलाकार मासूमों को भड़काते हैं,देश में शाहीन बाग़ जैसे दंगे/किसान आंदोलन जैसे विरोध करवाते हैं तो क्या सरकार को उनके ख़िलाफ़ किसी तरह की कार्रवाई या केस नहीं करना चाहिए? क्या इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में खुल कर हिस्सा लेने वालों के लिये कोई सजा नहीं?

कंगना ने आगे लिखा, जब सब कोई कुछ भी कर रहे हैं तो मेरी भी कुछ डिमांड हैं, मुझे भी भारत के किए हुए सारे टुकड़े वापस चाहिए, मुझे चीन से कैलाश वापस चाहिए, मुझे राम राज्य वापस दो, नहीं तो मैं और मेरे फैन्स दिल्ली में किसान आंदोलन में हिस्सा लेंगे. #FarmerBill2020

कंगना ने अगली ट्वीट में दिलजीत और प्रियंका पर निशाना साधते हुए लिखा, किसान आंदोलन की अब तक की कॉस्ट 70,000 करोड़ है,धरने के कारण इंडस्ट्री और छोटी फैक्ट्रीयों में इकॉनोमिक स्लोडाउन होगा, जिससे दंगे भड़केंगे. @diljitdosanjh और @priyankachopra क्या आप अपने एक्शन समझते हैं कि इसके कितने गंभीर परिणाम हो सकते हैं, मुझे बताइए इसकी भरपाई कौन करेगा?

कंगना के इतने सारे ट्वीट पढ़कर दिलजीत दोसांझ चुप नहीं बैठे और उन्होंने मजाकिया अंदाज में इशारों-इशारों में कंगना को जवाब दे दिया. दिलजीत ने ट्विटर पर लिखा, सुनेया सी, पूंछ सीधी नहीं हो सकती. कंफर्म हो गया बे…एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, एक पंजाबी दी कहावत याद आ रही है, तू कौन मैं खामखाँ.

Source link

The post Kangana Ranaut बोलीं-किसानों को भड़काकर गायब हो गए Diljit Dosanjh, एक्टर ने दिया जवाब-पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती appeared first on Indian Pillar.

]]>
6025