Electric cars of India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 10 Feb 2020 11:07:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Electric cars of India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Auto Expo 2020: जल्द भारत में लॉन्च होंगी किफायती Electric Cars https://www.indianpillar.com/automobile-news/auto-expo-2020-affordable-electric-vehicles-that-debuted/ Mon, 10 Feb 2020 10:58:09 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=947 भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 2020 के ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार और बाइक पेश की गईं। इनमें से कुछ मॉडल्स…

The post Auto Expo 2020: जल्द भारत में लॉन्च होंगी किफायती Electric Cars appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 2020 के ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार और बाइक पेश की गईं। इनमें से कुछ मॉडल्स को बहुत जल्द भारत मे लॉन्च भी किया जाएगा। लेकिन सबसे चैलेंजिंग बात यह है कि इनकी कीमत और परफॉरमेंस क्या होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय ग्राहक बहुत सोच समझ कर निर्णय लेते हैं। इस पोस्ट में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि इस वर्ष ऑटो एक्सपो में कौन-कौन सी किफायती इलेक्ट्रिक कार शोकेस की गई हैं।

GWM Ora R1:

Great Wall Motor चीन आधारित कार निर्माता कंपनी ने सबसे सस्ती माने जाने वाली इलेक्ट्रिक कार पेश की है। इस इवेंट के जरिए चीन ने पहली बार अपनी गाड़िया भारत में पेश की हैं। इसके साथ ही चीन भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में कदम रख रही है। कंपनी की Ora R1 दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह कार भारत में वर्ष 2021 में लॉन्च होने वाली है।

बैटरी और ड्राइविंग रेंज:

इस गाड़ी में 33kwh लिथियम आयन बैटरी और 33kw का इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 351 किमी तक चलाई जा सकती है।

फीचर्स:

इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 47ps पावर और 125nm टार्क जेनेरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी तक जा सकती है। Ora R1 में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंट सिस्टम, कनेक्टिविटी फीचर और 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

कीमत:

इसे चीन में 59,800 युआन में उपलब्ध कराया गया है। इसकी भारतीय कीमत 6.15 लाख हो सकती है। ऐसे में अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की कंपनी इस कार को किस कीमत में लॉन्च करती है। जानकारों के अनुसार, चीन इस कार को भारत में निर्माण कर इसकी कीमत को भारतीय बाजार में हिसाब से बनाएगा।

GWM-Ora-R1

MG E200:

MG मोटर के तरफ से MG E200 पेश गई है। यह एक माइक्रो हैच बैक कार है। इसमें ड्राइवर और एक पैसेंजर के बैठने के जगह है। मतलब यह कि इस कार में खाली दो लोगों के बैठने की जगह है। इसमें अच्छा खासा बूट स्पेस दिया गया है। इसके आकर की बात करें तो यह 2497 मिली मीटर लंबी, 1526 मिली मीटर चौड़ी और 1616 मिली मीटर ऊंची है।

बैटरी और ड्राइविंग रेंज:

इसमें 24kw लीथियम बैटरी दी गई है। साथ ही 29kw इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 110nm टार्क जेनेरेट करता हैं। कंपनी की मुताबिक यह क बार फुल चार्ज होने पर 250 किमी तक चल सकती है।

फीचर्स:

इसके इंटीरियर में साधारण डैश बोर्ड दिया गया है। एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ड्राइवर सीट के नीचे एक छोटा स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इंटीरियर में 11 जगह पर अलग-अलग स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

कीमत:

कंपनी इसे दो वेरिएंट में उपलब्ध कराती है। एक की कीमत 54800 युआन यानी करीब 5.67 लाख रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 64800 युआन यानी करीब 6.71 लाख रुपये है। कंपनी इसे भारत में कब लॉन्च करेगी या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। देखा जाए तो भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ी की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

MG E200

Mahindra eKUV100:

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी mahindra eKUV100 को पेश किया है। फिलहाल इसे भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कहा जा सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.25 लाख रखा गया है।

बैटरी और ड्राइविंग रेंज:

महिंद्रा ने इस कार में 40kw इलेक्ट्रिक मोटर दी है। यह 54.4 hp की पावर और 120 nm टार्क जेनेरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार के फुल चार्ज में 150 किमी तक चल सकती है। एक बार फुल चार्ज होने में 5.45 घंटे लगते हैं। खास बात यह है कि 60 मिनट में यह 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

बुकिंग:

कंपनी के मुताबिक, ग्राहक इसे मार्च 2020 से बुकिंग कर पाएंगे। इनकी डिलीवरी अप्रैल 2020 से शुरू हो जाएगी।

Mahindra eKUV100

The post Auto Expo 2020: जल्द भारत में लॉन्च होंगी किफायती Electric Cars appeared first on Indian Pillar.

]]>
947