entertainment Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 22 Dec 2020 07:01:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 entertainment Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Videos: 11 साल छोटे जैद दरबार के साथ गौहर खान की शादी की रस्में शुरू, निकाह से पहले चिक्सा में खूब नाची दुल्हन गौहर https://www.indianpillar.com/bollywood/gauhar-khan-and-zaid-darbar-pre-wedding-rituals-begin-gauhar-and-zaid-breaks-the-floor-of-dancing-at-chiksa-ceremony-before-nikah-watch-inside-videos/ Tue, 22 Dec 2020 08:30:43 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6876 Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding: बिग बॉस विनर और मशहूर अभिनेत्री गौहर खान की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गौहर खान अपने ब्वॉयफ्रेंड और मंगेतर कोरियोग्राफर जैद…

The post Videos: 11 साल छोटे जैद दरबार के साथ गौहर खान की शादी की रस्में शुरू, निकाह से पहले चिक्सा में खूब नाची दुल्हन गौहर appeared first on Indian Pillar.

]]>
Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding: बिग बॉस विनर और मशहूर अभिनेत्री गौहर खान की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गौहर खान अपने ब्वॉयफ्रेंड और मंगेतर कोरियोग्राफर जैद दरबार के साथ बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. निकाह से पहले चिक्सा का रस्म पूरी हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों परिवार जश्न साथ मनाते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही सामने आए वीडियो में होने वाली दुल्हनिया गौहर खान और दूल्हे राजा जैद दरबार सबसे ज्यादा मस्त अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

यूं जताया प्यार

बता दें कि तमाम सेलिब्रिटी वेडिंग की तरह गौहर और जैद के नाम के इनिशियल्स जोड़कर इनकी शादी को GaZa (गाजा) नाम दिया है. जैद और गैहर दोनों ने ही चिक्सा की रस्म की वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की हैं. इसके साथ ही तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस रस्म की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में गौहर और जैद पीले रंग के कपड़ों में हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीरों का कैप्शन दोनों का सेम है. दोनों ने लिखा- ‘जब मेरा आधा हिस्सा तुम्हारे आधे हिस्से से मिला और एक हुआ, तब बैटर हाफ बना. हमारे सबसे सुंदर पल. अलहमदुल्लिलाह. गाजा सेलिब्रेशन का पहला दिन, चिक्सा.’

गौहर और जैद का लुक

फैंस इस कपल की शादी का काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में अब तमाम सोशल मीडिया यूजर्स गौहर और जैद की उनकी शादी के लिए खूब बधाईयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं. बता दें कि गौहर खान ने इस दौरान गुलाबी और पीले रंग के लहंगे के साथ एक हल्के पीले रंग का ब्लाउज पहना था, जिसे उन्होंने एक भारी दुपट्टे के साथ पेयर किया और अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने एक मंगा टेका लगाया. वहीं, दूसरी ओर, जैद ने सफेद पाजामा के साथ पीले रंग का कुर्ता पहने नजर आए.

11 साल बड़ीं है गौहर खान

इन दोनों का रिश्ता फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि गौहर और जैद की उम्र में 11 साल का फासला है. अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद दोनों मिनी हॉलीडे पर दुबई भी गए थे. दोनों मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निकाह करने वाले हैं. इस शादी में गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगे. मेहमानों की कटौती कोरोना महामारी को देखते हुए की गई है.

Source link

The post Videos: 11 साल छोटे जैद दरबार के साथ गौहर खान की शादी की रस्में शुरू, निकाह से पहले चिक्सा में खूब नाची दुल्हन गौहर appeared first on Indian Pillar.

]]>
6876
कंगना रनौत ने मां के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर जाहिर की ये इच्छा, ट्वीट हो रहा है वायरल https://www.indianpillar.com/bollywood/kangana-ranaut-shares-photo-of-kashi-vishwanath-visit-with-mother-captioned-wanted-to-visit-kedarnath-this-year/ Tue, 22 Dec 2020 07:30:29 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6889 Kangana Ranaut Tweet: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है जो कि खूब वायरल हो गया है. दरअसल, इस बार कंगना…

The post कंगना रनौत ने मां के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर जाहिर की ये इच्छा, ट्वीट हो रहा है वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>
Kangana Ranaut Tweet: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है जो कि खूब वायरल हो गया है. दरअसल, इस बार कंगना ने कोई बयान दिया है नहीं बल्कि एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए इच्छा जाहिर की है. कंगना रनौत ने साल 2017 की एक तस्वीर शेयर करते हुए केदारनाथ और जगन्नाथ जाने की बात कही है. कंगना ने काशीविश्वनाथ के दर्शन के दौरान की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में कंगना के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं. बता दें कि ये तस्वीर फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज से पहले की है जब कंगना अपनी मां के साथ काशीविश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं.

इस खूबसूरत याद को शेयर करते हुए कंगना ने ट्वीट में लिखा, “कुछ साल पहले मैंने माताजी के साथ काशीविश्वनाथ जी के दर्शन किए, मैंने सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं, मैं चाहती हूँ कि 2021 में केदारनाथ जाकर मेरे आठ ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाएँ, अगले साल मैं पूरी जगन्नाथ भी जाना चाहती हूँ, और आप?”

आपको बता दें कि कंगना रनौत उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी भगवान में गहरी आस्था है. अक्सर ही कंगना मंदिर में पूजा करते और ध्यान करते अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इसके साथ ही कंगना ने कुछ दिनों पहले हिमाचल स्थित अपने होम टाउन में माता रानी का मंदिर बनाने का भी ऐलान किया था. कंगना ने लिखा था, “मां दुर्गा ने मुझे अपने मंदिर का निर्माण करने के लिए चुना है, हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए जो बनाया है उसे हम आगे बढ़ाएंगे. देवी मां बहुत दयालु हैं, वह हमारे इस भाव को स्वीकार करेंगी. किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनाना चाहती हूं जो बेहद सुंदर होगा और वहां मां की महिमा होगी. ये हमारी सभ्यता के लिए होगा. जय माता दी.”

बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही अपने ट्वीट और बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं. हाल ही में किसान आंदोलन पर किए ट्वीट को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ उनके ट्विटर पर जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ‘थलाइवी’ की शूटिंग लगभग पूरी कर चुकी हैं. वहीं ‘धाकड़’ की तैयारी चल रही है.

Source link

The post कंगना रनौत ने मां के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर जाहिर की ये इच्छा, ट्वीट हो रहा है वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>
6889
Video: 39 साल की ये बॉलीवुड अभिनेत्री दुबई में सीख रही हैं पोल डांस, हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल https://www.indianpillar.com/bollywood/shama-sikander-learning-pole-dance-in-dubai-hot-video-goes-viral-over-social-media/ Mon, 21 Dec 2020 17:30:50 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6643 बॉलीवुड अभिनेत्री शमा सिकंदर ने फिट रहने के लिए एक मजेदार तरीका चुना है. वह दुबई में अपनी छुट्टी के दौरान पोल डांसिंग सीख रही हैं. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम…

The post Video: 39 साल की ये बॉलीवुड अभिनेत्री दुबई में सीख रही हैं पोल डांस, हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>

बॉलीवुड अभिनेत्री शमा सिकंदर ने फिट रहने के लिए एक मजेदार तरीका चुना है. वह दुबई में अपनी छुट्टी के दौरान पोल डांसिंग सीख रही हैं. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोल डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो को देखते ही उनके तमाम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

अभिनेत्री ने कहा, “मैं फिटनेस और डासिंग की काफी शौकिन हूं. इन दोनों चीजों को जो भी मिलाता है, वो मेरी लीस्ट में आ जाता है. कुछ समय के लिए मेरे दिमाग में पोल डांसिंग थी और मुझे इसे सीखने के लिए एक अच्छे कोच और टीम की जरूरत थी.” उन्होंने कहा, “दुबई में काफी अच्छे कोच हैं और मैं इस मौके को जाने नहीं दे सकती. मैंने अभी ही शुरुआत की है, लेकिन मैं इसे बेहतरीन तरीके से करने को तैयार हूं. यह खूबसूरत है.”

इसके साथ ही आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने स्वीकार किया है कि डिप्रेशन और बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से उन्होने आत्महत्या की कोशिश की थी. हालांकि वह इस मुश्किल वक्त से निकलने में कामयाब रहीं. एक इंटरव्यू में शमा सिकंदर ने कहा, ‘मैं अगर 5 साल के संघर्ष के बाद इससे उभर सकती हूं तो फिर आप भी ऐसा कर सकते हैं. कोई भी इससे बाहर निकल सकता है. आप इस समस्या का हल बाहर नहीं निकाल सकते. आपको खुद को समय और ऊर्जा देनी होगी. लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए और दवा लेनी चाहिए.’

In Pics: हनीमून पर पति ने क्लिक की सना खान की ऐसी तस्वीरें, इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

एक्ट्रेस ने इस समस्या के बारे में कहा, “आपके दिमाग के केमिकल्स में उतार चढ़ाव आता है और आप परेशानी महसूस करते हैं. आप अपनी स्थितियों से परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको यह सोचना चाहिए कि यदि आप उबरना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं. अंधेरे के बाद आपको रोशनी भी जरूर नजर आएगी.”

शमा सिकंदर ने कहा, ‘डिप्रेशन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति खुद को प्रेम से वंचित महसूस करता है. मैं खुद से नफरत करने लगी थी और अपनी चीजों को भी पसंद नहीं करती थी.’ उन्होंने कहा कि अकसर नींद आती थी, आलस महसूस होता था और दर्द सा होता था, जिसके चलते अकसर रोने का मन करता था.

Source link

The post Video: 39 साल की ये बॉलीवुड अभिनेत्री दुबई में सीख रही हैं पोल डांस, हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>
6643
Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा https://www.indianpillar.com/bollywood/ankita-lokhande-troll-for-celebrating-birthday-with-sushant-singh-rajput-friend-sandip-singh-for-this-reason/ Mon, 21 Dec 2020 17:00:45 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6802 अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बीते शनिवार को अपना 36वां बर्थडे मनाया. अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच…

The post Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा appeared first on Indian Pillar.

]]>
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बीते शनिवार को अपना 36वां बर्थडे मनाया. अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद सुशांत के फैंस का गुस्सा अंकिता पर फूट रहा है. दरअसल, अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड विक्की ने एक्ट्रेस के लिए शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की थी जिसमें तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी. ऐसे में एक वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह का इस पार्टी में नजर आना उनके फैंस को जरा पसंद नहीं आ रहा है.

दरअसल अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. लेकिन इनमें से एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. इस वीडियो क्लिप में पार्टी के दौरान मस्ती करते हुए नीले कुर्ते में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं. अब लोग अंकिता से सवाल कर रहे हैं कि इस पार्टी में संदीप सिंह को क्यों बुलाया गया था? यहां देखिए सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के रिएक्शंस

आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग अंकिता को टैग करके यह बात पूछ रहे हैं. यही वजह है कि ट्विटर पर अंकिता #Ankita फिलहाल ट्रेंड कर रही हैं. खास बात यह है कि इन वीडियोज पर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अंकिता को विश किया है.

क्यों संदीप से नाराज है सुशांत के फैंस

याद दिला दें कि यह वही संदीप सिंह हैं जो खुद को सुशांत का दोस्त कहते हैं. संदीप सिंह का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार सुर्खियों में रहा है. सुशांत की मौत के तुरंत बाद से संदीप सिंह उनके क्रिया कर्म और मुंबई के कूपर हॉस्पिटल की हर तस्वीर में नजर आ रहे थे. संदीप का नाम सुशांत की मर्डर मिस्ट्री में भी खूब चर्चाओं में रहा. ऐसे में अंकिता की पार्टी में संदीप का पहुंचना फैंस को नागवार गुजर रहा है.

Source link

The post Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा appeared first on Indian Pillar.

]]>
6802
Good News: जुड़वा बेटियों के बाद करणवीर बोहरा फिर बने पापा, पत्नी टीजे ने दिया तीसरी बेटी को जन्म तो है एक्टर का रिएक्शन https://www.indianpillar.com/bollywood/karanvir-bohra-and-wife-teejay-sidhu-blessed-with-third-baby-and-its-again-a-girl-see-actors-reaction/ Mon, 21 Dec 2020 14:30:05 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6657 अभिनेता करणवीर के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं. अभिनेता की पत्नी टीजे सिधू ने एक और बेटी को जन्म दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची की जन्म…

The post Good News: जुड़वा बेटियों के बाद करणवीर बोहरा फिर बने पापा, पत्नी टीजे ने दिया तीसरी बेटी को जन्म तो है एक्टर का रिएक्शन appeared first on Indian Pillar.

]]>

अभिनेता करणवीर के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं. अभिनेता की पत्नी टीजे सिधू ने एक और बेटी को जन्म दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची की जन्म कनाडा के वैंकूवर शहर में हुआ है. बता दें कि इससे पहले करणवीर बोहरा की जुड़वा बेटियां थीं. तीसरी बेटी के जन्म की गुड न्यूज़, खुद करणवीर बोहरा ने शेयर की है.

करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी तीनों बेटियों के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बहुत ज्याद खुश नज़र आ रहे हैं. वीडियो में करण की दोनों बेटियां उन्हें प्यार करती दिख रही हैं और तीसरी बेटी को एक्टर ने अपनी गोदी में ले रखा है. वीडियो शेयर करने के साथ करण ने लिखा है, ‘इस वक्त मेरे अंदर तो जो खुशी दौड़ रही है वो मैं इमेजिन भी नहीं कर सकता. मैं आज तीन बेटियों का पिता बन गया हूं. इससे बेहतर ज़िंदगी में और कुछ नहीं हो सकता. सोचिए… मैं तीन रानियों साथ दुनिया पर राज कर रहा हूं. इन परियों को मेरी ज़िंदगी में भेजने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया भगवान’.

करणवीर बोहरा ने स्पॉटबॉय से बातचीत करते हुए कहा, “हां, हमारे परिवार में एख और बेटी आ गई है. हम पहले ही कह चुके है बेटा हो या बेटी हम एक जैसा की स्वागत करेंगे. अगर ये बेटा होता तो हमारे परिवार में लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश होते. वहीं ये बेटी है तो अब हमारे परिवार में लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती हैं. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं. ऊँ नमं शिवाय.”

करणवीर ने आगे कहा, “अब मैं चार्ली बन चुका हूं क्योंकि मेरे पास तीन एंजल हैं. लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती चार्ली के तीन एंजल.”

करण ने बताया कि तीजे की प्रेग्नेंसी से उनके दोनों बेटियां बहुत एक्साइटेड थीं. वो तीजे के पेट पर किस कर के रोज़ बेबी को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट विश करती थीं. मालूम हो कि करण और तीजे ने इसी साल अगस्त में सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि उनके घर नया मेहमान आने वाला है.

Source link

The post Good News: जुड़वा बेटियों के बाद करणवीर बोहरा फिर बने पापा, पत्नी टीजे ने दिया तीसरी बेटी को जन्म तो है एक्टर का रिएक्शन appeared first on Indian Pillar.

]]>
6657
Drugs Case में बढ़ी अर्जुन रामपाल की मुश्किलें, दवाई की तारीखों से छेड़छाड़ का शक https://www.indianpillar.com/bollywood/arjun-rampal-gets-into-trouble-in-drugs-case-read-details-ann/ Mon, 21 Dec 2020 13:30:35 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6755 Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की ड्रग्स केस में मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. एनसीबी के मुताबिक अर्जुन रामपाल ने जो दवाई का प्रिस्क्रिप्शन एनसीबी को दिया था…

The post Drugs Case में बढ़ी अर्जुन रामपाल की मुश्किलें, दवाई की तारीखों से छेड़छाड़ का शक appeared first on Indian Pillar.

]]>
Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की ड्रग्स केस में मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. एनसीबी के मुताबिक अर्जुन रामपाल ने जो दवाई का प्रिस्क्रिप्शन एनसीबी को दिया था उसकी तारीख में छेड़छाड़ किये जाने का शक है. डॉक्टर को एनसीबी के बारे में नही पता था इसलिए प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया था. एनसीबी ने डॉक्टर का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया. डॉक्टर का बयान एनसीबी और कोर्ट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया है.

अर्जुन के घर से जो दवाई मिली थी उसका नाम ‘Clonazepam’ बताया जा रहा है. डॉक्टर ने NCB को बताया कि अर्जुन रामपाल के एक रिश्तेदार ने उन्हें एक कॉमन फ्रेंड की मदत से अप्रोच किया और उन्हें बताया गया कि उसे (महिला न कि अर्जुन रामपाल) ANXIETY की परेशानी है और एनसीबी वाली बात न बताते हुए पिछली तारीख वाला प्रिस्क्रिप्शन लिखवा लिया और वह (महिला) को ANXIETY की परेशानी है इसलिए मैंने प्रिस्क्रिप्शन दे दिया.

एनसीबी सूत्रों की माने तो एनसीबी के सवाल जवाब से बचने के किये अर्जुन रामपाल ने उसी प्रिस्क्रिप्टशन का इस्तेमाल किया था। उन्हें आज फिर उसी मामले से जुड़े सवालों के जवाब के लिए दूसरी बार बुलाया गया है.

आपको बता दें कि या दवाई एनडीपीएस की ‘एच’ कैटेगरी में आती है जिसका इस्तेमाल करने के लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन जरूरी है. सूत्रों की माने तो एनसीबी ने इसके अलावा मुंबई के एक डॉक्टर का बयान भी दर्ज किया है जिसमे रामपाल को वही गोली प्रिस्क्राइब की थी.

Source link

The post Drugs Case में बढ़ी अर्जुन रामपाल की मुश्किलें, दवाई की तारीखों से छेड़छाड़ का शक appeared first on Indian Pillar.

]]>
6755
KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए https://www.indianpillar.com/bollywood/kbc-winner-have-to-pay-this-much-huge-tax-on-one-crore-amount-and-only-this-much-the-winner-takes-to-home/ Mon, 21 Dec 2020 11:30:37 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6669 KBC:‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे…

The post KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए appeared first on Indian Pillar.

]]>
KBC:‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे और बड़ी धनराशि घर ले जाए. इस अद्भुत खेल में कई लोगों की किस्मत चमकी है और वे सभी सवालों का सही जवाब देकर करोड़ों की धनराशि जीतने में कामयाब रहे हैं. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 1 करोड़ जीतने के बाद भी कंटेस्टेंट को पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती गई रकम में का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चुकाना होता है.

चलिए आपको बताते हैं कि अगर कोई कंटेस्टेंट केबीसी में 1 करोड़ जीतता है तो उसे कितने रुपये टैक्स में देने होते हैं और उसके हाथ में आखिर में कितनी धनराशि आती है.

34.2 लाख रुपये टैक्स में चुकाने होते हैं

टैक्स के अंडर सेक्शन 194 बी के अनुसार, यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ की धनराशि जीतता है तो उस धनराशि पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा यानि 30 लाख रुपये टैक्स लगेगा. यानी 30 लाख उसे टैक्स में चुकाना होगा. इसके साथ ही 30 लाख टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा जोकि 3 लाख है. इसके अलावा 30 लाख पर 4 फीसदी सेस लगेगा जो कि 1.2 लाख है. कुल मिलाकर 1 करोड़ की राशि में से कंटेस्टेंट को 34.2 लाख टैक्स में ही देना होगा. इतनी राशि टेक्स में देने के बाद उसके हाथ में करीब-करीब 65 लाख रुपये आते हैं. इस राशि को वह घर ले जा सकता है. इस हिसाब से आप हर अमाउंट की गणना कर सकते हैं.

इस गणना के बाद यह तो क्लियर है कि 1 करोड़ की राशि जीतने के बाद भी कोई कंटेस्ट करोडपति नहीं बनता वह लखपति ही रह जाता है.

Source link

The post KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए appeared first on Indian Pillar.

]]>
6669
टीवी चैनलों पर आपत्तिजनक कंटेंट पर लगी रोक, जारी हुआ ये आदेश https://www.indianpillar.com/bollywood/adult-and-objectionable-content-banned-from-television-channels/ Tue, 15 Dec 2020 08:30:09 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5803 दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को उस अंतरिम आदेश को बढ़ा दिया है. इसमें मीडिया हाउस एजीआर आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और बेनेट कोलमैन एवं कंपनी लिमिटेड को सुनिश्चित करने…

The post टीवी चैनलों पर आपत्तिजनक कंटेंट पर लगी रोक, जारी हुआ ये आदेश appeared first on Indian Pillar.

]]>
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को उस अंतरिम आदेश को बढ़ा दिया है. इसमें मीडिया हाउस एजीआर आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और बेनेट कोलमैन एवं कंपनी लिमिटेड को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक कंटेट अपलोड नहीं किया जाएगा या उनके चैनलों पर नहीं दिखाया जाएगा.

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष मामले में दस्तावेजों को पूरा करने के लिए 18 जनवरी के लिए सूचीबद्ध किया. न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इस बीच नौ नवंबर के अंतरिम आदेश को जारी रखा जाएगा.’’ उन्होंने मामले की सुनवाई की तारीख 23 मार्च तय की.

उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड निर्माताओं को जवाब पर प्रतिक्रिया के लिए तीन सप्ताह का समय दिया. अदालत को सूचित किया गया कि मीडिया घराने एवं अन्य पक्ष का मुकदमे के लिए अपना जवाब है.

इसने इससे पहले बॉलीवुड के निर्माताओं की याचिका पर रिपब्लिक टीवी, इसके प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और संवाददाता प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ के प्रधान संपादक राहुल शिवशंकर और समूह संपादक नविका कुमार तथा सोशल मीडिया कंपनी गूगल , फेसबुक तथा ट्विटर से जवाब मांगा था.

मुकदमा बॉलीवुड के चार संगठनों एवं उनके 34 प्रमुख निर्माताओं ने दायर किया था जिसमें आमिर खान, शाहरूख खान, सलमान खान, करण जौहर, अजय देवगन, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी तथा यशराज फिल्म्स और आर एस इंटरटेनमेंट शामिल हैं. इन्होंने आग्रह किया है कि चैनलों को उद्योग से जुड़े लोगों की निजता के अधिकार में हस्तक्षेप करने से रोका जाए.

सोमवार की सुनवाई के दौरान निर्माताओं की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील राजीव नैयर ने कहा कि अगर मीडिया घराने अदालत के पहले के आदेश पर सहमत होते हैं कि वे अपने सोशल मीडिया मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड नहीं करते हैं या अपने समाचार चैनलों पर उन्हें नहीं दिखाते हैं तो मुकदमे का निस्तारण हो सकता है.

इस हलफनामे का बेनेट कोलमैन कंपनी के प्रतिनिधि संदीप सेठी ने विरोध किया जिन्होंने कहा कि वह सुझाव पर सहमत नहीं हैं और मुकदमे की सुनवाई के आधार को चुनौती देते हैं. इससे पहले मीडिया घरानों के वकील ने उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया था कि वे कार्यक्रम संहिता और केबल टीवी नेटवर्क्स (विनियमन) कानून का पालन करेंगे.

Source link

The post टीवी चैनलों पर आपत्तिजनक कंटेंट पर लगी रोक, जारी हुआ ये आदेश appeared first on Indian Pillar.

]]>
5803
SSR Case: शेखर सुमन ने की डिजिटल विरोध दर्ज कराने की अपील, बोले- एकजुट आवाज उठनी चाहिए https://www.indianpillar.com/bollywood/shekhar-suman-appeals-for-digital-protest-in-sushant-singh-rajput-death-case/ Mon, 14 Dec 2020 07:30:43 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5629 अभिनेता शेखर सुमन ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (एसएसआर) की मौत के छह महीने बाद उनकी मौत के मामले में डिजिटल विरोध दर्ज कराने की मांग की.…

The post SSR Case: शेखर सुमन ने की डिजिटल विरोध दर्ज कराने की अपील, बोले- एकजुट आवाज उठनी चाहिए appeared first on Indian Pillar.

]]>
अभिनेता शेखर सुमन ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (एसएसआर) की मौत के छह महीने बाद उनकी मौत के मामले में डिजिटल विरोध दर्ज कराने की मांग की. शेखर सुमन को लगता है कि मामले को अब बंद करने की जरूरत है, क्योंकि सुशांत के निधन को छह महीने हो चुके हैं और अभी तक यह मामला सुलझ नहीं पाया है.

उन्होंने रविवार को ट्वीट में कहा, “सुशांत को दुनिया छोड़े कल ठीक छह महीने हो जाएगा. फिर भी हम अंतिम फैसले का इंतजार करते हैं. अपराधी कौन हैं? और हम सभी अभी भी न्याय के लिए क्यों रो रहे हैं? क्या कोई उम्मीद बची है? कल हममें से हर एक को एकजुट आवाज उठानी चाहिए. हैशटैग एसएसआर डिजिटिल प्रोटेस्ट.”

एक अन्य ट्वीट में, सुमन ने मीडिया से उनके सहयोग और समर्थन की अपील की.

उन्होंने कहा, “सभी समाचार चैनलों, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे सुशांत की मौत के मामले की कल फिर से सुनवाई करें और न्याय की मांग करें क्योंकि ‘देर से मिला न्याय, न्याय नहीं होता’ छह महीने बीत जाने के बाद से मामले को बंद करने की जरूरत है.”

Source link

The post SSR Case: शेखर सुमन ने की डिजिटल विरोध दर्ज कराने की अपील, बोले- एकजुट आवाज उठनी चाहिए appeared first on Indian Pillar.

]]>
5629
कोरोना से लड़ाई में शाहरुख खान ने डोनेट किए 500 Remdesivir इनजेक्शन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुक्रिया https://www.indianpillar.com/bollywood/shah-ruhk-khan-donates-500-remdesivir-injections-to-fight-against-corona-delhi-heatlh-minster-satendra-jain-thanks-king-khan/ Fri, 11 Dec 2020 07:30:48 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5178 सुपरस्टार शाहरुखान एक बार फिर नेकी कर सुर्खियों में आ गए हैं. किंग खान ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, शाहरुख खान ने दिल्ली को…

The post कोरोना से लड़ाई में शाहरुख खान ने डोनेट किए 500 Remdesivir इनजेक्शन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुक्रिया appeared first on Indian Pillar.

]]>
सुपरस्टार शाहरुखान एक बार फिर नेकी कर सुर्खियों में आ गए हैं. किंग खान ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, शाहरुख खान ने दिल्ली को 500 remdesivir इंजेक्शन डोनेट किए थे. उनकी उस मदद की वजह से दिल्ली को कोरोना से लड़ने में बड़ी ताकत मिली है. इसके लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है. सत्येंद्र जैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए ये खबर शेयर की है और शाहरुख खान का आभार व्यक्त की है.

ट्वीट करते हुए सत्येंद्र जैन ने लिखा है, “हम शाहरुख और मीर फाउंडेशन का दिल से शुक्रिया करते हैं. उन्होंने दिल्ली को 500 Remdesivir इनजेक्शन डोनेट किए, वो भी उस समय जब सबसे ज्यादा जरूरत थी. मुश्किल समय में आपकी मदद के लिए हम शुक्रगुजार हैं.”स्वास्थ्य मंत्री का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही शाहरुख खान के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स किंग खान के इस कदम की खूब प्रशंसा कर रहे है. यूजर्स मसीहा बता रहा है तो किसी को उनका फैन होने पर गर्व महसूस हो रहा है.

हालांकि ये पहली बार नहीं है कि देश के मुश्किल वक्त में शाहरुख खान ने यूं मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, बल्कि अक्सर ही शाहरुख खान चैरिटी वर्क करते रहते हैं. इससे पहले कोरोना संकट के बीच शाहरुख ने बड़े स्तर पर मदद की है. जब महाराष्ट्र में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे थे, उस समय शाहरुख ने अपने मुंबई वाले ऑफिस को एक क्वारंटीन सेंटर बनाने की अपील कर दी थी.

इसके अलावा शाहरुख की तरफ से 25 हजार पीपीई किट भी डोनेट की गई हैं. उस समय भी सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शाहरुख का शुक्रिया अदा किया गया था. एक्टर शाहरुख खान ने कई मौकों पर आगे आकर बड़े स्तर पर मदद की है. वे हमेशा से ही कई सामाजिक कार्यों से खुद को जोड़कर रखते हैं. उनकी मीर फाउंडेशन भी इसी दिशा में लगातार काम करती दिख जाती है.

Source link

The post कोरोना से लड़ाई में शाहरुख खान ने डोनेट किए 500 Remdesivir इनजेक्शन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुक्रिया appeared first on Indian Pillar.

]]>
5178