Filmmaker Rajkumar Santoshi Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 16 Dec 2020 09:28:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Filmmaker Rajkumar Santoshi Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 मध्यप्रदेश में लगातार तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, भोपाल में खोलेंगे फिल्म अकादमी https://www.indianpillar.com/bollywood/filmmaker-rajkumar-santoshi-make-three-film-in-bhopal-and-meet-mp-home-minister-narrottam-mishra/ Wed, 16 Dec 2020 10:00:53 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5970 बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी ने मंगलवार को कहा कि वह भोपाल में अगले साल तीन फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे और यहां एक फिल्म अकादमी शुरू करने…

The post मध्यप्रदेश में लगातार तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, भोपाल में खोलेंगे फिल्म अकादमी appeared first on Indian Pillar.

]]>
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी ने मंगलवार को कहा कि वह भोपाल में अगले साल तीन फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे और यहां एक फिल्म अकादमी शुरू करने के बारे में भी सोच रहे हैं. इस सिलसिले में उन्होंने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात भी की. गृहमंत्री ने मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की.

राजुकमार संतोषी ने नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में पत्रकारों को कहा,”मैं यहां अगले साल तीन फिल्मों की लगातार शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं. यहां अपना एक ऑफिस भी खोलने जा रहा हूं. बस आप लोगों का सहयोग चाहिए हैं.” इसके अलावा, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या भोपाल को फिल्म सिटी के रूप में विकसित करने की उनकी इच्छा है?

फिल्म सिटी पर जताई सहमति

इस सवाल के जवाब में राजकुमार संतोषी ने कहा, “जी हां, वह भी मेरी इच्छा है. एक (फिल्म) अकादमी भी शुरू करने की इच्छा है मेरी. उसी का प्रयास कर रहा हूं. उसको लेकर नरोत्तम मिश्रा बहुत सहयोग दे रहे हैं. मैं यहां मुख्य रूप से इनको धन्यवाद बोलने आया हूं.” वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी खुशी जताई है. उन्होंने इससे संबंधित एक ट्वीट भी किया है.

यहां देखिए नरोत्तम मिश्रा का ट्वीट और राजकुमार संतोषी बयान-

मध्य प्रदेश के कलाकारों के लिए बात 

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा,”जानेमाने फ़िल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी जी भोपाल में अगले साल तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे. उन्होंने आज मुलाकात कर यहां फ़िल्म अकादमी शुरू करने के बारे में भी चर्चा की है. मैंने उनसे फिल्मों में मप्र के कलाकारों, प्रतिभाओं को मौका देने का आग्रह किया है.”

Source link

The post मध्यप्रदेश में लगातार तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, भोपाल में खोलेंगे फिल्म अकादमी appeared first on Indian Pillar.

]]>
5970