Galaxy A21s Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 16 Jun 2020 16:57:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Galaxy A21s Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 5000 एमएएच बैटरी से लैस Samsung Galaxy A21s आज भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-a21s-set-to-launch-in-india-today-know-expected-features-and-price/ Wed, 17 Jun 2020 03:00:39 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2259 दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung आज भारत में Galaxy A21s हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन को भारतीय मार्केट में 5000 एमएएच बैटरी, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर,…

The post 5000 एमएएच बैटरी से लैस Samsung Galaxy A21s आज भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung आज भारत में Galaxy A21s हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन को भारतीय मार्केट में 5000 एमएएच बैटरी, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को लेकर कंपनी ने हाल ही में एक टीजर भी जारी किया था। आपको बता दें कि इस फोन को सबसे पहले यूके की मार्केट में लॉन्च किया गया था। तो चलिए इस फोन के फीचर्स, कीमत और अन्य संभावित डिटेल्स आपको बता देते हैं।

Samsung Galaxy A21s की संभावित भारतीय कीमत: भारत में इस फोन की कीमत उतनी ही होने की उम्मीद है जितनी यूके में है। आपको बता दें कि यूके में इस फोन की कीमत GBP यानी करीब 17,000 रुपये है। भारत में भी इसे 20,000 रुपये से नीचे की कीमत में ही लॉन्च किया जा सकता है। फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A21s के संभावित फीचर्स: फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720X1600 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। वहीं, यह एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकीत है। साथ ही इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। तीसरा और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया होगा जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

The post 5000 एमएएच बैटरी से लैस Samsung Galaxy A21s आज भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
2259