Galaxy Note10 Lite India Launch Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 21 Jan 2020 13:45:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Galaxy Note10 Lite India Launch Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 8GB रैम और S Pen से है लैस https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-note-10-lite-india-launch-know-price-features-and-specifications/ Tue, 21 Jan 2020 13:43:07 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=752 दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट एक नया फोन लॉन्च किया है। इसका नाम Galaxy Note 10 Lite है। यह फोन Galaxy Note 10 का टोन्ड…

The post Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 8GB रैम और S Pen से है लैस appeared first on Indian Pillar.

]]>

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट एक नया फोन लॉन्च किया है। इसका नाम Galaxy Note 10 Lite है। यह फोन Galaxy Note 10 का टोन्ड वर्जन है। 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन को दमदार S Pen समेत कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस फोन को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता:

इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, इसका दूसरा वर्जन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 42,999 रुपये है। इसे ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर में पेश किया गया है। Galaxy Note 10 Lite की प्री-बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं। इस 3 फरवरी से मुख्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। इस फोन के एक ऑफर भी पेश किया गया है जिसके तहत अगर कोई Samsung यूजर अपना फोन अपग्रेड करना चाहे तो उसे 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite के फीचर्स:

ड्यूल-सिम सपोर्ट इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस Infinity-O Super AMOLED एज टू एज डिस्प्ले मौजूद है। इशका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2400 और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन में 2.7 गीगाहर्ट्ज एक्सीनोस 9810 ऑक्टा-कोर प्रोससर दिया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में S Pen stylus बिल्ट-इन है। यह ब्लूटूथ लो-एनर्जी सपोर्ट के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ड्यूल पिक्सल ऑटोफोक्स से लैस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल (वाइड-एंगल कैमरा) का है। इसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा और आखिरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है। इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फोन  में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 8GB रैम और S Pen से है लैस appeared first on Indian Pillar.

]]>
752