Gippy Grewal Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 05 Dec 2020 11:23:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Gippy Grewal Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 किसान आंदोलन को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिलने से खफा हुए गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू ने दिया ऐसा रिएक्शन https://www.indianpillar.com/bollywood/gippy-grewal-slam-on-bollywood-for-not-support-farmers-protest-actress-taapsee-pannu-react/ Sat, 05 Dec 2020 11:23:44 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4127 मुंबईः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शनिवार को बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों…

The post किसान आंदोलन को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिलने से खफा हुए गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू ने दिया ऐसा रिएक्शन appeared first on Indian Pillar.

]]>
मुंबईः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शनिवार को बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों के प्रदर्शनों के बीच उनके समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी. हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को लगातार दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं.

गिप्पी ग्रेवाल के नाम से मशहूर 37 वर्षीय रूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने ट्विटर पर लिखा कि वर्षों तक पंजाब ने खुली बाहों से बॉलीवुड का स्वागत किया लेकिन इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी तकलीफदेह है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय बॉलीवुड, हमेशा आपकी फिल्में पंजाब में खूब सफल रहीं और यहां हर बार आपका खुली बाहों के साथ स्वागत किया गया. लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आप न आए और न ही आपने एक शब्द भी बोला. बहुत निराशा हुई.’

तापसी पन्नू ने दिया ये रिएक्शन

गायक जसविंदर सिंह बैंस ‘जॉज़ी बी’ ने भी इस मामले में ग्रेवाल का समर्थन किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिनका जमीर जिंदा है वह समर्थन में आ रहे हैं.’’तापसी पन्नू ने ग्रेवाल के ट्वीट पर जवाब में लिखा कि बॉलीवुड में ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के प्रदर्शन समेत विवादित मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रहे हैं और उनकी यह आम टिप्पणी ‘हतोत्साहित’ करने वाली है.

 

इन सितारों ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

बता दें कि तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनू सूद, हंसल मेहता, मोहम्मद जिशान अय्यूब, दिव्या दत्त और नेहा शर्मा समेत बॉलीवुड के कई सितारे किसानों के समर्थन में सामने आए हैं. वहीं, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया है. वह कंगना रनौत के बयानों पर लगतार पलटवार कर रहे थे.

Source link

The post किसान आंदोलन को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिलने से खफा हुए गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू ने दिया ऐसा रिएक्शन appeared first on Indian Pillar.

]]>
4127