Gold Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 15 Dec 2020 07:51:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Gold Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Gold and Silver Rates: गोल्ड की कीमत बढ़ी या सिल्वर के दाम में आई गिरावट, जानें कीमतों का ताजा अपडेट https://www.indianpillar.com/business/gold-and-silver-rates-on-15-december-2020-bullion-rates-updates/ Tue, 15 Dec 2020 09:00:44 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5823 अमेरिका में इकोनॉमिक स्टिमुलस पैकेज की संभावना बढ़ने के साथ ही गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़त दर्ज की गई है. इसका असर घरेलू कीमतों पर भी दिखा. भारतीय…

The post Gold and Silver Rates: गोल्ड की कीमत बढ़ी या सिल्वर के दाम में आई गिरावट, जानें कीमतों का ताजा अपडेट appeared first on Indian Pillar.

]]>
अमेरिका में इकोनॉमिक स्टिमुलस पैकेज की संभावना बढ़ने के साथ ही गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़त दर्ज की गई है. इसका असर घरेलू कीमतों पर भी दिखा. भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त दिखी. दरअसल अमेरिकी पैकेजों की वजह से महंगाई बढ़ने के आसार हैं. निवेशक इस महंगाई को हेज करने की कोशिश करते हैं इसलिए गोल्ड में निवेश बढ़ता है. गोल्ड की कीमत बढ़ने की यह एक अहम वजह है. मंगलवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.21 फीसदी यानी 105 रुपये बढ़ कर 49,044 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर की कीमत 0.25 फीसदी बढ़ यानी 159 रुपये बढ़ कर 63,630 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

दिल्ली मार्केट में गोल्ड में गिरावट

दिल्ली मार्केट में सोमवार को गोल्ड की कीमत 460 रुपये गिर कर48,371 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई वहीं सिल्वर की कीमत 629 रुपये गिर कर 62,469 रुपये प्रति किलो हो गई. इस बीच, अहमदाबाद मंगलवार को गोल्ड स्पॉटकी कीमत 48830 रुपये प्रति दस ग्राम और गोल्ड फ्यूचर की कीमत 49066 प्रति दस ग्राम रही.

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के दाम स्थिर

ग्लोबल मार्केट में मंगलवार को गोल्ड की कीमत में कोई खास इजाफा नहीं हुआ. दरअसल कोरोना वैक्सीन की सफलता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में स्टिमुलस की उम्मीदों की वजह से ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमत घट रही है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत रही 1826.68 डॉलर प्रति औंस. यूएस गोल्ड फ्यचूर 0.1 फीसदी गिर कर 1829.70 डॉलर पर पहुंच गया.  वहीं एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.4 फीसदी गिर कर 1171.32 टन पर आ गई. वहीं सिल्वर की कीमत 0.2 फीसदी बढ़ कर 23.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

Source link

The post Gold and Silver Rates: गोल्ड की कीमत बढ़ी या सिल्वर के दाम में आई गिरावट, जानें कीमतों का ताजा अपडेट appeared first on Indian Pillar.

]]>
5823
Gold Silver Rate Today: गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट का दौर, जानें आज कहां पहुंचे हैं दाम https://www.indianpillar.com/business/gold-silver-rates-on-9-december-2020-bullion-rates-updates/ Wed, 09 Dec 2020 10:00:59 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4788 दुनिया भर में शेयर मार्केट की रैली की वजह से भारतीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में कमी दर्ज की गई. बुधवार को एमसीएक्स में गोल्ड की कीमत 0.6 फीसदी…

The post Gold Silver Rate Today: गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट का दौर, जानें आज कहां पहुंचे हैं दाम appeared first on Indian Pillar.

]]>
दुनिया भर में शेयर मार्केट की रैली की वजह से भारतीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में कमी दर्ज की गई. बुधवार को एमसीएक्स में गोल्ड की कीमत 0.6 फीसदी गिर कर 49815 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई वहीं सिल्वर में 1.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 64,404 प्रति किलो पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सेशन में गोल्ड 0.2 फीसदी चढ़ा था और सिल्वर में 0.6 फीसदी की गिरावट थी.

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड गिरा

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के दाम में गिरावट आई. वैक्सीन विकसित करने के मोर्चे पर मिल रही सफलता की वजह से निवेशक अब ज्यादा जोखिम वाले निवेश इंस्ट्रूमेंट यानी शेयर जैसे इंस्ट्रूमेंट में निवेश कर रहे हैं. लेकिन अमेरिका में अर्थव्यवस्था को स्टिमुलस पैकेज मिलने की संभावना तेज होने के बाद गोल्ड को लोअर लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है. स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी गिर कर 1,865.46 डॉलर प्रति पर पहुंच गया. सिल्वर में 0.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 24.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

दिल्ली मार्केट में गोल्ड के दाम में बढ़त दर्ज

घरेलू मार्केट में अहमदाबाद में बुधवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत रही 49671 रुपये प्रति दस ग्राम, वहीं फ्यूचर गोल्ड की कीमत रही 49732 रुपये प्रति दस ग्राम. दिल्ली मार्केट में मंगलवार को गोल्ड की कीमत 816 रुपये बढ़ कर 49,430 दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं सिल्वर में भारी मांग की वजह से इसकी कीमत 3063 रुपये बढ़ कर 64,361 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

Source link

The post Gold Silver Rate Today: गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट का दौर, जानें आज कहां पहुंचे हैं दाम appeared first on Indian Pillar.

]]>
4788
काम की खबर: गोल्ड है आपके पास तो अभी करें होल्ड, फिर आ सकती है चमक https://www.indianpillar.com/business/gold-rate-is-sliding-rapidly-should-you-buy-or-sell-know-detail/ Sun, 06 Dec 2020 09:30:11 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4194 भले ही कोरोना वैक्सीन आ गई हो लेकिन अर्थव्यवस्था का संकट खत्म होने में अभी काफी वक्त लगेगा. गोल्ड में यह गिरावट अस्थायी है. सोना और चढ़ेगा. 56 हजार की…

The post काम की खबर: गोल्ड है आपके पास तो अभी करें होल्ड, फिर आ सकती है चमक appeared first on Indian Pillar.

]]>
भले ही कोरोना वैक्सीन आ गई हो लेकिन अर्थव्यवस्था का संकट खत्म होने में अभी काफी वक्त लगेगा. गोल्ड में यह गिरावट अस्थायी है. सोना और चढ़ेगा.

56 हजार की ऊंचाई से अब 48,000 रुपये के आसपास. पिछले कुछ अरसे में गोल्ड ने जितनी ऊंचाई हासिल की, अब यह उतनी ही तेजी से नीचे आ रहा है. ऐसी स्थिति में सोना खरीदने वाले दम साधे हुए हैं. उन्हें लग रहा है कि इसके दाम और गिरेंगे. भले ही कोरोना वैक्सीन आ गई हो लेकिन अर्थव्यवस्था का संकट खत्म होने में अभी काफी वक्त लगेगा. गोल्ड में यह गिरावट अस्थायी है. सोना और चढ़ेगा. इसलिए बेचने में हिचकिचा रहे हैं. सवाल यह है कि निवेशक को क्या करना चाहिए.

खरीदारी के अच्छे मौके बन रहे हैं

विश्लेषकों का मानना है कि गोल्ड में आने वाले कुछ दिनों तक कमजोरी देखने को मिल सकती है लेकिन कुल मिला कर देखें तो इकनॉमी में अभी कोई रफ्तार नहीं दिख रही और आगे भी इसके आसार कमजोर ही नजर आते हैं. अमेरिकी डॉलर में भी अभी कमजोरी है. लिहाजा गोल्ड में जल्द ही रिकवरी दिख सकती है. हालांकि इस समय जब गोल्ड के भाव नीचे आ रहे हैं तो खरीदारी के भी अच्छे मौके बन रहे हैं. जिन लोगों ने सोने में ऊपरी स्तरों पर खरीदारी की थी उनके लिए यह अच्छा होगा कि वे अभी इसे होल्ड करें. वो सही मौके का इंतजार करें. गोल्ड में अभी ट्रेंड निगेटिव नहीं हुआ है.

गोल्ड है तो अभी होल्ड करने में ही समझदारी

दरअसल गोल्ड ने हमेशा अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इतना रिटर्न किसी एसेट क्लास में नहीं मिला है. गोल्ड का ग्लोबल आउटलुक भी पॉजीटिव है. लिहाजा गोल्ड के अभी और चढ़ने की गुंजाइश बनी हुई है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह 54 हजार रुपये के आंकड़े को छू सकता है. दरअसल पिछले दिनों शेयर बाजार में तेजी की वजह से निवेशकों का रुझान इसकी ओर बढ़ा है. यही वजह है कि गोल्ड में निवेश घटा है. लेकिन यह अस्थायी ट्रेंड है. कोरोना वैक्सीन भले ही बन गई है लेकिन अभी इसके आम लोगों तक पहुंचने में बहुत देरी है और इसका अर्थव्यवस्था पर इतना जल्दी प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसलिए सोना है आपके पास तो अभी होल्ड करें.

source

The post काम की खबर: गोल्ड है आपके पास तो अभी करें होल्ड, फिर आ सकती है चमक appeared first on Indian Pillar.

]]>
4194