Google Play Music Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 23 Feb 2021 09:21:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Google Play Music Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 कल से बंद हो रही है Google की ये पॉप्युलर सर्विस, तुरंत कर लें डेटा ट्रांसफर, बस आज है आखिरी मौका https://www.indianpillar.com/technology/google-s-popular-play-music-service-to-be-block-24-february-2021-so-transfer-your-data-immediately-today-is-the-last-chance/ Tue, 23 Feb 2021 09:21:54 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9299 टेक कंपनी Google की पॉप्युलर सर्विस गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) कल यानी 24 फरवरी 2021 से बंद हो रही है। Google की तरफ से पिछले साल दिसंबर में…

The post कल से बंद हो रही है Google की ये पॉप्युलर सर्विस, तुरंत कर लें डेटा ट्रांसफर, बस आज है आखिरी मौका appeared first on Indian Pillar.

]]>
टेक कंपनी Google की पॉप्युलर सर्विस गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) कल यानी 24 फरवरी 2021 से बंद हो रही है। Google की तरफ से पिछले साल दिसंबर में Google Play Music सर्विस को बंद करने का ऐलान किया गया था। Google के एंड्राइड बेस्ड ज्यादातर स्मार्टफोन में Google Play Music सर्विस की सुविधा दी जाती है। यह एक ऐप बेस्ड सर्विस है, जिसका इस्तेमाल यूजर म्यूजिक और ऑडियो को सुनने में करते हैं। लेकिन अब Google की ये सर्विस 24 दिसंबर से बंद हो रही है। ऐसे में यूजर को तुरंत अपना डेटा ट्रांसफर कर लेना चाहिए, क्योंकि आज के बाद Google Play Music का सारा डेटा डिलीट हो जाएगा।

Play Music का डेटा Youtube Music में कर सकते हैं ट्रांसफर

Google की तरफ से यूजर को यूट्यूब म्यूजिक (Youtube Music) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह भी एक ऐप बेस्ड सर्विस है। Youtube Music की सुविधा के बाद कंपनी ने Google Play Music को बंद करने का ऐलान किया था। Youtube Music ऐप में यूजर Google Play Music की तरह ही फोन में मौजूद गानों को सुना सकते हैं। साथ ही youtube के गानों को सुना जा सकेगा। मतलब Youtube Music ऐप को Google Play Music का प्रो वर्जन कहा जा सकता है। ऐसे में कंपनी यूजर्स को Play Music का डेटा Youtube Music में ट्रांसफर करने की भी सुविधा दी जाती है।

कैसे डेटा करें ट्रांसफर

  • ब्राउजर में music.youtube.com/transfer पर जाना होगा।
  • जहां ट्रांसफर का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद डेटा ट्रांसफर शुरू हो जाएगा।
  • डेटा के साइज के हिसाब से डेटा ट्रांसफर में वक्त लगेगा।
  • ट्रांसफर पूरा होने पर आपको नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
  • इस तरह यूजर सेव किए गए गानों, सेटिंग्स, सब्सक्रिप्शन और प्लेलिस्ट को Youtube Music ऐप में ट्रांसफर कर पाएंगे.

source

The post कल से बंद हो रही है Google की ये पॉप्युलर सर्विस, तुरंत कर लें डेटा ट्रांसफर, बस आज है आखिरी मौका appeared first on Indian Pillar.

]]>
9299