Hair Loss Prevantion Tips Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 25 Jul 2020 22:32:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Hair Loss Prevantion Tips Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान तो ये घरेलू उपाय आएंगे काम https://www.indianpillar.com/lifestyle/home-remedies-to-get-rid-from-white-hair-know-how/ Sun, 26 Jul 2020 04:30:08 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3216 बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना लाजमी है। लेकिन सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं बल्कि बाल सफेद होने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण,…

The post क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान तो ये घरेलू उपाय आएंगे काम appeared first on Indian Pillar.

]]>

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना लाजमी है। लेकिन सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं बल्कि बाल सफेद होने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, गलत खानपान और शरीर में खनिज तत्वों की कमी आदि। बाल सफेद होने से कई लोग काफी परेशान हो जाते हैं। साथ ही कई तरह के प्रोडक्टस भी इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। क्योंकि इस तरह के प्रोडक्ट्स में कैमिकल्स पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बालों के सफेद होने से परेशान हैं तो इससे निजात पा सकते हैं कुछ घरेलू तरीकों के जरिए। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों को।

ब्लैक कॉफी:

ब्लैक कॉफी में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। यह बालों को सफेद होने से बचाता है। इसके लिए एक कटोरी में ब्लैक कॉफी लें। फिर इसमें शैंपू और पानी मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर कुछ देर तक के लिए बालों पर लगा दें। कुछ देर बाद बालों को धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

प्याज का रस:

प्याज का रस सिर्फ बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए ही नहीं बल्कि सफेद बालों की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसेक लिए एक प्याज का रस अच्छे से निकाल लें। फिर इसे बालों की जड़ों पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

आंवला और नींबू:

आंवले को पीसकर इसमें नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से बालों में मसाज करें। जब यह सूख जाए तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। आप शैम्पू से बालों को धो भी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: वैसे तो उपरोक्त सुझाव केवल जानकारी मात्र है। अगर आपको बाल सफेद होने की ज्यादा परेशानी है तो आप किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह भी ले सकते हैं। अगर यह बीमारी या संक्रमण के लक्षणों के कारण है तो आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। 

The post क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान तो ये घरेलू उपाय आएंगे काम appeared first on Indian Pillar.

]]>
3216