Harley Davidson Bikes in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 13 Jun 2020 12:06:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Harley Davidson Bikes in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Harley Davidson BS6 मॉडल पर मिल रहा लिमिटेड समय के लिए 56,000 रुपये का डिस्काउंट https://www.indianpillar.com/automobile-news/harley-davidson-street-rod-bs6-model-available-on-huge-discount-of-rs-56-thousand-for-limited-period/ Sat, 13 Jun 2020 12:06:21 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2122 भारतीय बाजार में क्रूज बाइकों की डिमांड बहुत है। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है की लोग बाइक का लुक, फीचर्स, लॉन्ग लास्टिंग, इंजन पावर आदि को चेक और…

The post Harley Davidson BS6 मॉडल पर मिल रहा लिमिटेड समय के लिए 56,000 रुपये का डिस्काउंट appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारतीय बाजार में क्रूज बाइकों की डिमांड बहुत है। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है की लोग बाइक का लुक, फीचर्स, लॉन्ग लास्टिंग, इंजन पावर आदि को चेक और तुलना कर ही बाइक खरीद रहें हैं। पहले लोग सिर्फ माइलेज और कम कीमत को देखकर बाइक पसंद करते थे। लोगों की इस पसंद को देखते हुए बाइक निर्माता कंपनीयां भारत में अपने लिए बड़ा अवसर तलाश रही हैं। भारत में कुछ गिनी-चुनी ही क्रूज बाइक हैं और क्रूज बाइक में Harley Davidson का नाम बहुत मशहूर है। Harley अपनी बाइक के स्टाइलिस्ट लुक और महंगी कीमत के कारण मशहूर है। इस अमेरिकी कंपनी के भारत में भी बहुत चाहने वाले ग्राहक हैं। कंपनी अपने कुछ खास मॉडल्स को भारत में बेचती है। इनमें से एक मॉडल स्ट्रीट रॉड (Street Rod) है जिसके BS6 एमिशन वेरिएंट पर कंपनी ने डिस्काउंट की घोषणा की है।

Harley Davidson Street Rod BS6 मॉडल पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट: इस बाइक के Harley Davidson Street Rod BS6 मॉडल के सिर्फ Vivid Black कलर पर ही डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी ने 2020 Street Rod BS6 की कीमत में 56,000 रुपये डिस्काउंट देने की बात कही है। फिलहाल दिल्ली में कंपनी के इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 6,55,500 रुपये है। वहीं, 56,000 की डिस्काउंट देने के बाद इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 99 हजार हो गई है।

कंपनी ने यह साफ बताया है की यह डिस्काउंट केवल Vivid Black कलर ऑप्शन पर ही उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य किसी भी कलर या मॉडल पर कोई छूट या ऑफर नहीं है, बल्कि अलग-अलग कलर के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी भी हो सकती है। भारत में Street Rod BS6 चार कलर में उपलब्ध है जिसमें परफॉरमेंस ऑरेंज, स्टोन वॉश्ड व्हाइट पर्ल, विविड ब्लैक और रिवर रॉक ग्रे डेनिम शामिल हैं। विविड ब्लैक पर मिलने वाला डिस्काउंट ऑफर केवल लिमिटेड समय के लिए है।

अमेरिकी कंपनी Harley Davidson की Street Rod बाइक भारत में उपलब्ध दूसरी सबसे सस्ती बाइक है। इससे सस्ता मॉडल Street 750 है जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 34 हजार रूपये है।

The post Harley Davidson BS6 मॉडल पर मिल रहा लिमिटेड समय के लिए 56,000 रुपये का डिस्काउंट appeared first on Indian Pillar.

]]>
2122