health care Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 03 Sep 2020 16:25:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 health care Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 सिरदर्द से हैं परेशान तो इन घरेलू असरदार उपायों को जरूर करें ट्राई https://www.indianpillar.com/health-news/effective-home-remedies-to-get-rid-of-headache-try-these-tips/ Fri, 04 Sep 2020 03:30:33 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3682 भागदौड़ भरी इस जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है। काम ज्यादा हो जाए सिरदर्द होने लगता है, भागदौड़ ज्यादा हो जाए तो भी सिरदर्द होने लगता है।…

The post सिरदर्द से हैं परेशान तो इन घरेलू असरदार उपायों को जरूर करें ट्राई appeared first on Indian Pillar.

]]>

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है। काम ज्यादा हो जाए सिरदर्द होने लगता है, भागदौड़ ज्यादा हो जाए तो भी सिरदर्द होने लगता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि तनाव और वर्क लोड सिरदर्द का सबसे बड़ा कारण है। कई बार यह इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को मजबूरी में दवाईयां खानी पड़ती हैं। लेकिन बार-बार दवाईयां खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बता रहे हैं जिससे आपको सिरदर्द की समस्या से निजात मिल जाएगी।

इन घरेलू नुस्खों से पाएं सिरदर्द की समस्या से निजात:

  • लगातार सिरदर्द होना भी सही नहीं होता है। आप गर्म पानी में जायफल का पाउडर मिलाकर उसे पीएं। इससे आपको सिरदर्द में राहत मिल सकती है।
  • सिरदर्द को दूर करने के लिए लौंग का तेल अच्छा होता है। लौंग के तेल में नारियल का तेल मिलाएं। इस मिक्चर को माथे पर लगाएं। इससे भी सिरदर्द में राहत मिल सकती है।
  • कई लोगों को माइग्रेन की शिकायत होती है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आप गाजर का जूस पीने की आदत डाल सकते हैं। यह तरीका दवा से ज्यादा बेहतर बताया जाता है।
  • अदरक का रस भी काफी अच्छा होता है। इससे सिर में रक्त वाहिकाओं की सूजन कम होती है। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच अदरक का रस, दो चम्मच नींबू का रस लेना होगा। इसे एक साथ मिलाएं। इसे दिन में दो तीन बार इस्तेमाल करें। इससे सिर दर्द में राहत मिलेगी।
  • तुलसी के पत्तों को चंदन के पाउडर के साथ मिला लें। इसे माथे पर लगाएं। इससे सिरदर्द में राहत मिलेगी।
  • लहसुन का रस पीने से सिरदर्द में राहत मिलती है।
  • चार-पांच लौंग को तवे पर सेक लें। फिर इसे किसी कपड़े में बांध दें। इसे कुछ-कुछ देर पर सूंघते रहें। इससे सिरदर्द कम हो जाएगा।
  • नारियल के तेल से मसाज करने पर सिरदर्द से राहत मिलती है।
  • टाइट चोटी, टाइट पगड़ी बांधने से भी कई बार सिरदर्द हो जाता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करें।

The post सिरदर्द से हैं परेशान तो इन घरेलू असरदार उपायों को जरूर करें ट्राई appeared first on Indian Pillar.

]]>
3682
हैंड सैनिटाइजर सेहत के लिए बन सकता है हानिकारक, जानें कैसे https://www.indianpillar.com/health-news/massive-use-of-hand-sanitizer-also-harmful-to-our-health-know-how/ Sat, 11 Jul 2020 07:30:08 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2865 कोरोना महामारी में लोगों के जीने का तरीका बहुत बदल गया है। फेसमास्क और हैंड सैनिटाइजर जीवन जीने की आवश्यक वस्तु बन गए हैं। डॉक्टर्स हमेशा सलाह देते हैं की…

The post हैंड सैनिटाइजर सेहत के लिए बन सकता है हानिकारक, जानें कैसे appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोना महामारी में लोगों के जीने का तरीका बहुत बदल गया है। फेसमास्क और हैंड सैनिटाइजर जीवन जीने की आवश्यक वस्तु बन गए हैं। डॉक्टर्स हमेशा सलाह देते हैं की बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं। हाथ धोने के लिए अगर साबुन और पानी उपलब्ध न हो तो आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। कोरोनावायरस के चलते हमारी लाइफ में सैनिटाइजर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। हमे यह ध्यान में रखना चाहिए की सैनिटाइजर का इस्तेमाल कितना करें की वह हमारे लिए हानिकारक न हो। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की अधिक सैनिटाइजर का इस्तेमाल इंसान के स्वास्थय को किस तरह प्रभावित कर रहा है।

कहा जाता है कि हैंड सैनिटाइजर में कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल होना जरुरी है। लेकिन बाजार में उपलब्ध कुछ सैनिटाइजर ऐसे हैं जिनमें अल्कोहल की जगह पर ट्राईक्लोसन मौजूद होता है। यह ट्राईक्लोसन एक तरह का घातक जीवाणुरोधक पदार्थ है और इसका अधिक इस्तेमाल सेहत के हानिकारक है। स्कीन आसानी से ट्राईक्लोसन को ऑब्जर्व कर लेता है। यह पदार्थ मांसपेशी, थायरॉयड फंक्शन और लीवर को प्रभावित कर सकता है।

कई बार देखा गया है की पानी सामने होने पर भी लोग हाथ नहीं धोते बल्कि सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसे में खाने से पहले कभी भी हाथों पर सैनिटाइजर न लगाएं। सैनिटाइजर में कई प्रकार के रसायन पदार्थ होते हैं जो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह आपकी इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर करता है। खासकर छोटे बच्चों पर इसका जल्दी प्रभाव पड़ता है।

बाजार में मिलने वाले खुशबूदार सैनिटाइजर को खरीदने से बचें। जिन सैनिटाइजर में आर्टिफीशियल खुशबू का इस्तेमाल किया जाता है उनमें ज्यादा मात्रा में रासायनिक पदार्थ होते हैं। यह हानिकारक खुशबू धीरे-धीरे सेहत पर गलत असर डालती है। हैंड सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा अधिक होने के कारण यह ज्यादा ज्वलनशील पदार्थ बन जाते हैं। हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करते समय या इस्तेमाल करने के तुरंत बाद आग के पास जाने से बचें।

कई बार देखा गया है की लोग हैंड सैनिटाइजर से ही फेसमास्क को साफ कर लेते हैं। उनका मानना यह है की इससे फेस मास्क डिसइंफेक्ट हो जाएगा परन्तु यह गलत है। सैनिटाइजर से फेसमास्क को साफ करने पर सैनिटाइजर की स्टीम फेस मास्क पर फंसी रहती है। ऐसे में जब आप फेस मास्क को इस्तेमाल करेंगे तो आपको उबकाई या उल्टी हो सकती है।

कैसे हैंड सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बचा जा सकता है:

  • ज्यादातर समय अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं।
  • हैंड सैनिटाइजर को एयर टाइट बोतल में रखें।
  • बच्चों के पहुंच से हैंड सैनिटाइजर को दूर रखें।
  • हैंड सैनिटाइजर को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।
  • खाने की टेबल और किचन में सैनिटाइजर को न रखें और न ही उस जगह पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • अपने मास्क को हमेशा साबुन और पानी से साफ करें।
  • कोरोना काल में सैनिटाइजर हमारी लाइफ की एक अहम जरुरत बन चुका है, लेकिन साबुन और पानी से हाथ धोने को ज्यादा प्राथमिकता दें।

The post हैंड सैनिटाइजर सेहत के लिए बन सकता है हानिकारक, जानें कैसे appeared first on Indian Pillar.

]]>
2865
लंबे समय के बाद खुलेगा Eiffel Tower, फ्रांस में पर्यटक देंगे दस्तक https://www.indianpillar.com/travel-news/lockdown-news-france-tourism-visitors-can-visit-at-eiffel-tower-from-25th-june/ Fri, 12 Jun 2020 03:30:27 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2051 कोरोनावायरस के चलते देश-दुनिया में लॉकडाउन का माहौल है। लेकिन अब अर्थव्यवस्था इतनी नीचे आ चुकी है कि लॉकडाउन में लोगों को कुछ ढील दी गई है। अगर कोरोना प्रभावित…

The post लंबे समय के बाद खुलेगा Eiffel Tower, फ्रांस में पर्यटक देंगे दस्तक appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोनावायरस के चलते देश-दुनिया में लॉकडाउन का माहौल है। लेकिन अब अर्थव्यवस्था इतनी नीचे आ चुकी है कि लॉकडाउन में लोगों को कुछ ढील दी गई है। अगर कोरोना प्रभावित देशों की बात करें तो फ्रांस इनमें 12वें नंबर पर है। यहां पर 1,53,634 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इसके वाबजूद भी फ्रांस ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देना शुरू कर दिया है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फ्रांस के पेरिस में सबसे ज्यादा पर्यटकों वाली जगह एफिल टॉवर है। ऐसे में एफिल टॉवर वेबसाइट के मुताबिक, 25 जून से पेरिस स्थित एफिल टॉवर को खोल दिया जाएगा। पिछले तीन महीनों से इसे लॉकडाउन के चलते बंद रखा गया था। यहां पर लॉकडाउन के पहले लाखों पर्यटक घूमने आते थे। यह जगह बेहद लोकप्रिय है।

एफिल टॉवर देखने आने वाले हर 11 साल के ऊपर के व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इस दौरान लोग लिफ्ट या एलिवेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। लोगों को केवल सीढ़ियों से जाने की ही इजाजत दी जाएगी।

एफिल टॉवर वेबसाइट पर यह भी बताया गया है एफिल टॉवर को खोलते समय सोशल डिस्टैंसिंग को ध्यान में रखा जा रहा है। यहां पर प्रति मंजिल में सीमित लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। इससे लोगों के बीच संक्रमण का जोखिम कम हो जाएगा। यहां पर दी गई जानकारी के मुताबिक, टॉवर का टॉप फ्लोर फिलहाल बंद रखा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ऊपर वाली लिफ्ट काफी छोटी है। हालांकि, गर्मियों के दौरान यह खोला जा सकता है।

जानें क्यों है एफिल टॉवर लोकप्रिय: एफिल टॉवर के लोकप्रिय होने के मुख्य कारणों में कई चीजें शामिल हैं। इनमें आधुनिक और कलात्मक डिजाइन भी शामिल हैं। एफिल टॉवर एक लोहे का जालीदार टॉवहै जो चैंप दी मार्स, पैरिस में स्थित है। इसका नाम इंजीनियर गुस्तेव एफिल के नाम पर रखा गया था। इन्होंने ने ही इस टॉवर को डिजाइन और इसका निर्माण किया था।

The post लंबे समय के बाद खुलेगा Eiffel Tower, फ्रांस में पर्यटक देंगे दस्तक appeared first on Indian Pillar.

]]>
2051