Health Tips Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 19 Dec 2020 11:41:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Health Tips Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Health Tips: इन आदतों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल, हमेशा रहेंगे स्वस्थ https://www.indianpillar.com/health-news/health-tips-habits-you-can-add-to-your-daily-routine-to-keep-your-healthy-details-here/ Sat, 19 Dec 2020 13:30:04 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6476 Health Tips: अच्छी आदतें होने से मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद मिलती हैं. दिल संबंधित समस्याएं किसी भी उम्र में हो सकती हैं. ऐसी…

The post Health Tips: इन आदतों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल, हमेशा रहेंगे स्वस्थ appeared first on Indian Pillar.

]]>
Health Tips: अच्छी आदतें होने से मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद मिलती हैं. दिल संबंधित समस्याएं किसी भी उम्र में हो सकती हैं. ऐसी किसी भी बीमारी से दूर रहने के लिये हमें कुछ बुरी आदतों जैसे कि धूम्रपान और अत्यधिक शराब पीने से चीजों से दूर रहना चाहिए. आपको कुछ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए जो आपको फिट और स्वस्थ रखने में मदद करेंगी.

स्वस्थ भोजन

आपका स्वस्थ भोजन एक अत्यंत महत्वपूर्ण आदत है जिसका सभी को पालन करना चाहिए. स्वस्थ भोजन हमारे शरीर को लाभ पहुंचाता है और हमें अपने दिन को ताजा और सकारात्मक महसूस करने की ऊर्जा देता है. अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें. जितना हो सके बाहर के खाने से परहेज करें.

पर्याप्त नींद लेना

पर्याप्त नींद लेने से हृदय संबंधी किसी भी बीमारी के होने का खतरा कम हो जाता है. कम से कम 8 घंटे की नींद लें. ये आपके स्वास्थ्य के लिये बेहद जरूरी है. पर्याप्त नींद ना लेना आपके समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है.

कार्डियो

कार्डियो एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिये बेहद लाभदायक होता है. आपको दिन में कम से कम एक बार 40 मिनट के लिये कार्डियो करना चाहिए. कार्डियो एक्सरसाइज के किसी भी रूप से आपकी कैलोरी बर्न होगी और आपका दिल मजबूत होगा. ऐसा करने से आप ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे.

ब्रश करना

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि मुंह में बैक्टीरिया होने से मसूड़ों की बीमारी हो सकती है जो आगे चलकर रक्तप्रवाह में बदल सकती है और रक्त वाहिकाओं में सूजन पैदा कर सकती है. अपने दांतों को सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें.

Source link

The post Health Tips: इन आदतों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल, हमेशा रहेंगे स्वस्थ appeared first on Indian Pillar.

]]>
6476
Health Tips: सूखी खांसी लंबे समय तक आपको कर सकती है परेशान, निजात पाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे https://www.indianpillar.com/health-news/health-tips-dry-cough-can-trouble-you-for-a-long-time-try-these-home-remedies/ Sat, 19 Dec 2020 11:30:31 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6454 मौसम में बदलाव के साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा आता है. कोरोना वायरस से होनेवाली महामारी ने खतरे को और ज्यादा बढ़ा दिया है. ऐसे समय में खांसी विकसित…

The post Health Tips: सूखी खांसी लंबे समय तक आपको कर सकती है परेशान, निजात पाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे appeared first on Indian Pillar.

]]>
मौसम में बदलाव के साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा आता है. कोरोना वायरस से होनेवाली महामारी ने खतरे को और ज्यादा बढ़ा दिया है. ऐसे समय में खांसी विकसित हो सकती है. ये नाक की निकासी में जलन के कारण स्वाभाविक क्रिया के तौर पर होती है. जबकि गीली खांसी कफ और बलगम को बढ़ाती है. इसके विपरीत, सूखी या अनुत्पादक खांसी से ऐसा नहीं होता.

सूखी खांसी बिल्कुल लगातार हो सकती है और लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती है. ये अस्थमा, पोस्ट नेसल ड्रिप या एसिड रिफ्लक्स का लक्षण हो सकता है. आपको बता दें कि पोस्ट नेसल ड्रिप नाक या साइनस से गले के पिछले हिस्से में बलगम के बहने को बताता है जबकि पेट में सामान्य रूप से मौजूद पाचन के लिए एसिड अन्न प्रणाली या घेघा में अचानक से वापस आने पर एसिड रिफ्लक्स कहलाता है. जब सूखी खांसी का लक्षण हल्का हो तो इसका देसी इलाज आसान तरीके से किया जा सकता है.

हल्दी

हल्दी में सूजन रोधी और एंटी बैक्टीरियल गुण होता है. ये सूखी खांसी को कम करने में मदद कर सकता है. हल्दी से बनी चाय सूखी खांसी की समस्या से निजात के लिए पीएं.

अदरक

अदरक में एंटी वायरल गुण होता है. ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. बेहतरीन नतीजों के लिए, अदरक को गर्म पानी में थोड़ा शहद के साथ मिलाकर रोजाना पीना मुफीद रहेगा.

भाप

पानी का गर्म भाप नमी लाता है और गले की तकलीफ को राहत पहुंचाता है. इसके अलावा गले के दर्द को आसान करने में मदद करता है. बेहतरीन नतीजों के लिए भाप लेते वक्त अपने सिर पर एक तौलिया डाल लें.

मिर्च

मिर्च में एंटी बॉयोटिक और राहत पहुंचाने वाले गुण होते हैं. ये सर्दी और खांसी को कम करने में मदद करते हैं. मिर्च विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है और सूखी खांसी दूर करने में प्रभावी होता है.

Source link

The post Health Tips: सूखी खांसी लंबे समय तक आपको कर सकती है परेशान, निजात पाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे appeared first on Indian Pillar.

]]>
6454
Health Tips: सर्दियों में जब तंग करे जोड़ों का दर्द, अपनाएं ये घरेलू उपाय https://www.indianpillar.com/health-news/health-tips-in-winter-when-you-have-joint-pain-follow-these-home-remedies/ Sat, 19 Dec 2020 00:30:34 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6373 सर्दियों के मौसम में कुछ परेशानियां जो आमतौर पर लोगों को घेरती हैं उनमें जोड़ों का दर्द भी शामिल है. विशेष तौर पर बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान…

The post Health Tips: सर्दियों में जब तंग करे जोड़ों का दर्द, अपनाएं ये घरेलू उपाय appeared first on Indian Pillar.

]]>
सर्दियों के मौसम में कुछ परेशानियां जो आमतौर पर लोगों को घेरती हैं उनमें जोड़ों का दर्द भी शामिल है. विशेष तौर पर बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान करता है. दरअसल कमजोर हड्डियां होने से ठंड के मौसम में जोड़ों में दर्द, शरीर दर्द की समस्या पैदा होती है. हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से युक्त चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए. इस समस्या से खान-पान और घरेलू उपायों को अपना कर आप राहत पाई जा सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं.

    • अमरूद सलाद जोड़ों के दर्द में बहुत फायदा पहुंचाता है. अमरूद को पनीर के साथ सेवन करने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है.

 

    • ब्रोकली और बादाम का सूप सेहत के लिए बहुत लाभदायक है. ब्रोकली और बादाम में कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं.

 

    • सर्दियों के मौसम में हल्दी दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और दूध में पाए जाने वाले कैल्शिम के गुण जोड़ों के दर्द में राहत पहंचाने का काम कर सकते हैं.

 

    • लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं. इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है .

 

Source link

The post Health Tips: सर्दियों में जब तंग करे जोड़ों का दर्द, अपनाएं ये घरेलू उपाय appeared first on Indian Pillar.

]]>
6373
Health Tips: डाइटिंग के दौरान भूल कर भी न खाएं ये चीजें, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन https://www.indianpillar.com/health-news/health-tips-do-not-eat-these-things-while-dieting-otherwise-weight-will-increase/ Fri, 18 Dec 2020 15:00:12 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6282 मोटापे को कम करने की कोशिश में लोग डाइटिंग का भी सहारा लेते हैं. लेकिन डाइटिंग करते वक्त कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए. ये जीचें अगर आप खाते…

The post Health Tips: डाइटिंग के दौरान भूल कर भी न खाएं ये चीजें, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन appeared first on Indian Pillar.

]]>
मोटापे को कम करने की कोशिश में लोग डाइटिंग का भी सहारा लेते हैं. लेकिन डाइटिंग करते वक्त कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए. ये जीचें अगर आप खाते हैं वजन घटने की जगह बढ़ सकता है. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डाइटिंग के दौरान बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.

    1. डाइटिंग के दौरान मक्शन का सेवन न करें. बटर में 80% फैट होता है. बटर में हाई कोलेस्ट्रॉल युक्त कई ऐसे पदार्थ होते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं.
    1. तली हुई चीजें,  विशेषक तले हुए स्नैक्स या चिप्स खाना डाइट के दौरान नहीं लेने चाहिए. क्योंकि इनकी गिनती भी हाई कैलोरी फूड में होती है.
    1. आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन अगर आप डाइटिंग पर हैं तो इससे आपको दूरी बनानी होगी. आइसक्रीम में शुगर और फैट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है.
    1. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो जंक फूड जैसे चाउमीन, पिज्जा, सोया चाप को भी त्याग दें. इनमें हाई स्तर पर फैटी एसिड्स, कोलेस्ट्रॉल, और कैलोरी का मात्रा होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं.
    1. वैसे तो ड्राइ फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं लेकिन इनमें फैट और कैलोरी भी काफी मात्रा में होती है, 100 ग्राम बादाम में 163 कैलोरी, वहीं काजू में 155 और पिस्ते में 185 कैलोरी की मात्रा होती है. अगर आप इनके शौकीन हैं तो आपका वजन कम होना मुश्किल है.

Source link

The post Health Tips: डाइटिंग के दौरान भूल कर भी न खाएं ये चीजें, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन appeared first on Indian Pillar.

]]>
6282
Health Tips: किशमिश में है कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स, रोजाना सुबह खाएं चंद दाने, रहें सेहतमंद https://www.indianpillar.com/health-news/health-tips-consume-some-raisins-in-morning-add-to-your-daily-diet/ Fri, 11 Dec 2020 04:30:20 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5075 आपको किशमिश को रोजाना की डाइट का हिस्सा क्यों बनाना चाहिए? विशेषज्ञों का कहना है किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स की वजह से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर…

The post Health Tips: किशमिश में है कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स, रोजाना सुबह खाएं चंद दाने, रहें सेहतमंद appeared first on Indian Pillar.

]]>
आपको किशमिश को रोजाना की डाइट का हिस्सा क्यों बनाना चाहिए? विशेषज्ञों का कहना है किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स की वजह से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. छोटे आकार का ड्राई फ्रूट स्वाद में शानदार होता है और सेहत के उद्देश्य से रोजाना इसका सेवन किया जाना चाहिए.

पाचन को बढ़ाता है

रोजाना सुबह सबेरे थोड़ा किशमिश का इस्तेमाल आपके पाचन तंत्र को सुधारने का काम करता है. इसमें पाया जानेवाला फाइबर पेट को लैक्सेटिव प्रभाव देता है और मल त्याग को ठीक करता है. इसके अलावा, पेट की समस्याओं जैसे कब्ज के इलाज में भी मदद करता है.

कैंसर को रोकता है

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट नामक कैटेचिन फ्री रेडिकल गतिविधि से शरीर को सुरक्षा करने में मदद करता है. इसके चलते कोलोन कैंसर या ट्यूमर होने का खतरा रहता है.

आंखों की रोशनी के लिए बढ़िया

पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मौजूदगी के कारण किशमिश आपकी आंखों के लिए शानदार माना जाता है. इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल की क्षति से आंखों की हिफाजत करने का काम करता है. इसके चलते आखों की दृष्टि कमजोर होने का खतरा रहता है. इसके अलावा, मोतियाबिंद का कारण भी बनता है.

दिमागी सेहत के लिए शानदार

एंटीऑक्सीडेंट्स की ठीक मात्रा होने के चलते किशमिश हमारी दिमागी सेहत के लिए भी मुफीद है. किशमिश का रोजाना सेवन अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है.

दिल की सेहत को बढ़ाता है

किशमिश में आयरन की मौजूदगी दिल के लिए भी फायदेमंद होती है. आयरन रक्त प्रवाह में मदद करता है जो हृदय प्रणाली को फायदा पहुंचाता है और आपके दिल को स्वस्थ रखता है.

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन कम करने की इच्छा रखते हैं, तो ये मीठा ड्राई फ्रूट बढ़िया काम कर सकता है. उसमें मौजूद ग्लूकोज फ्रुक्टोज आपके शरीर को अत्यधिक ऊर्जा देता है क्योंकि आपको व्यायाम के वक्त इसकी सख्त जरूरत होती है. इसके अलावा, उस वक्त अत्यधिक कैलोरी की खपत होती है. किशमिश में पाया जानेवाला फाइबर आपको देर तक भरा रखता है.

एनीमिया का इलाज करता है

आयरन की प्रचुर मात्रा किशमिश में पाई जाती है. इसके चलते एनीमिया के इलाज में मुफीद होता है. एनीमिया की समस्या से खास कर महिलाओं को इन दिनों अत्यधिक जूझना पड़ रहा है. रोजाना सेवन से शरीर में आयरन की कमी को किशमिश रोक सकता है.

किशमिश को सीधे खाने के अलावा कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. खीर, दलिया जैसे फूड की तैयारी के वक्त किशमिश को मिलाया जा सकता है. इसलिए, स्वास्थ्य को मिलनेवाले हैरतअंगेज फायदों की खातिर किशमिश को रोजाना की डाइट में शामिल करना चाहिए.

Source link

The post Health Tips: किशमिश में है कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स, रोजाना सुबह खाएं चंद दाने, रहें सेहतमंद appeared first on Indian Pillar.

]]>
5075
Health Tips: इन 4 नुकसानों को जानकार ही लगाएं सर्दियों में शरीर पर सरसों का तेल https://www.indianpillar.com/health-news/health-tips-know-side-effects-of-mustard-oil-on-health-and-skin/ Tue, 08 Dec 2020 01:30:10 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4426 अक्सर सर्दियां आते ही लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, फिर चाहे वो खाना बनाने में हो या बॉडी पर लगाने में. इसके अलावा, इसे ठंड…

The post Health Tips: इन 4 नुकसानों को जानकार ही लगाएं सर्दियों में शरीर पर सरसों का तेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
अक्सर सर्दियां आते ही लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, फिर चाहे वो खाना बनाने में हो या बॉडी पर लगाने में. इसके अलावा, इसे ठंड में होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों से बचने के लिए भी यूज़ किया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि सरसों के तेल को खाने के जितने ज़्यादा फायदे हैं उतने ही नुकसान इसे शरीर पर लगाने के हैं. हां, वो बात अलग है कि सरसों के तेल को बॉडी पर लगाने से जो दिक्कतें होती हैं वो इतनी मामूली हैं कि शायद आपने कभी इस पर ध्यान ही न दिया हो. इसलिए आज हम आपका ध्यान उन 4 नुकसानों की तरफ खींचना चाहते हैं, जिन्हें जानना सरसों के तेल के इस्तेमाल से पहले आपके लिए बेहद ज़रूरी है.

1. राइनाइटिस एलर्जी

कई बार ऐसा देखा गया है कि सरसों का तेल ज़्यादा खाने या बॉडी पर लगाने से राइनाइटिस का खतरा पैदा हो जाता है जिसमें म्यूकस मेम्ब्रेन यानी कि श्लेष्मा झिल्ली में सूजन आ जाती है और कुछ इस तरह के लक्षण सामने आने लगते हैं.

– खांसी

– लगातार छींकना

– भरी हुई नाक

– नाक से पानी टपकना

हालांकि सरसों का तेल लगाने के तुरंत बाद ये कई लोगों को होता है पर अगर ये लक्षण अपने आप ठीक न हों और बार-बार आपको परेशान करें तो, इसे नज़रअंदाज़ न करें.

2. जलन

सरसों के तेल में एक और हानिकारक केमिकल कंपाउंड होता है, जिसे एलिल आइसोथियोसाइनेट कहा जाता है. ये काफी स्ट्रांग और रिएक्टिव होता है. इसलिए जब कभी सरसों का तेल लगाने के बाद शरीर में जलन महसूस होती है तो उसके पीछे की वजह यही केमिकल होता है.

3. त्वचा को नुकसान

सरसों के तेल का लंबे वक़्त तक बॉडी पर लगाना आपकी स्किन के लिए ठीक नहीं. क्योंकि ये आपकी स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर सकता है. इसके आलावा, ये आपकी स्किन को एपिडर्मिस के ज़रिये डीहाइड्रेट कर, एपिडर्मल केराटिनोसाइट्स के स्ट्रक्चर को बदल सकता है. जिसकी वजह से आपकी स्किन पर फफोले और खुजली वाले दाने होने का खतरा बढ़ जाता है.

4. सरसों तेल से न करें मालिश

सरसों का तेल भारी और गर्म तासीर वाला होता है. इसके कई तत्व त्वचा के लिए एलर्जी का कारण बन सकते हैं. अगर आप इसे चेहरे और बालों की मालिश करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले स्किन के डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें. ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपकी त्वचा और बालों के पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे आपको एक्ने और बालों में खुजली की परेशानी उठानी पड़ सकती है.

Source link

The post Health Tips: इन 4 नुकसानों को जानकार ही लगाएं सर्दियों में शरीर पर सरसों का तेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
4426
सिरदर्द से हैं परेशान तो इन घरेलू असरदार उपायों को जरूर करें ट्राई https://www.indianpillar.com/health-news/effective-home-remedies-to-get-rid-of-headache-try-these-tips/ Fri, 04 Sep 2020 03:30:33 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3682 भागदौड़ भरी इस जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है। काम ज्यादा हो जाए सिरदर्द होने लगता है, भागदौड़ ज्यादा हो जाए तो भी सिरदर्द होने लगता है।…

The post सिरदर्द से हैं परेशान तो इन घरेलू असरदार उपायों को जरूर करें ट्राई appeared first on Indian Pillar.

]]>

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है। काम ज्यादा हो जाए सिरदर्द होने लगता है, भागदौड़ ज्यादा हो जाए तो भी सिरदर्द होने लगता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि तनाव और वर्क लोड सिरदर्द का सबसे बड़ा कारण है। कई बार यह इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को मजबूरी में दवाईयां खानी पड़ती हैं। लेकिन बार-बार दवाईयां खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बता रहे हैं जिससे आपको सिरदर्द की समस्या से निजात मिल जाएगी।

इन घरेलू नुस्खों से पाएं सिरदर्द की समस्या से निजात:

  • लगातार सिरदर्द होना भी सही नहीं होता है। आप गर्म पानी में जायफल का पाउडर मिलाकर उसे पीएं। इससे आपको सिरदर्द में राहत मिल सकती है।
  • सिरदर्द को दूर करने के लिए लौंग का तेल अच्छा होता है। लौंग के तेल में नारियल का तेल मिलाएं। इस मिक्चर को माथे पर लगाएं। इससे भी सिरदर्द में राहत मिल सकती है।
  • कई लोगों को माइग्रेन की शिकायत होती है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आप गाजर का जूस पीने की आदत डाल सकते हैं। यह तरीका दवा से ज्यादा बेहतर बताया जाता है।
  • अदरक का रस भी काफी अच्छा होता है। इससे सिर में रक्त वाहिकाओं की सूजन कम होती है। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच अदरक का रस, दो चम्मच नींबू का रस लेना होगा। इसे एक साथ मिलाएं। इसे दिन में दो तीन बार इस्तेमाल करें। इससे सिर दर्द में राहत मिलेगी।
  • तुलसी के पत्तों को चंदन के पाउडर के साथ मिला लें। इसे माथे पर लगाएं। इससे सिरदर्द में राहत मिलेगी।
  • लहसुन का रस पीने से सिरदर्द में राहत मिलती है।
  • चार-पांच लौंग को तवे पर सेक लें। फिर इसे किसी कपड़े में बांध दें। इसे कुछ-कुछ देर पर सूंघते रहें। इससे सिरदर्द कम हो जाएगा।
  • नारियल के तेल से मसाज करने पर सिरदर्द से राहत मिलती है।
  • टाइट चोटी, टाइट पगड़ी बांधने से भी कई बार सिरदर्द हो जाता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करें।

The post सिरदर्द से हैं परेशान तो इन घरेलू असरदार उपायों को जरूर करें ट्राई appeared first on Indian Pillar.

]]>
3682
शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट हैं 5 फूड, इनमें होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन https://www.indianpillar.com/health-news/these-5-foods-for-vegetarian-people-they-contain-more-protein-than-eggs/ Sun, 23 Aug 2020 10:12:32 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3592 शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अक्सर लोग अंडा खाने की सलाह देते हैं। इसमें कोई दोराह नहीं है की अंडे किफायती और अच्छे प्रोटीन के…

The post शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट हैं 5 फूड, इनमें होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन appeared first on Indian Pillar.

]]>

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अक्सर लोग अंडा खाने की सलाह देते हैं। इसमें कोई दोराह नहीं है की अंडे किफायती और अच्छे प्रोटीन के सोर्स हैं। लेकिन उनका क्या जो लोग शाकाहारी हैं या जो लोग अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं। उनको भी तो अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करना होता है। साधारण तौर पर लोग मसल्स बढ़ाने, त्वचा और बालों को हेल्थी बनाए रखने के लिए अंडे का सेवन करते हैं। तो आइए जानते हैं हमारे आसपास आसानी से मिलने वाले कुछ शाकाहारी फूड्स के बारे में जो शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने का काम करते है।

सफेद चने:

ऐसे में तो एक अंडे में करीब-करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। सफेद चने में भी प्रोटीन की मात्रा अच्छी खासी होती है जिसको हम साधारण भाषा में छोले कहते हैं। सफेद चने के आधे कप में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। सफेद चने को आप अपने स्वादानुसार अलग-अलग तरीके से सेवन कर सकते हैं जैसे सलाद बनाकर या सुप बनाकर।

मसूर की दाल:

मसूर की दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। आधे कप मसूर की दाल में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह दाल अन्य दालों के तुलना में जल्दी पक भी जाती और इसको पकने से पहले भिगोकर रखने की भी जरुरत नहीं होती। इस दाल को अलग-अगल तरीके से पकाकर सेवन किया जा सकता है।

कद्दू के बीजों:

कद्दू के बीज यानि सीताफल के दाने। यह बड़ी आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। इसके बीज हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। कद्दू के बीज में आयरन, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। 30 ग्राम कद्दू के बीज में करीब 8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह पुरुषों के लिए काफी उपयोगी होता है। आप इसको ऐसे भी खा सकते हैं। साथ ही किसी अन्य भोजन के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते है।

आलमंड बटर:

आलमंड बटर प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स है। एक्सरसाइज करने पहले इसका सेवन करने से अधिक एनर्जी मिलती है। 2 बड़े चम्मच आलमंड बटर में कम से कम 7 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे तो बाजार में आपको आलमंड बटर आसानी से मिल जाता है लेकिन आप इसे घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इंटरनेट पर आपको इसके कई सारे प्रोसेस मिल जाएंगे। अपनी पसंद और सहूलियत के अनुसार आप इसका चयन कर सकते हैं।

क्विनोवा:

यह एक तरह का ग्रेन है। एक कप क्विनोवा में लगभग 7 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर भी होता है। यह इंसान की आतों को सेहदमंद रखने में मददगार है। क्विनोवा को चावल की तरह पकाकर सेवन किया जा सकता है। इसको Mother Of All Grains के नाम से जाना जाता है।

ज्यादा प्रोटीन से होता है नुकसान:

इंसान के शरीर के लिए प्रोटीन एक जरुरी पोषक तत्व माना जाता है। प्रोटीन शरीर के मसल्स, बालों और अन्य कई अंगों को जरुरी पोषण प्रदान करने में सहायक है। लेकिन जरुरत से ज्यादा अगर प्रोटीन का सेवन किया जाए तो शरीर में यूरिक एसिड की समस्या उत्पन्न हो जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्राकृतिक प्रोटीन आपको फायदा देगी। परन्तु प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन जरुरत और डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

The post शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट हैं 5 फूड, इनमें होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन appeared first on Indian Pillar.

]]>
3592
लीवर और दिल को रखना है तंदुरुस्त तो पिएं किशमिश का पानी https://www.indianpillar.com/health-news/drink-raisin-water-to-keep-your-liver-and-heart-healthy/ Thu, 09 Jul 2020 02:30:40 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2794 हम लोग हमेशा बुजुर्गों से यह सुनते आए हैं की सेहत सबसे बड़ा खज़ाना है। अच्छी सेहत पाने के लिए अच्छे खान-पान की जरुरत है। साथ ही नियमित रूप से…

The post लीवर और दिल को रखना है तंदुरुस्त तो पिएं किशमिश का पानी appeared first on Indian Pillar.

]]>

हम लोग हमेशा बुजुर्गों से यह सुनते आए हैं की सेहत सबसे बड़ा खज़ाना है। अच्छी सेहत पाने के लिए अच्छे खान-पान की जरुरत है। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करना बेहद जरुरी है। इन सबके बाद भी कई बार हमें वो सब नहीं मिल पाता है जो हम चाहते हैं जैसे अच्छी सेहत। खान-पान में अनियमिता और बढ़ती उम्र के साथ-साथ कई तरह की बीमारी से भी जुझना पड़ता है। इस लेख में हम किशमिश के फायदे के बारे में बात करेंगे। हम सब जानते हैं की सूखी किशमिश तो शरीर को फायदा देती ही है। लेकिन किशमिश का पानी सेहत के लिए उससे ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं की किशमिश का पानी कैसे करता है फायदा।

किशमिश के पानी का लाभ:

किशमिश के पानी में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलता है। नियम से अगर एक हफ्ते तक इस पानी का सेवन किया जाए तो लिवर साफ होता है। साथ ही साथ दिल की बीमारी में भी आराम मिलता है। इससे लीवर और दिल की काम करने की क्षमता बढ़ेगी। इस पानी के लगातार सेवन से ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा हो जाता है। किशमिश के पानी के नियमित सेवन से शरीर से एनीमिया को दूर करने में भी मदद मिलती है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी किशमिश का पानी उपयोगी है। यह पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। साथ ही स्ट्रोक, हाई बीपी और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों की संभावना को भी कम करता है।

किशमिश के पानी से हजम शक्ति दुरुस्त होती है और एसिडिटी से भी आराम मिलता है। किशमिश के पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है जो किडनी को दुरुस्त रखने में काफी मददगार है।

किशमिश की पानी बनाने का सामान:

  • 2 कप पानी
  • 150 ग्राम किशमिश

एक पतीले में 2 कप पानी को उबाल लें और उसमें एक मुठ्ठी किशमिश भिगो कर रातभर के लिए रख दें। अगले दिन सुबह उस पानी को छान ले और धीमी आंच पर हल्का गरम कर लें। इस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करें और 30 से 35 मिनट रुक कर ही नाश्ता करें।

नोट: लेख में दिए गए सुझाव सामान्य जानकारी के लिए है। इसका सेवन दवाई के रूप में करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

The post लीवर और दिल को रखना है तंदुरुस्त तो पिएं किशमिश का पानी appeared first on Indian Pillar.

]]>
2794
ठंड और बारिश में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स https://www.indianpillar.com/lifestyle/precautions-during-winters-follow-these-tips/ Thu, 09 Jan 2020 07:30:44 +0000 https://indianpillar.com/?p=612 जहां एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, भारत के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी हो रही है। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होने के…

The post ठंड और बारिश में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

जहां एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, भारत के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी हो रही है। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होने के कारण यूपी, बिहार और पंजाब समेत उत्तर भारत में बारिश और शीतलहर का आगमन एक बार फिर हो गया है। वैसे तो कई लोगों को ठंड का मौसम बेहद पसंद होता है लेकिन ठंड के मजे लेने के साथ-साथ लोगों को अपना ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। अगर खुद का ख्याल नहीं रखा गया तो आपको कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। छोटी-सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। इसी के चलते हम आपको इस मौसम से बचने के तरीके बता रहे हैं।

गर्म कपड़े पहनें:  

इस मौसम में शीत लहर और ठंड से बचने के लिए आपको कपड़ों की 2 से 3 लेयर पहननी चाहिए। गर्म कपड़े पहनना इस मौसम में बेहद जरूरी है। खासतौर से आपको अपना सीना, सिर और पैर को अच्छे से ढक कर रखना चाहिए।

गर्म पानी पिएं:

सर्दी में कभी-भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। आपको गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। इसस कोल्ड होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही गुनगुना पानी सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है।

सर्दी-जुकाम के लिए अपनाएं घरेलू इलाज:

अगर आपको सर्दी के मौसम में जुकाम हो जाता है तो आप घरेलू उपाय कर सकते हैं। एक पतीले में पानी के साथ तुलसी की 10-15 पत्तियां, 7-8 काली मिर्च के दाने, मुलहठी 5 ग्राम और अदरक 10 ग्राम को कूटकर उबाल लें। इसके बाद पानी को छान लें। अब इसे गर्म-गर्म पीएं। ऐसा दिन में दो बार करें।

बाहर का खाना न खाएं:

इस मौसम में बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं। बारिश के मौसम में मक्खियां और मच्छर खूब पैदा होते हैं। इनकी वजह से कई तरह के इंफेक्शन फैलते हैं। ऐसे में स्ट्रीट फूड को ना खाना ही अकलमंदी कहलाएगी। वहीं, घर में सब्जियां या फिल भी अच्छे से धोकर खाएं।

रोज नहाएं:

ठंड होने के चलते कई लोग नहाने से परहेज करते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि ठंड के बावजूद कभी नहाना नहीं छोड़ना चाहिए। शरीर साफ-सुथरा रहेगा तो इंफेक्शन का खतरा नहीं होगा। साथ ही शरीर रूखेपन से भी राहत मिलेगी।

The post ठंड और बारिश में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
612