Healthy Diet Tips Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 23 Aug 2020 10:12:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Healthy Diet Tips Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट हैं 5 फूड, इनमें होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन https://www.indianpillar.com/health-news/these-5-foods-for-vegetarian-people-they-contain-more-protein-than-eggs/ Sun, 23 Aug 2020 10:12:32 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3592 शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अक्सर लोग अंडा खाने की सलाह देते हैं। इसमें कोई दोराह नहीं है की अंडे किफायती और अच्छे प्रोटीन के…

The post शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट हैं 5 फूड, इनमें होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन appeared first on Indian Pillar.

]]>

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अक्सर लोग अंडा खाने की सलाह देते हैं। इसमें कोई दोराह नहीं है की अंडे किफायती और अच्छे प्रोटीन के सोर्स हैं। लेकिन उनका क्या जो लोग शाकाहारी हैं या जो लोग अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं। उनको भी तो अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करना होता है। साधारण तौर पर लोग मसल्स बढ़ाने, त्वचा और बालों को हेल्थी बनाए रखने के लिए अंडे का सेवन करते हैं। तो आइए जानते हैं हमारे आसपास आसानी से मिलने वाले कुछ शाकाहारी फूड्स के बारे में जो शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने का काम करते है।

सफेद चने:

ऐसे में तो एक अंडे में करीब-करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। सफेद चने में भी प्रोटीन की मात्रा अच्छी खासी होती है जिसको हम साधारण भाषा में छोले कहते हैं। सफेद चने के आधे कप में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। सफेद चने को आप अपने स्वादानुसार अलग-अलग तरीके से सेवन कर सकते हैं जैसे सलाद बनाकर या सुप बनाकर।

मसूर की दाल:

मसूर की दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। आधे कप मसूर की दाल में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह दाल अन्य दालों के तुलना में जल्दी पक भी जाती और इसको पकने से पहले भिगोकर रखने की भी जरुरत नहीं होती। इस दाल को अलग-अगल तरीके से पकाकर सेवन किया जा सकता है।

कद्दू के बीजों:

कद्दू के बीज यानि सीताफल के दाने। यह बड़ी आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। इसके बीज हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। कद्दू के बीज में आयरन, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। 30 ग्राम कद्दू के बीज में करीब 8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह पुरुषों के लिए काफी उपयोगी होता है। आप इसको ऐसे भी खा सकते हैं। साथ ही किसी अन्य भोजन के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते है।

आलमंड बटर:

आलमंड बटर प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स है। एक्सरसाइज करने पहले इसका सेवन करने से अधिक एनर्जी मिलती है। 2 बड़े चम्मच आलमंड बटर में कम से कम 7 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे तो बाजार में आपको आलमंड बटर आसानी से मिल जाता है लेकिन आप इसे घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इंटरनेट पर आपको इसके कई सारे प्रोसेस मिल जाएंगे। अपनी पसंद और सहूलियत के अनुसार आप इसका चयन कर सकते हैं।

क्विनोवा:

यह एक तरह का ग्रेन है। एक कप क्विनोवा में लगभग 7 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर भी होता है। यह इंसान की आतों को सेहदमंद रखने में मददगार है। क्विनोवा को चावल की तरह पकाकर सेवन किया जा सकता है। इसको Mother Of All Grains के नाम से जाना जाता है।

ज्यादा प्रोटीन से होता है नुकसान:

इंसान के शरीर के लिए प्रोटीन एक जरुरी पोषक तत्व माना जाता है। प्रोटीन शरीर के मसल्स, बालों और अन्य कई अंगों को जरुरी पोषण प्रदान करने में सहायक है। लेकिन जरुरत से ज्यादा अगर प्रोटीन का सेवन किया जाए तो शरीर में यूरिक एसिड की समस्या उत्पन्न हो जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्राकृतिक प्रोटीन आपको फायदा देगी। परन्तु प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन जरुरत और डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

The post शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट हैं 5 फूड, इनमें होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन appeared first on Indian Pillar.

]]>
3592