Hen Viral Video Fighting With Cobra Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 26 Jul 2020 07:28:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Hen Viral Video Fighting With Cobra Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 नन्हें हाथी ने दिखाया अपना दम, सफारी के लोग हो गए हैरान https://www.indianpillar.com/miscellaneous/little-elephant-viral-video-showing-his-anger-on-safari-people-watch-it/ Sun, 26 Jul 2020 07:28:48 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3222 सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर हंसी आ जाती है। इस तरह की वीडियो को लोग बेहद पसंद करते हैं। आज भी…

The post नन्हें हाथी ने दिखाया अपना दम, सफारी के लोग हो गए हैरान appeared first on Indian Pillar.

]]>

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर हंसी आ जाती है। इस तरह की वीडियो को लोग बेहद पसंद करते हैं। आज भी हम आपके लिए एक ऐसी वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। कई लोगों को हाथी बेहद पसंद होते हैं। वहीं, अगर छोटा हाथी हो तो क्यूटनेस में चार चांद लग जाते हैं। आज जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं उसमें एक हाथी का बच्चा सफारी पर निकले लोगों को डरा रहा है।

इस वीडियो में एक छोटा हाथी का बच्चा अपने झुंड के साथ है। उनके सामने सफारी के कुछ लोग थे जो उन्हें देख रहे थे। हाथियों के इस झुंड में एक नन्हा हाथी था जो इस दौरान बेहद गुस्सैल नजर आ रहा था। क्योंकि उसे पता था कि सफारी पर आने वाले लोगों की यह रोज का ड्रामा है। उन्हें सबस सिखाने के लिए वह वहीं रुक जाता है। फिर सफारी वालों की तरफ दौड़कर जाता है। उन्हें आंखें तरेरकर संकेत देता है कि अब हमलोगों का समय है। ये नौटंकी बंद करो। देखें वीडियो:

हाथी का बच्चा अपने पीछे वाले पांव पर खड़ा हो गया और सूंड हिलाने लगा। फिर उसके साथियों का झुंड आगे बढ़ गया। जब वो अपने साथियों को जाते हुए देखता है तो वो नन्हा हाथी नौ दो ग्यारह हो जाता है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रमन ने शेयर किया है। उनके इस ट्विटर पोस्ट को करीबन 8 हजार लोग देख चुके हैं। साथ ही 1 हजार लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

The post नन्हें हाथी ने दिखाया अपना दम, सफारी के लोग हो गए हैरान appeared first on Indian Pillar.

]]>
3222