how to apply for VIP mobile number Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 16 Dec 2020 17:04:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 how to apply for VIP mobile number Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 लेना चाहते हैं फैंसी मोबाइल नंबर लेकिन नहीं पता कैसे करें अप्लाई तो यहां जानें पूरा प्रोसेस https://www.indianpillar.com/technology/how-to-apply-for-fancy-mobile-number-know-what-is-the-whole-process/ Thu, 17 Dec 2020 05:30:22 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5943 हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके लिए जीवन में नंबर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें फैंसी नंबर रखने का…

The post लेना चाहते हैं फैंसी मोबाइल नंबर लेकिन नहीं पता कैसे करें अप्लाई तो यहां जानें पूरा प्रोसेस appeared first on Indian Pillar.

]]>
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके लिए जीवन में नंबर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें फैंसी नंबर रखने का शौक होता है. लेकिन अक्सर लोगों को ये नहीं पता होता कि फैंसी नंबर को कैसे हासिल कर सकते हैं, यानी फैंसी नंबर के लिए कैसे अप्लाई करें. आज हम इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं. आइए जानते हैं फैंसी नंबर लेने के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं और क्या है इसका पूरा प्रोसेस.

फैंसी नंबर के लिए ऐसे करें अप्लाई

फैंसी या फिर VIP नंबर के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले गूगल पर जाकर BSNL Choise Number (उदहारण के लिए) सर्च करना होगा.

इसके बाद एक सबसे ऊपर दी गई वेबसाइट CYMN पर क्लिक करना है.

इसे ओपन करते ही एक विंडो सामने आएगी जिसमें अलग-अलग जोन के मुताबिक स्टेट दिए गए हैं. आप जिस स्टेट में रहते हैं उसे सलेक्ट करें.

स्टेट पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा. इसमें दिए गए स्लाइडर को स्लाइड करके पेज को अनलॉक कर सकते हैं.

पेज के अनलॉक होते ही कुछ फोन नंबर आपके सामने आ जाएंगे.

इसमें दो तरह के नंबर दिए गए हैं एक सिंपल नंबर और एक वीआईपी नंबर.

अब आपको फैंसी नंबर पर क्लिक करना होगा.

इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई टेबल होगी. इसमें एक Cost के नाम से ऑप्शन दिया गया है.

इन नंबर्स को खरीदने के लिए आपको कीमत चुकानी होगी. हर नंबर की कीमत उसके सामने लिखी होगी.

इसमें आप अपने मनपसंद डिजिट का नंबर सर्च भी कर सकते हैं. इसके लिए कंटेंन्स में जाकर सर्च कर सकते हैं.

इसके अलावा आप सर्च बाय सीरीज के ऑप्शन के तहत भी नंबर सर्च कर सकते हैं.

अब जो भी नंबर आपको खरीदना है उसे सलेक्ट करें.

अब ऊपर दिए गए रिजर्व नंबर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इतना करने के बाद एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा.

अब इसमें आपको अपना एक्टिव मोबाइल नंबर एंटर करना है. नंबर डालते ही एक आपके फोन पर एक पिन आएगा जिसे आपको यहां डालना होगा.

इतना करने के बाद आपका वीआईपी नंबर रिजर्व हो जाएगा. रिजर्व करने के बाद Fill Application पर क्लिक करना होगा.

इसमें आप अपनी डिटेल सबमिट करके ओके करना है. इसके अलावा आप कंपनी के नजदीकी आउटलेट पर जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं.

इसके साथ कंपनी के ऑफिस जाकर अपना रिजर्व नंबर और अलटरनेट नंबर बताना होगा. जिसके बाद आपका मनपसंद नंबर आपको मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें

Source link

The post लेना चाहते हैं फैंसी मोबाइल नंबर लेकिन नहीं पता कैसे करें अप्लाई तो यहां जानें पूरा प्रोसेस appeared first on Indian Pillar.

]]>
5943