how to make video call in whatsapp web Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 18 Dec 2020 17:04:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 how to make video call in whatsapp web Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 WhatsApp Web से भी कर पाएंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जल्द आने वाला है नया फीचर https://www.indianpillar.com/technology/now-audio-video-calling-service-will-start-from-whatsapp-web-new-feature-is-coming-soon/ Fri, 18 Dec 2020 13:30:21 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6280 WhatsApp अपने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है. हाल में व्हाट्सऐप ने कई नए फीचर्स और अपडेट किए हैं. अब कंपनी मोबाइल वर्जन WhatsApp…

The post WhatsApp Web से भी कर पाएंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जल्द आने वाला है नया फीचर appeared first on Indian Pillar.

]]>
WhatsApp अपने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है. हाल में व्हाट्सऐप ने कई नए फीचर्स और अपडेट किए हैं. अब कंपनी मोबाइल वर्जन WhatsApp वाले फीचर्स WhatsApp Web में भी शुरु करने जा रही है. व्हाट्सऐप मोबाइल की तरह अब WhatsApp Web में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फीचर शामिल होने वाला है. जल्द ही इस फीचर को यूजर्स के लिए शुरु कर दिया जाएगा.

WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिलहाल WhatsApp beta टेस्टर्स को WhatsApp Web में कॉलिंग का फीचर दिया जा रहा है. जिसे आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा. रिपोर्ट की मानें तो WhatsApp ने अपने कुछ यूजर्स को टेस्टिंग के तौर पर WhatsApp Web में कॉलिंग फीचर दिया है. इस फीचर पर काफी लंबे वक्त से काम चल रहा था जिसे अब पूरी तरह से तैयार किया जा चुका है. WhatsApp मोबाइल की तरह ही WhatsApp Web के चैट हेडर में Voice और Video कॉल का ऑप्शन है. जब कॉल आएगा तो WhatsApp Web में एक नया विंडो पॉप अप होगा. यूजर्स कॉल को ऐक्सेप्ट या रिजेक्ट भी कर सकते हैं.

अगर आप WhatsApp Web से कॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए भी एक पॉप अप मिलेगा, जिसमें कॉलिंग का ऑप्शन्स होगा. वहीं व्हाट्सऐप मोबाइल के वीडियो कॉलिंग की तरह व्हाट्सऐप वेब में भी आपको वीडियो को ऑफ, वॉयस म्यूट और रिजेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. इस नए फीचर के जुड़ने के बाद खास बात ये है कि WhatsApp Web में कॉलिंग के वक्त भी आप मेन वॉट्सऐप इंटरफेस पर चैटिंग कर सकते हैं. कॉलिंग के लिए एक अलग पॉप अप विंडो ओपन होगी. हालांकि ये साफ नहीं है कि इसमें ग्रुप कॉलिंग का फीचर मिलेगा या नहीं.

ऐसे में अगर आप WhatsApp beta टेस्टर हैं तो इस फीचर के बारे में आपको पता होगा, लेकिन बाकी लोगों को इस फीचर के WhatsApp वेब बिल्ड में आने तक का इंतजार करना होगा.

Source link

The post WhatsApp Web से भी कर पाएंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जल्द आने वाला है नया फीचर appeared first on Indian Pillar.

]]>
6280