How to stay healthy during monsoon Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 22 Jul 2020 19:36:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 How to stay healthy during monsoon Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 मानसून में खुद को फिट रखने के लिए करें ये खास योगासान https://www.indianpillar.com/health-news/do-this-special-yoga-to-keep-yourself-fit-in-monsoon/ Thu, 23 Jul 2020 04:30:48 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3132 कोरोनावायरस का प्रकोप, वर्क फॉर्म होम और मानसून… ऐसे में घर से बाहर निकलने का अवसर बहुत काम ही रह जाता है। मानसून के दिनों में गर्म चाय-कॉफी के साथ…

The post मानसून में खुद को फिट रखने के लिए करें ये खास योगासान appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोनावायरस का प्रकोप, वर्क फॉर्म होम और मानसून… ऐसे में घर से बाहर निकलने का अवसर बहुत काम ही रह जाता है। मानसून के दिनों में गर्म चाय-कॉफी के साथ खिड़की से मौसम का आनंद लेने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि, मानसून में बैक्टीरिया और कुछ बमारियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए हम सभी को मानसून के आनंद के साथ-साथ एक्सरसाइज और सही डाइट के जरिए इम्युनिटी को भी मजबूत रखना बहुत जरुरी है। इस समय बाहर जाकर एक्सरसाइज करना बहुत मुश्किल है तो आप घर पर ही कुछ फ्री हैंड एक्सरसाइज या योगासान कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं की मानसून में किए जाने वाले कुछ खास योगासान और उनकी तकनीक के बारे में।

जल नमस्कार आसान:

मानसून के मौसम जल नमस्कार आसान रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली आसान प्रणाली है जिसमें 14 तरीके के अर्ध आसान को संलग्न किया गया है। पूर्ण चरण में यह 28 गणना तक किया जाता है। यह शरीर को पानी की तरह लचीला बनाने में मदद करता है। इस आसान को फ्लो भी कहा जाता है।

मत्स्य आसन:

सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। फिर पीछे की तरफ झुककर पीठ के बल लेट जाएं।
अब दोनों पैरों को पद्मासन अवस्था में रखकर जमीन के बराबर रखें। पीठ के हिस्से को ऊपर उठाकर गर्दन को मोड़कर सिर के ऊपरी हिस्से को जमीन पर टिकाएं।
अब अपने दोनों पैरों के अंगूठे को हाथ से पकड़ें और ध्यान रहे की आपकी कोहनी जमीन पर लगी हुई होनी चाहिए।
इस स्थिति में कम से कम 5 सेकेंड रुकें। इस अभ्यास को 1 से 5 मिनट तक कर सकते हैं।
आसन करते समय सांस की प्रक्रिया को साधारण रखें।

हलासना:

हलासन करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं और हाथ को साइड में रखें।
अब अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाकर और धीरे-धीरे अपनी विपरीत दिशा यानि सिर के तरफ लेकर जाएं।
अपनी कोहनी को सही से जमीन पर टिकाकर रखना होगा। साथ ही अपने हाथों से हिप्स और बैक बोन को सपोर्ट करना है।
फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को बिना मोड़े सिर के पीछे जमीन पर टच करना है। ध्यान रखें कि आपके पंजे बाहर की तरफ स्ट्रेच कर ही रखें।
अब हाथों को बैक सपोर्ट से हटाकर जमीन पर रख लें।
इस आसान को आप 30 सेकेंड से 60 सेकेंड तक कर सकते हैं। इस अवस्था में अपनी सांस को साधारण रखें।
फिर धीरे-धीरे अपनी पहली अवस्था में वापस आएं।

पश्चिमोत्नासन:

जमीन पर सीधे बैठकर अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाएं। फिर एड़ी और पंजों को मिलाकर रखें।
अब दोनों पंजों को बाहर की ओर स्ट्रेच करें।
अब अपने शरीर को धीरे-धीरे आगे की ओर झुकाएं। अपने दोनों हाथों से पंजों को छुएं।
अब सिर को अपने घुटनों पर टिकाने का प्रयास करें।
इस अवस्था में 4 से 5 बार गहरी सांस लें और 10 सेकेंड तक इस अवस्था में रहने के बाद अपनी पहली अवस्था में वापस आ जाएं। इस आसान को 3 से 4 बार कर सकते हैं।

The post मानसून में खुद को फिट रखने के लिए करें ये खास योगासान appeared first on Indian Pillar.

]]>
3132