How To Stay Healthy Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 08 May 2020 19:07:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 How To Stay Healthy Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 रात में सोने से पहले न खाएं ये 5 चीजें, नींद में पड़ जाएगी खलल https://www.indianpillar.com/lifestyle/want-to-sleep-better-try-not-to-eat-these-5-foods-in-night/ Sat, 09 May 2020 06:30:10 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1347 कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया ने झेला है। इसके चलते दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति चल रही है। भारत में भी लॉकडाउन को 17 मई तक…

The post रात में सोने से पहले न खाएं ये 5 चीजें, नींद में पड़ जाएगी खलल appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया ने झेला है। इसके चलते दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति चल रही है। भारत में भी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में हम सभी को घर पर रहना पड़ रहा है। इससे लोगों के बीच कई परेशानियां पैदा होती जा रही हैं। आजकल एक परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है जिसके मुताबिक, लोगों को रात में नींद नहीं आती है। दरअसल, यह कोई बिमारी तो नहीं है लेकिन कई बार कुछ आदतों की वजह से ऐसा हो जाता है। रात में नींद न आने का कारण गलत खान-पान भी हो सकता है। इसी के चलते हम आपको 5 ऐसी खान-पान की चीजों की जानकारी दे रहे हैं जो आपको भूलकर भी रात में नहीं खाना चाहिए।

सोडा को कहें न:

इसमें कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इससे नींद में खलल पड़ सकती है। अगर आपको रात को सोते समय सोडा पीनी की आदत है तो उसे बदल लें। आपको बता दें कि इसमें शर्करा की मात्रा काफी ज्यादा होती है और यह सेहत के लिए खराब होता है।

डार्क चॉकलेट को कहें न:

कुछ रिसर्चर्स में बताया गया है चॉकलेट सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। लेकिन अगर आप रात को चॉकलेट खाते हैं तो आपकी नींद में खलल पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैफीन पाया जाता है।

चीनी को भी कहें न:

चीनी को रात को सोने से पहले न खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी ऊर्जा का मेन सोर्स है। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है। अगर आप फिर रात में कुछ खाना चाहते हैं तो फल या नट्स खा सकते हैं।

शराब को करें नजरअंदाज:

कई रिसर्चेज में पाया गया है कि शराब नींद के लिए अच्छी नहीं होती है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में रात में शराब न पीएं।

फैट वाले फूड को कहें न:

रात को ऑयली फूड या जंक फूड को पूरी तरह अवॉड करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आसानी से हजम नहीं होते हैं। इससे नींद खराब हो सकती है।

The post रात में सोने से पहले न खाएं ये 5 चीजें, नींद में पड़ जाएगी खलल appeared first on Indian Pillar.

]]>
1347