Huawei P Smart S Features Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 09 Jun 2020 09:34:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Huawei P Smart S Features Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ लॉन्च हुआ Huawei P Smart S, जानें कीमत और फीचर्स https://www.indianpillar.com/technology/huawei-p-smart-s-launched-in-italy-with-48-megapixel-triple-camera-setup-know-price-and-specifications/ Tue, 09 Jun 2020 09:34:31 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1939 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने इटली में एक नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Huawei P Smart S है। यह फोन Huawei Enjoy 10s की रिबैग्ड वर्जन है…

The post 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ लॉन्च हुआ Huawei P Smart S, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने इटली में एक नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Huawei P Smart S है। यह फोन Huawei Enjoy 10s की रिबैग्ड वर्जन है जिस पिछले वर्ष चीन में उपलब्ध कराया गया थ। यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और किरीन 710एफ प्रोसेर से लैस है। इसे इटली से बाहर कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Huawei P Smart S की कीमत: इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 259.90 यूरो यानी करीब 22,100 रुपये है। इसे ब्रीडिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Huawei P Smart S के फीचर्स: इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2440 है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर किरीन 710एफ प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज के साथ कॉर्टेक्स-ए73 और1.7 गीगाहर्ट्ज के साथ कॉर्टेक्स-ए53 की क्लॉक स्पीड दी गई है। यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जर के साथ आती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.8 का है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ लॉन्च हुआ Huawei P Smart S, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
1939